Srikanth Field Workplace Assortment Replace; Rajkummar Rao | Kingdom of the Planet of the Apes | वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई कर रही ‘श्रीकांत’: 29.35 करोड़ हुआ कलेक्शन, ‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने दुनियाभर में कमाए 1 हजार 972 करोड़

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ सेकेंड वीकेंड में वर्किंग डेज होने के बावजूद भी अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 26 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 12 दिनों में 29 करोड़ 35 लाख रुपए हो चुका है।

मंगलवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 10.16% रही। फिल्म के नाइट शोज में दर्शक बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। चेन्नई में तो फिल्म को सबसे ज्यादा 52% ऑक्यूपेंसी मिली।

सेकेंड वीकेंड पर कमाए थे 8.25 करोड़
इससे पहले सोमवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 52 लाख रुपए कमाए थे। सेकेंड वीकेंड पर इसने 8 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया था। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 17 करोड़ 85 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर श्रीकांत का निर्देशन डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने किया है। यह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म रिलीज के बाद से ही माउथ पब्लिसिटी की मदद से अच्छा बिजनेस करती आ रही है।

'श्रीकांत' का अब तक का हाईएस्ट डे कलेक्शन 5 करोड़ 25 लाख रुपए है, जो इसने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को कमाया था।

‘श्रीकांत’ का अब तक का हाईएस्ट डे कलेक्शन 5 करोड़ 25 लाख रुपए है, जो इसने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को कमाया था।

‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने देश में कमाए 24.24 करोड़
दूसरी तरफ ‘श्रीकांत’ के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ की कमाई में गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने मात्र 52 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने देश भर में 24 करोड़ 24 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

इससे पहले इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 18 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे। वहीं बीते 5 दिनों में इसने 5 करोड़ 39 लाख रुपए कमाए हैं।

इस फिल्म का बजट तकरीबन 1000 करोड़ रुपए है।

इस फिल्म का बजट तकरीबन 1000 करोड़ रुपए है।

ग्लोबली 1 हजार 972 करोड़ रुपए कमाए
हालांकि, ग्लोबली इस फिल्म ने ताबड़ताेड़ कमाई की। फिल्म ने अब तक 237 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1 हजार 972 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
Submit Workplace Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश के नियमों में बदलाव, अब ये काम होगा अनिवार्य

Submit Workplace Scheme: पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में निवेश करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी देना आवश्यक है। यदि इन दोनों दस्तावेजों में कोई अंतर होता है, जैसे कि नाम या जन्म तिथि तो डाकघर योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Could 2024 07:38:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Could 2024 07:38:35 PM (IST)

Submit Workplace Scheme

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Submit Workplace Scheme: डाकघर की बचत योजनाएं अच्छा ब्याज निवेशकों को देती है। इनमें पैसा सुरक्षित रहता है। इस वजह से पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स में लोग निवेश करना पसंद करते हैं। इनमें रिटर्न के साथ इन्वेस्टमेंट की शर्तें अलग हो सकती है। हालांकि एक नियम हर ग्राहक के समान है। वह पैन और आधार कार्ड की जानकारी देना है।

पोस्ट ऑफिस में निवेश के नियमों में हुआ बदलाव

पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में निवेश करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी देना आवश्यक है। यदि इन दोनों दस्तावेजों में कोई अंतर होता है, जैसे कि नाम या जन्म तिथि तो डाकघर योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे।

पैन कार्ड के मान्यकरण के लिए कोर बैंक सॉल्यूशन सिस्टम को प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ जोड़ा गया है। प्रोटीन प्रक्रिया से जो जानकारी मिलती है। उस के आधार पर पैन कार्ड को फिनकेल में वैध किया जाता है। पिछले दिनों डाकघर ने एक अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार, पैन वेरिफिकेशन संबंधित सिस्टम में 1 मई, 2024 को संशोधन किया गया।

डिटेल को क्रॉस चेक करेगा पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस आयकर विभाग से ग्राहक की जानकारी की पुष्टि करेगा। साथ ही इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि आधार वाला नाम और जन्म तारीख सामान है या नहीं। अगर दोनों डिटेल क्रॉस चेक में मैच नहीं करती है तो ग्राहक निवेश नहीं कर सकता।

