राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब

Crew India Head Coach: टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 10:16:56 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 10:20:37 PM (IST)

राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब
राहुल द्रविड़।

HighLights

  1. टीम इंडिया को जुलाई 2024 में नया हेड कोच मिलेगा।
  2. राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Crew India Head Coach: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। हालांकि वह फिर से आवेदन कर सकते हैं। राहुल का फिर से मुख्य कोच के लिए अप्लाई करना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है। नए कोच का कार्यकाल साढ़े तीन वर्ष का होगा।

जस्टिन लैंगर

जस्टिन लैंगर के चार साल तक ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल में टीम ने 2021 का टी20 विश्व कप जीता था। फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने 105 टेस्ट मैचों में 7,696 रन, 23 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 8 वनडे खेले हैं। जहां उनके नाम 32 के औसत से 160 रन है।

गौतम गंभीर

भारत के सबसे सफल बल्लेबाज में एक गौतम गंभीर ने कोच और मेंटार की भूमिका को खुद को साबित किया है। वे 2022-23 तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटार रहे। दोनों बार टीम ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। उनके कोच रहते कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त वापसी की है। अंक तालिका में टॉप पर है। गौतम की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताब जीता है।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच है। वे कई सीरीज में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

US Taking pictures: अमेरिका में हुई गोलीबारी, मई दिवस की पार्टी में हुआ हादसा, तीन की मौत और 18 लोग घायल

बाल्डविन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार को स्टाकटन के पास मई दिवस की पार्टी में करीब 1,000 लोग शामिल हुए थे।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 14 Could 2024 05:13:11 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Could 2024 06:50:40 AM (IST)

US Shooting: अमेरिका में हुई गोलीबारी, मई दिवस की पार्टी में हुआ हादसा, तीन की मौत और 18 लोग घायल

इंटरनेशनल डेस्क, नईदुनिया। अमेरिका के अलबामा में एक पार्टी में गोलीबारी के दौरान तीन लोग मारे गए और 18 घायल हो गए।

बाल्डविन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार को स्टाकटन के पास मई दिवस की पार्टी में करीब 1,000 लोग शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बहस शुरू हुई। इसके बाद एक शख्स ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दीं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

PM Modi Nomination: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री बने नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक, तस्वीरों में देखिए नामांकन

नामांकन दाखिल करते समय मोदी के प्रस्ताव भी साथ रहे। प्रस्तावकों में वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री भी थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 12:28:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 12:28:20 PM (IST)

PM Modi Nomination: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री बने नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक, तस्वीरों में देखिए नामांकन
PM Modi Nomination: नामांकन दाखिल करते समय गणेश्वर शास्त्री और पीएम मोदी साथ-साथ बैठे थे।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन
  2. 1 जून को होगी वाराणसी में वोटिंग
  3. 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

एजेंसी, वाराणसी (Narendra Modi nomination)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने दिन की शुरुआत मां गंगा की आरती और पूजा से की। फिर क्रूज में सवार होकर नमो घाट पहुंचे। यहां से काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे और फिर कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करते समय मोदी के प्रस्ताव भी साथ रहे। प्रस्तावकों में वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री भी थे। बता दें, गणेश्वर शास्त्री ने ही 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था।

Varanasi Lok Sabha: Narendra Modi nomination in Photos

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

फोटो: जब कलेक्टर ऑफिस पहुंचे पीएम मोदी

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

नामांकन से पहले कालभैरव के दर्शन, देखिए फोटो

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Cannes 2024 LIVE Photographs Replace; Aishwarya Rai Aditi Rao Hydari | Meryl Streep | कांस पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने दिए पोज: आज रेड कारपेट इवेंट से शुरू हाेगा फिल्म फेस्टिवल, अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 मई यानी आज से फ्रांस में दुनिया के प्रतिष्ठित 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह फेस्टिवल आज शाम 7 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे) शुरू होगा।

ग्रैंड थिएटर लुमियेर में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में 74 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी।

मेरिल 35 साल बाद कांस में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 1989 में हुए कांस में फिल्म ‘ईविल एंजेल्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। तब उन्होंने आखिरी बार यह फेस्टिवल अटैंड किया था।

अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को इस साल कांस में गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा। वो 35 साल बाद इस फेस्टिवल में शामिल हाे रही हैं।

अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को इस साल कांस में गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा। वो 35 साल बाद इस फेस्टिवल में शामिल हाे रही हैं।

ज्यूरी मेंबर्स ने दिए पोज
इवेंट शुरू होने के एक दिन पहले ज्यूरी मेंबर्स कांस पहुंच चुके हैं। उन्होंने होटल मार्टिनेज की बालकनी पर आकर पोज भी किया। इस मौके पर उनके साथ कांस के जनरल डेलिगेट थिएरी फ्रेमॉक्स और प्रेसिडेंट आइरिस नॉब्लोच भी मौजूद थीं।

इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।

इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।

फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गर्विग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।

फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गर्विग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।

इस साल ज्यूरी प्रेसिडेंट हैं ग्रेटा गर्विग
इस साल ज्यूरी मेंबर्स में तुर्की के राइटर-फोटोग्राफर एब्रू सीलन, अमेरिकन एक्ट्रेस लिली ग्लैडस्टोन, फ्रांस की एक्ट्रेस ईवा ग्रीन और एक्टर उमर साय, लेबनान की राइटर-डायरेक्टर नादीन लाबाकी, स्पेन के फिल्ममेकर जुआन बायोना, इटली के एक्टर पियरफ्रांसेस्को फेविनो, जापानी डायरेक्टर कोरे-एडा हिरोकाज़ु शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस ग्रेटा गर्विग इस ज्यूरी की प्रेसिडेंट हैं।

कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।

कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।

लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगी अदिति
पहले दिन इवेंट की शुरुआत रेड कारपेट इवेंट से होगी। इस इवेंट में देश से ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला शामिल हाेंगी।

ऐश्वर्या साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। वहीं अदिति लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगे।​​​​​​​

कांस के रेड कारपेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं।

रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।

रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।

भारत से सिलेक्ट हुई 9 फिल्में
25 मई तक चलने वाले कांस में इस साल भारत से 9 फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट की गई हैं। वहीं इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाम डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी।

कांस में 23 मई को फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

कांस में 23 मई को फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवाॅर्ड्स में से एक है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कांस फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू:30 साल बाद भारत को पाल्मे डी’ओर कैटेगरी में नॉमिनेशन, अब तक 7 फिल्में हुईं नॉमिनेट, जीती कोई नहीं

14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share Market Replace: टाटा मोटर्स का शेयर टूटा, सिपला में रही तेजी, सेंसेक्स 72,776.13 पर बंद

Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 04:59:42 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 04:59:42 PM (IST)

Share Market Replace

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Replace: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 48.85 अंक की वृद्धि रही। ये 22,104.05 के स्तर पर क्लोज हुआ।

टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

सेंसक्स के 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही। ये 86.90 रुपये गिरकर 959.75 पर बंद हुआ। वहीं, सिपला शेयर आज 5.61% तक चढ़ा है।

इंडिजीन के शेयर का हाल

इंडिजीन लिमिटेड के शेयरों में अच्छी उछाल देखने को मिली। BSE पर 659.70 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर 655 रुपये पर लिस्ट हुआ। हालांकि बाद में शेयर नीचे आया। ये 118.90 रुपये की वृद्धि के साथ 570.90 रुपये पर बंद हुआ।

15 मई को खुलेगा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुलेगा। इस आईपीओ पर 17 मई तक निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशक को कम से कम 55 शेयरों के लिए आप्लाई करना होगा। कंपनी ने प्राइज बैंड 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

जोमैटो को 351 करोड़ रुपये का मुनाफा

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को वित्त वर्ष 2024 में 351 करोड़ का मुनाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पूरे वर्ष का रेवेन्यू 12,114 करोड़ रहा। ये पिछले साल 7,079 करोड़ रुपये था। 2024 की चौथी तिमाही में जोमैटो ने 175 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gwalior Taran Pushkar Information: रिसोर्ट, होटल और क्लब.. सिर्फ यहीं वैध स्विमिंग पूल

शहर में कई जगह अवैध स्विमिंग पूल चल रहे हैं। जहां लोगों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है- न तो यहां लाइफ गार्ड है, न कोच और न ही कोई अन्य व्यवस्था। यही वजह है- शहर में करीब 15 से ज्यादा अवैध स्वीमिंग पूल हादसों को न्यौता दे रहे हैं।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 09:09:04 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 09:09:04 AM (IST)

HighLights

  1. शहर में कई जगह अवैध स्विमिंग पूल चल रहे हैं
  2. सिर्फ रिसोर्ट, होटल और क्लब में बने स्विमिंग पूल ही वैध हैं

Gwalior Taran Pushkar Information: नप्र, ग्वालियर। शहर में कई जगह अवैध स्विमिंग पूल चल रहे हैं। जहां लोगों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है- न तो यहां लाइफ गार्ड है, न कोच और न ही कोई अन्य व्यवस्था। यही वजह है- शहर में करीब 15 से ज्यादा अवैध स्वीमिंग पूल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। यही वजह है- बड़ागांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्विमिंग पूल में डूबकर पवन वर्मा की मौत हो गई, उसे पानी से बाहर निकालने तक की व्यवस्था और एक्सपर्ट स्विमिंग पूल पर मौजूद नहीं था। अवैध रूप से संचालित हो रहे स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रहे लोगों के साथ यहां खुलेआम पार्टियां भी हो रही हैं। यहां शराब परोसी जाती है, शराब पीकर पानी में उतरते हैं।

