Ebrahim Raisi Profile: इब्राहिम रईसी को कहा जाता है ‘तेहरान का कसाई’, 3000 से ज्यादा लोगों को दी थी फांसी, जानें पूरा किस्सा

ईरान में साल 1988 में राजनीतिक विरोधियों के सफाए के लिए एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इन 4 सदस्यों में इब्राहिम रईसी भी शामिल थे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 20 Might 2024 09:43:55 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 20 Might 2024 11:41:42 AM (IST)

Ebrahim Raisi Profile: इब्राहिम रईसी को कहा जाता है ‘तेहरान का कसाई’, 3000 से ज्यादा लोगों को दी थी फांसी, जानें पूरा किस्सा
साल 2019 में अमेरिका ने Ebrahim Raisi पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।

HighLights

  1. इब्राहिम रईसी को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खुमैनी का काफी करीबी थे।
  2. ईरान में खुमैनी के बाद इब्राहिम रईसी ही देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता पद के रूप में देखा जाता था।
  3. Ebrahim Raisi ने मध्य पूर्व के ईरान के प्रभाव को विस्तार देने के लिए काफी काम किया था।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ईरान के कट्टरपंथी नेता और राष्ट्रपति Ebrahim Raisi के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की पहचान कर ली गई है और ईरानी की जांच एजेंसियों ने कहा है कि इस हादसे में अभी तक किसी के जीवित होने का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलिकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। ईरान में इब्राहिम रईसी को अति-रूढ़िवादी नेता के रूप में जाना जाता है और उन्हें ‘तेहरान का कसाई’ भी कहा जाता था।

सर्वोच्च नेता अली खुमैनी के करीबी थे इब्राहिम

इब्राहिम रईसी को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खुमैनी का काफी करीबी थे। ईरान में खुमैनी के बाद इब्राहिम रईसी ही देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता पद के रूप में देखा जाता था। फिलिस्तीन और इजरायल युद्ध के दौरान भी Ebrahim Raisi ने मध्य पूर्व के ईरान के प्रभाव को विस्तार देने के लिए काफी काम किया था। Ebrahim Raisi की नीतियों के कारण ही हाल ही ईरान युद्ध के कगार पर खड़ा हो गया था।

3000 से ज्यादा राजनीतिक कैदियों को दी फांसी

ईरान में साल 1988 में राजनीतिक विरोधियों के सफाए के लिए एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इन 4 सदस्यों में इब्राहिम रईसी भी शामिल थे। इस कमेटी को ईरान में अनौपचारिक रूप से ‘Loss of life Committee’ भी कहा जाता है। 19 जुलाई 1988 के बाद 5 माह तक राजनीतिक कैदियों को फांसी देने का सिलसिला चला। एक अनुमान के मुताबिक, इस दौरान करीब 3000 से ज्यादा राजनीतिक विरोधियों को फांसी पर लटका दिया गया था। मारे गए लोगों में अधिकांश लोग ईरान के पीपुल्स मुजाहिदीन संगठन के समर्थक थे। इस घटनाक्रम के कारण ही Ebrahim Raisi को ‘तेहरान का कसाई’ कहा जाता था।

रईसी की कट्टरता के किस्से

Ebrahim Raisi के कार्यकाल में दौरान हिजाब और पवित्रता कानून को सख्ती से लागू किया गया थे। हिजाब कानून के उल्लंघन करने के बाद कई महिलाओं को मौत की भी सजा दी गई। इब्राहिम रईसी के कार्यकाल में ही ईरान में बच्चों को फांस, प्रमुख मानवाधिकारों वकीलों को कैद की सजा दी गई। साल 2019 में अमेरिका ने Ebrahim Raisi पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।

