EPFO Information: ईपीएफओ ने शुरू की ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा, अब 3 से 4 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसा

EPFO Auto Declare Settlement: ईपीएफओ ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 06:40:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 06:43:08 PM (IST)

EPFO Auto Declare Settlement

HighLights

  1. अब तीन दिन में होगा सेटल होगा ईपीएफओ क्लेम।
  2. पहले 15 से 20 दिन लगते थे।
  3. आईटी सिस्टम के जरिए सेटल होगा क्लेम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Auto Declare Settlement: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। EPFO ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्लेम करने के तीन से चार दिनों में पैसा खाते में जमा हो जाएगा।

ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे पचास हजार से एक लाख रुपये कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफ योजना 1952 के अंडर पैरा 68के (शिक्षा और विवाह) और 68बी हाउसिंग के तहत दावों को ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा के अंतर्गत लाया गया है। इसके लिए ईपीएफओ ने ऑटो क्लेम सॉल्यूशन लॉन्च किया है।

3 से 4 दिनों में होगा क्लेम सेटलमेंट

बता दें ऑटो सेटलमेंट में मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवाईसी और बैंक वेरिफिकेशन के जरिए किया जाने वाला क्लेम ऑटोमैटिक तरीके से होगा। जहां पहले एडवांस क्लेम सेटलमेंट होने में 10 से 15 दिन लगते थे। अब 3 से 4 दिनों में पूरा हो जाएगा।

क्लेम रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा

एडवांस रुपये के लिए अगर कोई क्लेम सेटलमेंट आईटी सिस्टम से नहीं होता है, तो रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा। इस क्लेम को अप्रूवल के जरिए सेटल किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को 6 मई 2024 से लागू किया जा चुका है।

EPFO के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 4.45 करोड़ दावों हल किया गया था। इनमें 2.84 करोड़ दावे रकम निकासी को लेकर थे। लोगों ने चिकित्सा, विवाह और एजुकेशन पर पैसों के लिए दावे किए थे। 89.52 लाख क्लेम ऑटो-मोड से सेटल किए गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Virat Kohli Retirement Plan: कोई अधूरा काम छोड़कर नहीं जाऊंगा, विराट कोहली ने संन्यास पर किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli Retirement Plan: विराट कोहली ने यह संकेत दिया कि संन्यास लेने के बाद आगे क्या करना है। यह तय करने से पहले वह एक लंबा ब्रेक लेंगे। रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपने करियर को समाप्त करने और खेलना बंद करने तक अपना बेस्ट देने की इच्छा जाहिर की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Might 2024 04:29:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Might 2024 04:29:02 PM (IST)

Virat Kohli Retirement Plan

HighLights

  1. विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बाद की योजनाओं का खुलासा किया।
  2. विराट ने कहा कि वह बिना किसी पछतावे के अपना करियर खत्म करना चाहते हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Retirement Plan: टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया। किंग कोहली ने अपने बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस साल आईपीएल में भी उनका बल्ला आग उगलता नजर आ रहा है। उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। बेंगलुरु का अगला मैच सीएसके के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमोंके लिए अहम है। आइए जानते हैं विराट कोहली ने टीम की प्री-मैच डिन पार्टी में क्या कहा।

सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में विराट कोहली से पूछा गया कि वह कौन-सी चीज है, जो आपको परेशान करती है। इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत साधारण बात है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर यही वह दिन है जो करियर के अंत का प्रतीक है। मैं लगातार अपना काम अच्छे से कर रहा हूं। कोहली ने कहा, ‘मैं अपने करियर को यह सोचकर खत्म नहीं करना चाहता, काश मैंने पहले ऐसा किया होता।’

रिटायरमेंट से पहले लूंगा लंबा ब्रेक

विराट कोहली ने यह संकेत दिया कि संन्यास लेने के बाद आगे क्या करना है। यह तय करने से पहले वह एक लंबा ब्रेक लेंगे। रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपने करियर को समाप्त करने और खेलना बंद करने तक अपना बेस्ट देने की इच्छा जाहिर की। विराट ने कहा, जब मैं खालना बंद कर दूंगा तो आप लंबे समय तक मुझे देख नहीं पाएंगे। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना 100 प्रतिशत प्रयास करना चाहता हूं। यही बात मुझे आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती है।

