Nepal ने भी भारतीय मसाला कंपनियों पर की कार्रवाई, MDH और Everest के मसालों पर लगाया बैन
कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 17 Might 2024 09:03:56 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 10:47:08 AM (IST)
HighLights
- MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है।
- इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है।
- इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है।
एएनआइ, काठमांडू। हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी दो मसाला कंपनियों के उत्पादों के आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने MDH और Everest जैसी मसाला कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट में कीटनाशक, एथिलीन ऑक्साइड होने की आशंका के कारण यह फैसला लिया है। नेपाल ने खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन दोनों कंपनियों के मसालों में संदिग्ध केमिकल व एथिलीन ऑक्साइड की जांच भी शुरू की है।
एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर का खतरा
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने जानकारी दी है कि MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है। इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है। इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि तय मानक से ज्यादा एथिलीन ऑक्साइड होने पर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
पहले हांगकांग भी कर चुका है कार्रवाई
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। हांगकांग ने MDH और Everest के चार मसाला उत्पादों पर बैन कर दिया था। इस बीच ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (FSA) ने गुरुवार को जानकारी दी कि एथिलीन ऑक्साइड के अधिकतम स्तर के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) है। ब्रिटेन में एथिलीन ऑक्साइड पर प्रतिबंध है।