इस्लामिक कानून के जानकार थे Ebrahim Raisi

Ebrahim Raisi इस्लामिक कानून के जानकार थे, जिन्होंने 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद सरकार में ऊपर उठना शुरू किया। ईरान में राजशाही के खत्म होने के बाद कट्टर इस्लामी या शरिया कानून पर आधारित एक नई राजनीतिक व्यवस्था स्थापित होने लगी थी और इस दौर में Ebrahim Raisi एक बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए। इब्राहिम रईसी के कार्यकाल में महिलाओं की शादी की उम्र 13 साल से घटाकर 9 साल कर दी गई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

UP Politics: भाई के चुनाव प्रचार में उतरे अखिलेश, कहा- 140 सीटों के लिए तरस जाएगी भाजपा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 21 Might 2024 06:06:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Might 2024 06:06:14 PM (IST)

UP Politics: भाई के चुनाव प्रचार में उतरे अखिलेश, कहा- 140 सीटों के लिए तरस जाएगी भाजपा

एएनआई, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए। अगर बीजेपी ने बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए हैं, तो 4 जून के बाद जब सरकार इंडी गठबंधन की बनेगी, तो हम गरीबों, किसानों और गांवों में रहने वाले लोगों का कर्ज माफ करेंगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जो वोटिंग शुरू हुई है वह पूर्वांचल चुनाव होने तक जारी रहेगी। सातवां चरण खत्म होते-होते बीजेपी का सफाया हो जाएगा। बीजेपी को जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आदि का निर्माण समाजवादी पार्टी का काम है।

आजमगढ़ में सभा के दौरान मच गई भगदड़

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक सार्वजनिक रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। भगदड़ मचता देखते हुए पुलिस ने सपा समर्थकों पर लाठी चार्ज कर दी। समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हो गई। पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में लगे लाउडस्पीकर भी उतार दिए। घटना के वक्त मंच पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और नेता डिंपल यादव भी मौजूद थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Sanjay Dutt left the movie Welcome to the Jungle | संजय दत्त ने छोड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल: हेल्थ प्रॉब्लम के चलते फिल्म नहीं करेंगे, मड आइलैंड में शुरू कर चुके थे शूटिंग

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिंदी फिल्म जवान में कैमियो करते नजर आए संजय दत्त वेलमक फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल का हिस्सा थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, हालांकि अब हेल्थ प्रॉब्लम के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त अब अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म मेकिंग से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि संजय दत्त ने हेल्थ प्रॉब्लम के चलते फिल्म छोड़ी है। संजय दत्त ने कुछ समय पहले ही मड आइलैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने महज एक दिन ही शूटिंग की और फिर फिल्म छोड़ दी। वहीं दूसरी कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो संजय 15 दिनों की शूटिंग कर चुके थे।

फिल्म वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त के कुछ एक्शन सीन होने वाले थे, लेकिन हेल्थ प्रॉब्लक के चलते संजय एक्शन नहीं कर सकते थे। जाहिर है कि मेकर्स अब संजय दत्त के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू करेंगे, जिससे शूटिंग शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।

2023 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट

दिसंबर 2023 में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म वेलकम टू द जंगल की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें स्टारकास्ट दिखाई गई थी। पोस्टर के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव अहम किरदारों में हैं। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

दिसंबर में संजय दत्त ने की थी फिल्म की शूटिंग

21 दिसंबर 2023 को अक्षय कुमार ने संजय दत्त के साथ फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सेट का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो घुड़सवारी कर रहे थे, वहीं संजय दत्त बाइक से उनका पीछा कर रहे थे। इस वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा था, कितना खूबसूरत संयोग है कि आज फिल्म वेलकम के 16 साल पूरे हो गए और आज ही मैं इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। वेलकम टू द जंगल और फिल्म मैं संजू बाबा को वेलकम करना भी वंडरफुल है।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो तेलुगु फिल्म डबल स्मार्ट, कन्नड़ फिल्म, के.डी.-दे डेविल, पंजाबी फिल्म शेरां दी कौम पंजाबी और हिंदी फिल्म बाप का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं…
Tax Regime में बदलाव करना चाहते हैं तो जानें पूरी प्रोसेस, ऐसे चुनें अपना ओल्ड रिजीम