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट

विराट कोहली आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 61 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। आरसीबी अंक तालिका में छठवें स्थान पर है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच है। प्लेऑफ की रेस में बने रहे के लिए बेंगलुरु को जीत की जरूरत होगी। सीएसका नेट रन रेट +0.528 और आरसीबी +0.387 है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में असमंजस में कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहा- AAP को लेना है निर्णय

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप पार्टी आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 03:58:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 04:01:29 PM (IST)

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में असमंजस में कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहा- AAP को लेना है निर्णय
प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला।

एएनआई, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में पीएम को जनता के बीच नहीं देखा है। इंदिरा जी यहां पैदल आती थीं। वह बस अपने वाहन से जनता की ओर हाथ हिलाते हैं। वह कभी मंच से नीचे नहीं उतरते हैं। वह ‘जनता की मन की बात’ नहीं सुनते हैं। वह अपनी ‘मन की बात’ कहते हैं, तो उन्हें जनता की समस्याओं के बारे में कैसे पता चलेगा। पीएम कहते हैं कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी (बीजेपी) पूरी राजनीति इसी पर आधारित है।

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं। वह चाहे किसी भी पार्टी की हों। दूसरी बात यह है कि आप पार्टी आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, ”वह कहते थे ‘400 पार’. अब क्यों नहीं कहते? क्या हुआ? चुनाव के 4 चरण हो चुके हैं और अब ‘400 पार’ खत्म हो गया है?

जनता के मुद्दों पर पीएम नहीं करते बात- प्रियंका

उन्होंने कहा कि राहुल, मैंने और सभी ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इंडिया एलायंस इस (पीएम चेहरे) का फैसला करेगा। हम शुरू से कह रहे हैं कि जनता ये चुनाव लड़ेगी। उनके मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, खेती आधारित मुद्दे, मजदूरों के मुद्दे, मध्यम वर्ग के मुद्दे हैं। पीएम और अन्य बीजेपी नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

SRH vs GT Dream11 Prediction: इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 08:11:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 10:12:55 PM (IST)

SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
SRH vs GT Dream11

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ तो गुजरात टाइटंस प्रतिष्ठा के लिए खेलेंगे।
  2. राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा मुकाबला।
  3. जीत के साथ विदा लेना चाहेगी गुजरात टाइटंस।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs GT Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक जीत दूर है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफाई करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी गुजरात यह मैच अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। GT जीत के साथ इस सीजन को अलविदा कहना चाहेगी। पैट कमिंस की टीम की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। सनराइजर्स को इसके बाद एक मुकाबला और खेलना है। उनका नेट रनरेट +0.406 है। SRH के 12 मैचों में 14 अंक है। वह अधिकतम 18 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है। जिससे अंक तालिका में शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा।

इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 166 रन का टारगेट 9.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। हैदराबाद ने इस सत्र में जहां स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं शर्मनाक हार भी झेली है। पिछले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी ट्रेविस और अभिषेक पर निर्भर है। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम बिखर जाती है। ऐसे में नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर खेल दिखाना होगा।

वहीं, 13 मैचों में पांच जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 11 अंक है। वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात में संतुलन नजर नहीं आया है। हार्दिंक की कप्तानी में GT ने 2022 का खिताब जीता। फिर पिछले साल टीम को फाइनल में पहुंचाया। मोहम्मद शमी के न होने से टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलकर फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन आखिरी मैच में उपयोगी पारी जरूर खेलना चाहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 (SRH vs GT Dream11 Prediction

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर

ऑलराउंडर- नितेश रेड्डी

गेंदबाज- पैट कमिंस, राशिद खान, टी नटराजन, जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (SRH vs GT Possible XI)

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

CBSE Board Class twelfth Consequence 2024: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 82.46 फीसदी रहा भोपाल मंडल का रिजल्ट

CBSE twelfth Class Consequence 2024 declared केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल outcomes.cbse.nic.in पर अपडेट जारी कर दिए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 11:38:52 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 12:56:21 PM (IST)

CBSE Board Class 12th Result 2024: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 82.46 फीसदी रहा भोपाल मंडल का रिजल्ट
12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हो गया है।
  2. इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है।
  3. बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल outcomes.cbse.nic.in पर अपडेट जारी कर दिए हैं।

कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं।

naidunia_image

ऐसे करें 12वीं कक्षा के परिणाम

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट outcomes.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CBSE twelfth Consequence Direct Hyperlink’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करें।
  • छात्र परीक्षा परिणाम की डिजिटल कॉपी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि CBSE बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा इस साल 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार बारहवीं की परीक्षा में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और 1621224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्