पैन-आधार लिंक नहीं होने से होगा नुकसान

अगर आपने अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं कराया है तो इसे करां लें। आधार को पैन कार्ड से लिंक ना करने के नुकसान हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथी ही बीमा, म्यूचुअल फंड या अन्य स्कीम में निवेश नहीं कर पाएंगे। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं तो रिफंड भी खाते में जमा नहीं होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

किर्गिस्तान में फंसे बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट विजय ने कहा सामान्य हो रही स्थिति, प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन का शिकंजा

नईदुनिया से खास बातचीत में पिता सुशांत मंडल ने कहा कि हिंसक वारदात की खबर से सभी सहमें हुए थे लेकिन बुधवार दोपहर 1.30 बजे विजय ने मोबाइल पर फोन कर राहत की खबर दी।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 02:45:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 02:45:06 PM (IST)

किर्गिस्तान में फंसे बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट विजय ने कहा सामान्य हो रही स्थिति,  प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन का शिकंजा
किर्गिस्तान मेडिकल स्टूडेंट,बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल साइड में माता-पिता।

HighLights

  1. प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन का शिकंजा
  2. एक घंटे पहले पिता से मोबाइल पर बात
  3. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल मूल रूप से मस्तूरी का रहने वाला है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में जारी हिंसा के बीच फंसे बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल ने राहत भरी खबर सुनाई है। एक घंटे पहले अपने पिता सुशांत मंडल से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि पापा स्थिति अब यहां सामान्य हो रही है। मंगल की रात 11 बजे थोड़ा तनाव था। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा तेज कर दिया है। गुरुवार से कक्षाएं भी आफलाइन लगेंगे। जिसका आदेश जारी हो चुका है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल मूल रूप से मस्तूरी का रहने वाला है। बताते चलें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पिछले हफ्ते कुछ लोकल लोगों ने पाकिस्तान और मिस्र के छात्रों पर हमला कर दिया था। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से मामला और भी बिगड़ गया।

13 मई को लड़ाई का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें पाकिस्तान और इजिप्ट के स्टूडेंट्स थे। घटना के बाद से विजय और उसके माता-पिता दीपिका मंडल और सुशांत मंडल काफी डरे सहमे हुए है।दोनों लगातार बेटे से फोन पर उसका हालचाल जान रहे है।

नईदुनिया से खास बातचीत में पिता सुशांत मंडल ने कहा कि हिंसक वारदात की खबर से सभी सहमें हुए थे लेकिन बुधवार दोपहर 1.30 बजे विजय ने मोबाइल पर फोन कर राहत की खबर दी। जिसके बाद से हम सभी के चेहरे पर थोड़ी मायूसी कम हुई है हालांकि बच्चे की चिंता अब भी है। विजय ने कहा कि कल से उसकी आफलाइन कक्षाएं लगेंगे। अभी तक आनलाइन हो रही थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

MS Dhoni: अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं एमएस धोनी, सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने दी अपडेट

MS Dhoni Retirement: मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एरिक सिमंस ने कहा कि एमएस धोनी के भविष्य के बारे में अटकलें लगाना पागलपन होगा। धोनी जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 03:26:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 03:29:23 PM (IST)

MS Dhoni: अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं एमएस धोनी, सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने दी अपडेट
महेंद्र सिंह धोनी।

HighLights

  1. MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्या आईपीएल से संन्यास लेंगे।
  2. MS Dhoni: माही के रिटायरमेंट पर एरिक सिमंस ने दी बड़ी अपडेट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Retirement: आईपीएल-17 के 68वें मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में चमत्कार हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। लगभग आधे सीजन तक आरसीबी अंक तालिका में अंतिम पायदान पर थी, लेकिन इसके बाद बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम चार में जगह बना ली है। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई है। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने बड़ी अपडेट दी है।