सिटी प्लानर बोले- सिर्फ रिसोर्ट, होटल और क्लब में बने स्विमिंग पूल ही वैध

जब सिटी प्लानर पवन सिंघल से बात की गई तो वह बोले कि सिर्फ रिसोर्ट, होटल और क्लब में बने स्विमिंग पूल ही वैध हैं। इनकी अनुमति ली गई है, इसके अलावा सभी अवैध हैं। इन पर कार्रवाई कराई जाएगी।

नशेबाजों की पार्टी बन रही हादसों की वजह

नशेबाजों की पार्टी लगातार हादसों की वजह बन रही हैं। पवन वर्मा भी अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। इससे पहले सिटी सेंटर इलाके में होटल वैली व्यू में नशे में जिन गुंडों ने कदम सिंह लोधी को गोली मारी, वह रिसोर्ट से पूल पार्टी कर लौटे थे।

फरियादी का इंतजार, पूल संचालक पर होगी एफआइआर

पवन वर्मा के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। उसके शव का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों के पैनल से कराया गया। आइपीएस अनु बेनीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस मामले में पूल संचालक वासुदेव यादव पर एफआइआर की तैयारी है, लेकिन पुलिस को फरियादी का इंतजार है। उसकी लापरवाही इस हादसे की वजह है, इसलिए इस मामले में एफआइआर होगी। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। अब पूल संचालक ने पुलिस को बताया कि उसने तहसीलदार कार्यालय में अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन अनुमति वह नहीं दिखा सका है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने देखे , तबीयत खराब होते दिखी: पुलिस ने स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें पवन अपने दोस्तों के साथ नजर आया। स्विमिंग पूल में जाने के बाद वह एक बार बाहर आया था, उसकी तबियत बिगड़ती भी दिख रही है।

यह इलाके जहां अवैध रूप से संचालित हो रहे स्विमिंग पूल

सिरोल द्य हुरावली द्य पुरानी छावनी द्य बहोड़ापुर द्य भिंड रोड,शिवपुरी लिंक रोड

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Gwalior climate: “रवि के वार” से तपी धरती, हवा भी बदलती रही दिशा

वैसाख मास में रवि यानी सूर्य रौद्र रूप दिखा रहा है। सोमवार को सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर सूर्यदेव उदित हुए और तेज किरणों के बाण चलाने शुरू कर दिए। चिलचिलाती तेज धूप ने धरती को तपाना शुरू कर दिया।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 07:49:52 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 07:49:52 AM (IST)

Gwalior weather: "रवि के वार" से तपी धरती, हवा भी बदलती रही दिशा

HighLights

  1. दिन में तेज धूप से अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस पर, शाम को हुई बूंदाबांदी
  2. स्थानीय स्तर पर गर्मी बढ़ी, तो हवाओं से मिली नमी के कारण बादलों से बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर हो सकती है

Gwalior climate: नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर: वैसाख मास में रवि यानी सूर्य रौद्र रूप दिखा रहा है। सोमवार को सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर सूर्यदेव उदित हुए और तेज किरणों के बाण चलाने शुरू कर दिए। चिलचिलाती तेज धूप ने धरती को तपाना शुरू कर दिया। लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया। धूल भरी तेज हवाओं ने परेशानी भी खड़ी की, लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

रात का पारा बीते रोज से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। फिर भी प्रदेश में ग्वालियर का पारा दूसरे नंबर सबसे अधिक रहा, जबकि पहले नंबर पर नर्सिंगपुर रहा, जहां का पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शाम को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत भी दी। मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि अगले चार दिन तापमान तेजी से बढ़ने वाला है, क्योंकि मौसम शुष्क है। हवा में नमी की कमी आई है। इस वक्त हवाएं मिली जुली चल रही है। स्थानीय स्तर पर गर्मी बढ़ी, तो हवाओं से मिली नमी के कारण बादलों से बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर हो सकती है, लेकिन अगले चार दिन मौसम शुष्क ही रहने वाला है और वर्षा की कोई उम्मीद भी नहीं है। सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं, जिसके कारण तापमान तेजी से बढ़ा।

लेकिन दोपहर बाद पूर्वी हवाएं चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली, हवाओं का रुख बदलने से आसमान से बादल भी छंटने लगे हैं। अनुमान है कि अगले चार दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा और सुबह के समय तेज गर्मी का भी अहसास कम हुआ। इसलिए सुबह साढ़े आठ बजे तापमान महज 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा तो दक्षिण पश्चिम हवाओं ने पारे को बढ़ाना शुरू कर दिया और सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दिन में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17 को चल सकती लू और बदल सकता मौसम भी मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 17

