Nigeria Assault: नाइजीरिया में अंधाधुंध गोलीबारी कर 40 ग्रामीणों की हत्या, आतंकियों ने कई घरों में लगाई आग
यहां खानाबदोश चरवाहों और ग्रामीण किसानों के बीच पानी और जमीन पर नियंत्रण की लड़ाई विवाद का मुख्य कारण है और अभी तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 22 Might 2024 09:54:22 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 10:04:48 AM (IST)

HighLights
- उत्तर मध्य नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए 40 ग्रामीणों को भून डाला।
- कई घरों में आग लगा दी। यह घटना नाइजीरिया के पठारी राज्य की है।
- यहां चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस तरह की झड़प यहां आम बात है।
रॉयटर्स, मैदुगुरी। उत्तर मध्य नाइजीरिया में हथियारबंद आतंकियों ने दूरदराज के गांवों पर हमला कर 40 ग्रामीणों का कत्ल कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है कि उत्तर मध्य नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए 40 ग्रामीणों को भून डाला और कई घरों में आग लगा दी। यह घटना नाइजीरिया के पठारी राज्य की है। आपको बता दें कि यहां चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस तरह की झड़प यहां आम बात है।
किसी समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी
जुराक गांव में अंधाधुंध फायरिंग करके 40 ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। इस क्षेत्र में कई सालों से हिंसा चल आ रही है। यहां खानाबदोश चरवाहों और ग्रामीण किसानों के बीच पानी और जमीन पर नियंत्रण की लड़ाई विवाद का मुख्य कारण है और अभी तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
कई घरों में लगा दी आग
जुराक गांव में हमला करने वाले हथियारबंद लोगों को यहां डाकू कहा जाता है। पठार राज्य के पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए कहा कि इस झड़प में सुरक्षा एजेंटों ने 7 हमलावरों को मार गिराया, जबकि भागते हुए गिरोह के सदस्यों ने 9 लोगों की हत्या कर दी और कई घरों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है। एक ग्रामीण ने बताया कि बंदूकधारियों ने बिना किसी दया के 40 से ज्यादा लोगों को भून डाला। मैं किसी तरह भागकर पास के एक गांव में पहुंच गया।