अटकलें लगाना पागलपन होगा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एरिक सिमंस ने कहा कि एमएस धोनी के भविष्य के बारे में अटकलें लगाना पागलपन होगा। धोनी जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं। मैं उसे अब तक बॉल को हिट करते देखता हूं। वह बहुत शानदार तरीके से खेल रहा है। अपने भविष्य के बारे में वहीं सही फैसला लेगा। वह खेल और अपने जीवन के समझ के मामले में एक बेहतर व्यक्ति है।

एरिक ने धोनी को लेकर कहा

एरिक सिमंस ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम की कई यादें जुड़ी हैं। जब वह खेलते हैं तो टीम को संकट से बाहर लेकर आते हैं। वह विकेट के पीछे दीवार की तरह खड़े रहते हैं। वह टीम में आत्मविश्वास लेकर आते हैं।

264 आईपीएल मैच खेल चुके हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। पिछले सीजन में सीएसके को ट्रॉफी जीती थी। माही अभी तक 264 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। जिसमें 5243 रन, 24 अर्धशतक, 363 चौके और 252 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

गावस्कर ने कर दी RCB vs RR मैच के विजेता की भविष्वाणी, कहा- एकतरफा होगा मुकाबला

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सबसे बड़े मुकाबले के तौर पर देखे जा रहे एलिमिनेटर 1 पर सबकी नजर जमी है. राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चमत्कार करते हुए प्लेऑफ में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ है. इस मुकाबले में यह यही देखना चाहते हैं कि लगातार 6 मैच जीतकर यहां पहुंची विराट कोहली की टीम अपना अभियान जारी रखेगी या पिछले चार मैच हारने वाली सैंजू सैमसन की टीम बाजी मारेगी. इस मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भविष्वाणी कर दी है.

बुधवार 22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है. एक तरफ होगी लगातार छह हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद वापसी करने वाली बैंगलोर की टीम तो दूसरी तरफ दमदार शुरुआत के बाद फिसड्डी साबित हो रही राजस्थान. इस मुकाबले में जिस भी टीम को हार मिलेगी उसका सफर यहीं थम जाएगा. वहीं जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ खेलना होगा. कोलकाता ने इसी टीम को हारकर फाइनल का टिकट पक्का किया है.

भारतीय टीम के धुरंधर बैटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस मैच को लेकर बड़ी भविष्वाणी कर दी है. उनका मानना है कि यह मैच एकतरफा रहने वाला है. “जो भी आरसीबी की टीम ने किया है वो चमत्कार से कम नहीं. सबसे पहले तो यह यकीन करना कि वो वापसी कर सकते हैं, ऐसा जज्बा रखने के लिए आपके अंदर कुछ अद्भुत होना चाहिए. आपको यह कहना होगा कि टीम के फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और जो भी सीनियर खिलाड़ी हैं उन्होंने बाकी सभी के अंदर गजब का उत्साह भरा है. अगर दूसरी कोई टीम होती तो शायद वो आसानी से इस सोच में आ जाती कि हमने तो सबकुछ गंवा दिया.”

आगे उन्होंने कहा, “राजस्थान की टीम ने पिछले 5 में से चार मैच हारे हैं. वो अपना आखिरी लीग मैच भी नहीं खेल पाए. यह टीम लय में नजर नहीं आ रही. 11 दिनों तक मैच ना खेलने के बाद भी कोलकाता की टीम ने जो किया अगर राजस्थान वैसा कुछ कर जाए तो अगल बात है. नहीं तो यह एक और एकतरफा मुकाबला हो सकता है. मुझे इसी बात का डर सता रहा है कि कहीं यह भी बिल्कुल एकतरफा मुकालबा ना हो जाए. जहां आरसीबी की टीम राजस्थान के खिलाफ आराम से मैच जीत ले.”