मई तक तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस कारण गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। 17 मई को लू चलने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन उस दिन पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना है। इसके चलते यह माना जा रहा है कि दिन में लू चलेगी पर शाम से मौसम बदल जाएगा और आसमान में बादल छाएंगे। इससे तापमान में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिन रह सकता है। इन दिन दिन तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Jos Buttler: ‘मैनू विदा करो मेरे यारा’, जोस बटलर नहीं खेलेंगे IPL के बाकी मैच, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ाई टेंशन

Jos Buttler Leaves RR Camp: जोश बटलर आगे के आईपीएल मैच नहीं खेलेंगे। वह इंग्लैंड लौट आए हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज 22 मई से शुरू हो रही है। इस श्रृंखला में खेलने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को वापस लिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 10:21:25 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 10:24:33 PM (IST)

Jos Buttler: 'मैनू विदा करो मेरे यारा', जोस बटलर नहीं खेलेंगे IPL के बाकी मैच, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ाई टेंशन
जोश बटलर नहीं खलेंगे आईपीएल 2024

HighLights

  1. राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका।
  2. प्लेऑफ से पहले जोस बटलर इंग्लैंड वापस लौटे।
  3. जोस बटलर नहीं खेलेंगे आईपीएल के बाकी मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Jos Buttler Leaves RR Camp: आईपीएल 2024 में जहां टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की होड़ मची हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के शतकवीर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के बीच उनका साथ छोड़ दिया है। टीम को ओपनर बल्लेबाज जोश बटलर आगे के आईपीएल मैच नहीं खेलेंगे। वह इंग्लैंड लौट आए हैं।

पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड की टी20 सीरीज

दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज 22 मई से शुरू हो रही है। इस श्रृंखला में खेलने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को वापस लिया है। सीरीज का पहला मैच 22 मई, दूसरा 25 मई, तीसरा 28 मई और चौथा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 विश्व कप शुरू होगा। जिसमें जोश बटलर इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट किया वीडियो

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें जोस बटलर होटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने साथियों को गले लगाया। कार में बैठके के बाद टीम को ट्रॉफी जीतने की शुभकामनाएं दीं। इंग्लैंड के बल्लेबाज की विदाई का वीडियो भावुक कर देने वाला है, क्योंकि बैकग्राउंड में ‘मैनू विदा करो मेरे यारा’ गाना बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हम आपको याद करेंगे जोस भाई।

आईपीएल खेल रहे ये खिलाड़ी लौट सकते हैं इंग्लैंड

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, विल जैक्स, फिल साल्ट और रीस टॉपले शामिल हैं। ये खिलाड़ी भी इंग्लैंड लौट सकते हैं। बेयरस्टो और कुरेन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जैक्स और टॉपले आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। साल्ट और मोईन ने सीएसके लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

राजस्थान रॉयल्स अभी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई

इंग्लैंड लौटने से पहले जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 359 रन बनाए। साथ ही दो शतक जड़ें। अंक तालिका में राजस्थान 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आरआर के दो मैच बाकी हैं। एक जीत उनका प्लेऑफ में स्थान पक्का कर देगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Manoj Bajpayee obtained emotional remembering Sushant | सुशांत को याद कर इमोशनल हुए मनोज बाजपेयी: कहा- ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे,उनका समय आना अभी बाकी था

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर मनोज बाजपेयी इमोशनल हो गए। दोनों ने एक साथ डायरेक्टर अभिषेक चौबे की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में काम किया था।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की परेशानी के बारे में बात की। एक्टर ने कहा- सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे और अक्सर इस बारे में मुझसे बात करते रहते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचें।

मनोज बाजपेयी ने कहा- सुशांत की मौत से करीब दस दिन पहले मेरी उनसे बात हुई थी। मैंने बताया था कि ऐसे आर्टिकल लिखने वालों से निपटने का एक अलग तरीका है। वह कहते थे कि सर, यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं। वह मुझसे हमेशा कहते थे कि आपके हाथ का बना मटन खाना चाहता हूं। मैं कहता था कि जब बनाऊंगा तो जरूर खिलाऊंगा, लेकिन किसे पता था कि अचानक हम सबको छोड़कर चले जाएंगे। उनका समय आना अभी बाकी था।

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में मनोज पहली बार इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि एक्टर की 100वीं फिल्म है।

मनोज बाजपेयी ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 से ज्यादा फिल्में करूंगा, लेकिन जिंदगी मेहरबान रही कि मैं अपनी 100वीं फिल्म के साथ यहां हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अकेला कड़ी मेहनत करता हूं, सभी कलाकार रोजाना कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन यह भगवान और दर्शकों की वजह से है कि मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।