Char Dham Yatra 2024 Replace: चारधाम यात्रा में दूर नहीं हुईं समस्याएं, उत्तरकाशी से गंगोत्री की 100 किमी दूरी तय करने में लग रहे 12 घंटे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में यात्रा के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक की और फिर उत्तरकाशी जिले के बड़कोट पहुंचे। तीर्थ यात्रियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 18 Might 2024 07:41:33 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 18 Might 2024 07:41:33 AM (IST)
HighLights
- 10 मई से शुरू हुई है चार धाम यात्रा
- ज्यादा लोगों से पहुंचने से बिगड़ी व्यवस्था
- अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संभाला मोर्चा
एजेंसी, देहरादून (Char Dham Yatra 2024 Replace)। उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तय सीमा से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण रास्ते जाम है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है।
इससे पहले प्रशासन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर चुका है। साथ ही वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है। साथ ही ऋषिकेश व हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों को रोके जाने का भी फैसला लिया जा चुका है।
चार धाम यात्रा 2024: जानिए कहां आ रही परेशानी
कुछ लोग एजेंडे के तहत चारधाम यात्रा को बदनाम करने पर तुले हैं, लेकिन यात्रा की पवित्रता और पहचान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगी। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