FIRST PUBLISHED : Might 22, 2024, 12:09 IST

Goal Killing: पाकिस्तान ने UN में उठाया टारगेट किलिंग का मुद्दा, राजदूत मुनीर अकरम बोले, ‘नया भारत घर में घुसकर मारता है’

मुनीर अकरम ने 2 मई को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था और कहा कि ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष को भी पाक में टारगेट किलिंग के भारत के अभियान के बारे में जानकारी दी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 10:53:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 11:05:42 AM (IST)

Target Killing: पाकिस्तान ने UN में उठाया टारगेट किलिंग का मुद्दा, राजदूत मुनीर अकरम बोले, ‘नया भारत घर में घुसकर मारता है’
मुनीर ने कहा कि यह आतंकवाद सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि कनाडा और अमेरिका जैसे अन्य देशों में भी ऐसे प्रयास जारी है।

HighLights

  1. मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र में टारगेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा।
  2. खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया।
  3. मुनीर ने कहा कि भारत सरकार विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों का खात्मा कर रही है।

एएनआई, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी राजदूत मुनीर अकरम ने टारगेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए पहली बार कहा कि “नया भारत आपके घर में आता है और आपको मार डालता है”। संयुक्त महासभा को संबोधित करते हुए मुनीर अकरम ने बीते दिनों अमेरिकी अखबार में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से यह बयान दिया। मुनीर अकरम ने अपने भाषण में भारत को एक खतरनाक इकाई बताया।

निज्जर की हत्या का भी जिक्र

मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र में टारगेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा और खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया। मुनीर ने कहा कि भारत सरकार विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों का खात्मा कर रही है और इसके लिए पाकिस्तान के अंदर भी टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दे रही है। गौरतलब है कि मुनीर अकरम ने 2 मई को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था और कहा कि ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष को भी पाक में टारगेट किलिंग के भारत के अभियान के बारे में जानकारी दी। मुनीर ने कहा कि यह आतंकवाद सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि कनाडा और अमेरिका जैसे अन्य देशों में भी ऐसे प्रयास जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस भाषण का भी जिक्र

भारत पर आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक भाषण का भी उल्लेख किया। उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पीएम मोदी के एक भाषण के अंश का जिक्र करते हुए दावा किया कि ‘PM मोदी ने कहा था कि आज, भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। यह नया भारत है। यह नया भारत घर में घुसकर मार डालता है।’

गौरतलब है कि देश में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की थी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी रैली में कहा था कि ‘आज भारत डोजियर नहीं भेजता है। आज भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Mumbai Election 2024; Alia Bhatt Citizenship Instagram Put up Controversy | आलिया ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- कोई तर्क नहीं: वोट देने नहीं पहुंचीं थीं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते सोमवार को मुंबई में हुए लोक सभा चुनावों के पांचवे चरण की वोटिंग में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ने हिस्सा लिया। कई एक्टर्स ने अपने वर्क कमिटमेंट के बीच वक्त निकालकर वोट किया तो कई प्रेग्नेंसी में भी वोट देने पहुंचे।

एक्टर रणबीर कपूर ने भी नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग से वक्त निकालकर अपना वोट दिया। हालांकि, इस दौरान उनकी वाइफ आलिया भट्‌ट ना तो उनके साथ थीं और ना ही वो बाद में वोट देने पहुंचीं।

सोमवार को रणबीर कपूर भी शूटिंग के बीच से वक्त निकालकर वोट देने पहुंचे थे।

सोमवार को रणबीर कपूर भी शूटिंग के बीच से वक्त निकालकर वोट देने पहुंचे थे।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आलिया की नागरिकता को लेकर एक डिबेट शुरू हो गई। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि आलिया के पास भारतीय नागरिकता नहीं है बल्कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।

इसी बहस के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होने एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा हुआ था- ‘प्यार, ऐसा कोई भी तर्क नहीं है, जो चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, इस शब्द को मात दे सके। #द गुड वर्ड।’

आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर यह कोट शेयर किया।

आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर यह कोट शेयर किया।

फिल्म प्रमोशन के दौरान कही थी यह बात
इससे पहले आलिया ने गैल गैडोट स्टारर अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के प्रमोशन के दौरान यह खुलासा किया था कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, लेकिन वो खुद भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ी हैं।