अगर नियोक्ता कंपनी टैक्सपेयर को यह विकल्प नहीं देती है तो फिर टैक्स रिजीम में बदलाव करना मुश्किल हो सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 11:46:24 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 11:47:43 AM (IST)

किसी टैक्स रिजीम का चयन नहीं किया जाता है तो New Tax Regime डिफॉल्ट रिजीम (Default Regime) के तौर पर चयनित हो जाता है।

HighLights

  1. कई करदाता रिटर्न फाइल करते समय अपना टैक्स रिजीम बदलना चाहते हैं।
  2. टैक्स रिजीम Choose नहीं किया है तो स्वत: ही न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) सेलेक्ट हो जाएगा।
  3. साल 2023 के बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Earnings Tax slab में बड़ा बदलाव किया था।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। आयकरदाता इन दिनों एक अजीब से उलझन में फंसे हुए हैं। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Submitting 2024) करने का समय नजदीक आ गया है और कई करदाता रिटर्न फाइल करते समय अपना टैक्स रिजीम बदलना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपना टैक्स रिजीम Choose नहीं किया है तो स्वत: ही न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) सेलेक्ट हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति में यदि आप नया टैक्स रिजीम बदलना चाहते हैं और फिर से पुराने वाले टैक्स रिजीम में जाना चाहते हैं तो यहां पूरी प्रोसेस जान सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि साल 2023 के बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Earnings Tax slab में बड़ा बदलाव किया था और उन्होंने नए टैक्स रिजीम का ऐलान किया था। नए टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपए सालाना इनकम को टैक्स फ्री रखा गया था और टैक्स को रीबूट करके 5 लाख रुपए तक किया गया था। आपको बता दें कि किसी टैक्स रिजीम का चयन नहीं किया जाता है तो New Tax Regime डिफॉल्ट रिजीम (Default Regime) के तौर पर चयनित हो जाता है।

naidunia_image

ऐसे बदल सकते हैं अपना Tax Regime

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि एक बार आटोमेटिकली नया वाला टैक्स रिजीम चयनित हो जाता है तो उसमें बदलाव किया जा सकता है, लेकिन टैक्स एक्सपर्ट अभिषेक मलतारे का कहना है कि कंपनी टैक्सपेयर को टैक्स रिजीम को चयन करने का विकल्प देती है। अगर नियोक्ता कंपनी टैक्सपेयर को यह विकल्प नहीं देती है तो फिर टैक्स रिजीम में बदलाव करना मुश्किल हो सकता है। करदाता जब ITR फाइल करेंगे उस समय वह पुराना वाला टैक्स रिजीम चयन कर सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Korba Information: रोटी बैंक से मिट रही मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की भूख

दोनों समय का भोजन एकत्रित कर कार्यकर्ता शिवा व मिहिर संस्था के सेवा आश्रम, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजार के शेड समेत अन्य जगह पर मौजूद जरूरतमंदों तक पहुंचते हैं।

By Suresh kumar Dewangan

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 02:57:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 02:57:14 PM (IST)

रोटी फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी की पहल

नईदुनिया प्रतिनिधि कोरबा भूख से व्याकुल व्यक्ति को समय पर रोटी मिल जाए तो उसकी दुआ भगवान के आर्शीवाद से कम नहीं। शहर के मुख्य मार्गों के किनारे व भोजनालय अथवा होटल के सामने बेबस भूखे भिक्षुक व मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को अक्सर देखा जा सकता है। ऐसे जरूरतमंदों तक दोनों समय भोजन उपलब्ध कराने शहर में रोटी बैंक सेवा चल रही है। शहर में मानव सेवा से जुड़ी संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी रोटी बैंक सेवा चला रही है।

संस्था के दो कार्यकर्ता शिवा प्रतीक व मिहिर जहां दोनों समय सेवा में लगे रहते हैं। पेट की भूख को शांत रखने के लिए ही इंसान रात-दिन मेहनत करता है। फिर भी कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें दो समय की रोटी नसीब नहीं होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सामाजिक संस्था ने इस दिशा में पहल करते हुए असक्षम लोगों को भरपेट खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है।

इस कार्य में सहयोग के लिए कोसाबाड़ी से लेकर सीतामढ़ी तक के 80 परिवार के लोग जुड़े हैं। सहयोगी परिवार की महिलाएं हर दिन दोनों समय स्वभाव से रोटी, चावल व सब्जी बनाकर संस्था को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए देती हैं। दोनों समय का भोजन एकत्रित कर कार्यकर्ता शिवा व मिहिर संस्था के सेवा आश्रम, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजार के शेड समेत अन्य जगह पर मौजूद जरूरतमंदों तक पहुंचते हैं।

शिव प्रतीक ने बताया कि छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख राणा मुखर्जी ने सहयोगी संगठन की नींव रखी। यह संस्था वर्ष 2018 से अब तक नियमित रूप से दोनों समय दानदाताओं के घर से प्रतिदिन लगभग दो सौ लोगों तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोजन पहुंचा रहा है ।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Chhatarpur Climate: नौपता से पहले हीट वेव पकड़ेगी रफ्तार, छतरपुर में नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म

बुंदेलखंड में गर्मी का पारा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में शामिल चल रहे छतरपुर में आगामी चार दिन बेहद गर्म साबित हो सकते हैं। क्योंकि नौपता से पहले चार दिन मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्म होने की ओर संकेत किया है।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 21 Might 2024 11:11:48 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Might 2024 11:11:48 AM (IST)

Chhatarpur Weather: नौपता से पहले हीट वेव पकड़ेगी रफ्तार, छतरपुर में नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म

HighLights

  1. मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी में बताया तेज गर्मी के बीच खुद को कैसे रखें सुरक्षित, पारा 45 के पार
  2. नौपता से पहले चार दिन मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्म होने की ओर संकेत किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बुंदेलखंड में गर्मी का पारा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में शामिल चल रहे छतरपुर में आगामी चार दिन बेहद गर्म साबित हो सकते हैं। क्योंकि नौपता से पहले चार दिन मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्म होने की ओर संकेत किया है। तेज धूप के चलते हीट वेव यानी गर्म हवा अपनी रफ्तार और पकड़ सकती है। इस हीट वेव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए बढ़ती गर्मी के बीच खुद को कैसे सुरक्षित रखें इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि सुबह से शाम तक गर्म हवा बीमार कर सकती है। इसलिए बढ़ते पारे की बीच खुद को सुरक्षित रखें। इधर बढ़ती गर्मी के कारण डायरिया, पेट दर्द जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अगर तापमान की बात करें तो बीते तीन दिन से पारा 45 डिग्री के पार चल रहा है। यह नौतपा से पहले और तेजी से बढ़ सकता है। हाल यह है कि कुछ देर के लिए भी गुल होने वाली बिजली लोगों को परेशान कर रही हैं।

सोमवार को नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म रहे

गर्म हवाओं के थपेड़े सुबह से ही पड़ने शुरू हो गए थे। दोपहर को बेहद गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। छतरपुर जिले में बीते तीन दिन से बिजावर सबसे ज्यादा गर्म साबित हुआ। सोमवार को नौगांव और खजुराहो गर्म हो गए। यानी गर्म हवाएं इन कस्बों को गर्मी से प्रभावित कर रही हैं। नौगांव में सोमवार को 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट कम होने से रात को भी गर्मी का अहसास हो रहा है। अब नौतपा आ रहे हैं। यानी आने वाले 15 दिन अत्यधिक गर्मी के पड़ सकते हैं।

  • – बढ़ते तापमान में हीट स्ट्राक की शिकायत हो सकती है जो बेहद गंभीर भी हो सकती है। इसलिए ज्यादा गर्मी में न निकलें।
  • – अपने घर को ठंडा रखने का प्रयास करें। खिड़कियां खोलकर रखें और सनसेट पर्दे लगाकर रखें।
  • – घरों में रखा हुआ भोजन नहीं करें। बासा खाना बीमार कर सकता है।
  • – अगर आप अस्वस्थ्य या अचेत महसूस करें तो तत्काल डाक्टर की सलाह लें।
  • – अपने जानवरों को छाया में रखें और उनके लिए चारे पानी की बेहतर व्यवस्थाएं रखें।
  • – लू लगने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर रखें। गीले कपड़े से शरीर पौंछते रहे।
  • – जो व्यक्ति ठंडी जलवायु वाले क्षेत्र से गर्म जलवायु वाले एरिया में आया तो वह करीब आठ दिन घर में ही रहें बाहर न निकले
  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

IPL 2024: RCB के ये पांच खिलाड़ी बने टीम के बाजीगर, अब आईपीएल ट्रॉफी दूर नहीं!

IPL 2024: किसी ने सोचा नहीं था कि बेंगलुरु आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेगी। टीम के एक समय में आठ मैचों में एक जीत के साथ दो अंक थे। ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अंक तालिका में दसवें स्थान पर रहेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 04:11:50 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 06:04:39 PM (IST)

IPL 2024: RCB के ये पांच खिलाड़ी बने टीम के बाजीगर, अब आईपीएल ट्रॉफी दूर नहीं!
आरसीबी ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई।

HighLights

  1. आरसीबी ने जीत का सिक्सर लगाया।
  2. बेंगलुरु ने प्लेऑफ में धांसू एंट्री मारी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। आरसीबी ने 18 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। अब 22 मई को एलिमिनेट मैच में आरसीबी का सामना प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

किसी ने सोचा नहीं था कि बेंगलुरु आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेगी। टीम के एक समय में सात मैचों में एक जीत के साथ दो अंक थे। ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अंक तालिका में दसवें स्थान पर रहेगी। टीम का मनोबल गिरा हुआ, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कमबैक करते हुए जीत का छक्का लगाया, बल्कि प्लेऑफ में एंट्री मारी। आरसीबी को जीताने में पांच खिलाड़ी बाजीगार बनकर सामने आए। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में इनकी बड़ी भूमिका रही है।

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल में स्टार परफॉर्मर रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 708 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 155.60 और एवरेज 64.36 का रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। ऑरेंज कैप भी कोहली के पास है।

कैमरन ग्रीन

कैमरन ग्रीन पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। इस सत्र में बेंगलुरु ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। कैमरन शुरुआती मैचों में फ्लॉफ रहे, लेकिन बाद में उन्होंने रफ्तार पकड़ ली। ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से तूफान मचा रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 222 रन बनाए और 9 विकेट लिए हैं।

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस ने इस आईपीएल सीजन में कई कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 30.07 के औसत से 420 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में प्लेसिस ने 54 रनों की पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी थी।

विल जैक्स

आरसीबी के कमबैक में विल जैक्स का बड़ा हाथ रहा है। शुरुआती मैचों में जैक्स को मौका नहीं मिला, लेकिन जब उन्हें मिला तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ा। फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 41 रन की पारी खेली। हालांकि विल जैक्स चेन्नई के खिलाफ मैच में नहीं खेले क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। विल ने 8 मैचों में 230 रन बनाए हैं।

यश दयाल

तेज गेंदबाज यश दयाल ने इस सीजन में बेंगलुरु के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। दयाल ने 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर भी यश ने फेंका था। जिसमें उन्होंने एमएस धोनी को आउट करके जीत आरसीबी की झोली में डाल दी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह