राष्ट्रपति रायसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, PM मोदी बोले- संकट की घड़ी में ईरान के साथ
पूर्वी अजरबैजान में राष्ट्रपति रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर अजरबैजान में हुआ है। रायसी अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हेलीकॉप्टर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं कि नहीं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 19 Might 2024 07:13:43 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 10:58:08 PM (IST)

एपी, दुबई। पूर्वी अजरबैजान में राष्ट्रपति रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर अजरबैजान में हुआ है। रायसी अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हेलीकॉप्टर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं कि नहीं।
बचाव दल कोशिश कर रहा है कि वह उस स्थान पर पहुंचे, जहां लैंडिंग हुई है। मौसम इतना खराब है कि वह वहां तक पहुंच नहीं पा रहा है। वन क्षेत्र में लैंडिंग होने की वजह से हवाएं बहुत तेज हैं। उस स्थान पर कोहरे व भारी बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार रईसी एक दिन की यात्रा के लिए ईरान के पड़ोसी देश अजरबैजान पहुंचे थे। इस दौरान वह अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने जताई चिंता
Deeply involved by studies concerning President Raisi’s helicopter flight right this moment. We stand in solidarity with the Iranian folks on this hour of misery, and pray for nicely being of the President and his entourage.
— Narendra Modi (@narendramodi) Might 19, 2024
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रपति रायसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं। हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।
विदेश मंत्री भी थे हेलीकॉप्टर में मौजूद
Rescue groups making an attempt to find Iranian President Raisi’s chopper in Jolfa
Learn @ANI Story | https://t.co/zlSLpgfyjW#Iran #EbrahimRaisi #Helicopter #IranPresident pic.twitter.com/3glOCbyQ78
— ANI Digital (@ani_digital) Might 19, 2024
राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में देश के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन व अन्य अधिकारी भी साथ में थे। एक स्थानीय अधिकारी ने घटना की जानकारी पर बात करते हुए हेलीकॉप्टर क्रैश शब्द का उपयोग किया है। उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगा क्यों कि अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं।