आलिया की मां सोनी राजदान भी एक इंटरव्यू में इस मामले पर बात कर चुकी हैं।

आलिया की मां सोनी राजदान भी एक इंटरव्यू में इस मामले पर बात कर चुकी हैं।

सोनी राजदान ने कहा था- मेरी मां ने ब्रिटिश पासपोर्ट बनवाया था
इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- ‘मेरा जन्म यूके में हुआ था, लेकिन मेरी ज्यादातर जिंदगी भारत में ही बीती। जब मैं मात्र 3 महीने की थी तभी हम मुंबई आ गए थे।

मेरी मां ने मेरा ब्रिटिश पासपोर्ट बनाया था। विश्व के एक नागरिक के रूप में यह मेरी पसंद और अधिकार है कि मैं तय करूं कि मुझे कौन सा पासपोर्ट चाहिए।’

वर्कफ्रंट पर आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ है, जिसे वो प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, एक दिन पहले हुई थी लापता

अमरावत खुर्द गांव की घटना। नूतन कालेज में पढ़ाई करने के साथ-साथ मंडीदीप में नौकरी भी करती थी युवती। पुलिस जांच में जुटी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 10:31:51 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 10:31:51 AM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime Information। अवधपुरी पुलिस ने अमरावद खुर्द गांव में पेड़ से लटकी हुई युवती की लाश बरामद की है। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका नूतन कालेज की छात्रा थी। एक दिन पहले वह घर से निकली थी। परिजन उसकी तलाश तो करते रहे, लेकिन थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

अवधपुरी थाने के एसआइ शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि संध्या उर्फ पूजा उइके पुत्री परसराम (20) अमरावद खुर्द गांव में रहती थी। वह नूतन कालेज में बीकाम कर रही थी, साथ ही वह मंडीदीप के दफ्तर में नौकरी भी करती थी। उसका भाई बिलखिरिया में काम करता है। 19 मई को भाई दोपहर में दो बजे अपने काम पर चला गया था। शाम को जब वापस आया तो संध्या घर पर नहीं थी। पूछने पर नानी ने बताया कि थोड़ी देर में वापस आने का कहकर गई है। रात तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी सहेलियों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। पूरी रात वह नहीं मिली, इसके बावजूद घर वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

अगले दिन यानी 20 मई को पुलिस को अमरावद खुर्द गांव के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर युवती के लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त संध्या के रूप में ही हुई। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शार्ट पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कब और कैसे हुई।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Ambikapur Information: तीन विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू, खुलेंगे रोजगार के अवसर

एनएसएस के माध्यम से सात दिवसीय शिविर लगाएंगे। एक प्लेसमेंट सेल का गठन करेंगे ताकि तीनों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 10:11:45 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 10:11:45 AM (IST)

Ambikapur News:  तीन विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू, खुलेंगे रोजगार के अवसर
बैठक में तीन विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रोफेसर

HighLights

  1. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  2. टुरिज्म के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
  3. राज्य में पहला विश्वविद्यालय कांसेप्ट से मिलेगा सभी को लाभ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रो एडीएन वाजपेयी, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो ललित पटेरिया के मध्य टीआरआइओ यूनिवर्सिटी के लिए एमओयू अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में हुआ।

इस कान्सेप्ट के आधार पर तीनों विश्वविद्यालय के मध्य अकादमिक गतिविधियों, स्पोर्टस, टुरिज्म, योग, कांफ्रेंस ,सिलेबर्स डिजाईन, राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान, प्रशासनिक कार्य, साइंटिस्ट पुल, पेपर सेटिंग, फ्रिडम स्प्रिचुअल टुरिज्म, एनवायरमेन्टल, स्डिज में समन्वय स्थापित कर एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए समझौता किया गया।

यह राज्य में सबसे पहला युनिवर्सिटी कांसेप्ट है जिससे सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ के विद्यार्थियों, शिक्षकों की उन्नयन में यह लाभकारी साबित होगा।इस एमओयू के तहत तीनों युनिवर्सिटी मिलकर एक क्वार्डिनेशन कमेटी बनाएंगे जो सभी तरह के गतिविधियों में एक दूसरे की सहायता करेंगे।

सबसे पहले ये तीनों विश्वविद्यालय एक रिसर्च जरनल प्रकाशित करेंगे। इसके बाद सभी विश्वविद्यालय एक कामन लोगो बनाकर अपने वेबसाईट पर प्रकाशित करेंगे। एनएसएस के माध्यम से सात दिवसीय शिविर लगाएंगे। एक प्लेसमेंट सेल का गठन करेंगे ताकि तीनों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। एक दूसरे के साथ कल्चरल एक्टीविटी, नेचरोपैथी, डिबेट काम्पीटीशन, रिसर्च पब्लिकेशन, स्पोर्टस एक्टीविटीज, अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट,एग्रीकल्चरल पुल आदि आपसी सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसमें तीनों विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने-अपने विचार रखे।संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक सिंह ने अपने उद्घोद्धन में कहा कि टीआरआइओ युनिवर्सिटी का कान्सेप्ट तीनों विश्वविद्यालय के भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि इससे भविष्य में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अकादमिक गतिविधियों को बढावा मिलेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। रिसर्च की नई संभावनाएं पैदा होंगी।

टुरिज्म के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कल्चरल एक्टीविटीज, एल्युमिनाई सेल, स्पोर्टस की गतिविधियां, रिसर्च का आदान-प्रदान, आपसी सहयोग से फेकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम, अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट से नए सर्टिफिकेशन कोर्सेस, आनलाइन कोर्सेस की शुरूआत की जा सकेगी।

उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में प्रो एचएस होता, प्रो यशवंत पटेल, प्रो तरूणधर दीवान, प्रो एचएसपी तोण्डे, प्रो जितेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

IPL Eliminator 2024: संजू सैमसन या फाफ डु प्लेलिस कौन बदलेगा इतिहास, एलिमिनेटर टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतना नहीं आसान

IPL Eliminator 2024: एलिमिनेटर टीम को ट्रॉफी जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होते हैं। जब जाकर चैंपियन का खिताब मिलता है। ऐसे में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 03:39:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 03:41:36 PM (IST)

IPL Eliminator 2024: संजू सैमसन या फाफ डु प्लेलिस कौन बदलेगा इतिहास, एलिमिनेटर टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतना नहीं आसान
IPL Eliminator 2024

HighLights

  1. आईपीएल में एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों का रिकॉर्ड खराब रहा है।
  2. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।
  3. आरसीबी और आरआर के लिए आसान नहीं होगा आईपीएल का खिताब जीतना।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Eliminator 2024: आईपीएल 2024 रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप स्टेज के सभी मैच खत्म हो गए हैं। प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो गई हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले और सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही। शीर्ष दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाता है।

एलिमिनेटर टीम को लगातार जीतने होंगे तीन मैच

एलिमिनेटर टीम को ट्रॉफी जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होते हैं। जब जाकर चैंपियन का खिताब मिलता है। ऐसे में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होता है। IPL के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी है। 2011 से क्वालिफायर और एलिमिनेटर सिस्टम शुरू हुआ है।

आसान नहीं होगा आरसीबी और आरआर के लिए

अब तक सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में एलिमिनेटर जीतने के बाद चैंपियन बनी है। तब टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होगा। दोनों ही टीमों को पूरा जोर लगाना होगा।

फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स को हराया था

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। तब हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में केकेआर को 22 रनों से पटखनी दी थी। क्वालिफायर-दो में गुजरात लायन्स को 4 विकेट से हराया। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया था। साथ ही क्वालिफायर-1 में उसने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यहां फाइनल में हैदराबाद ने आरसीबी को 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

आईपीएल 2024 प्लेऑफ का शेड्यूल

क्वालिफायर-1

कोलकाता बनाम हैदराबाद- अहमदाबाद, 21 मई

एलिमिनेटर

राजस्थान बनाम बेंगलुरु- अहमाबाद, 22 मई

क्वालिफायर-2

क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर जीतने वाली टीम- चेन्नई, 24 मई

फाइनल

क्वालिफायर-1 की विजेता बनाम क्वालिफायर-2 की विजेता टीम- चेन्नई, 26 मई

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह