इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। वह अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Could 2024 05:43:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Could 2024 06:05:48 PM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
जेम्स एंडरसन ने किया रिटायरमेंट का एलान।

HighLights

  1. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास।
  2. इंग्लैंड के लिए 20 साल तक खेले टेस्ट क्रिकेट
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दिग्गज बॉलर अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे। यह टेस्ट मुकाबला 10 से 14 जुलाई को होगा। 41 वर्षीय जेम्स ने 22 मई 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वह 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन इतने विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज है। उन्होंने इसी साल धर्मशाला टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट कर यह कीर्तिमान रचा था।

जेम्स एंडरसन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

इंग्लैंड के गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिटायरमेंट को लेकर लिखा कि लॉर्ड्स में गर्मियों में खेला जाना वाला मेरा आखिरी टेस्ट होगा। उस गेम में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। जिसे में बचपन से पसंद करता था। मेरे लिए 20 साल अविश्वसनी रहे। मैं इंग्लैंड के लिए खेलना याद करूंगा। अब इस खेल से हटने और दूसरों को मौका देना का समय है।

जेम्स एंडरसन ने लिखा, ‘डेनिएल, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और सपोर्ट के बिना मैं यह नहीं कर पाता। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कम बनाया।’ जेम्स ने आगे लिखा कि मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं।

शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने से 9 विकेट दूर

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने में शेन वॉर्न से 9 विकेट दूर हैं। एंडरसन ने 32 बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट लिए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट (2017 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज) और 71 रन देकर 11 विकेट (2010 में ट्रेंट ब्रिज में पाकिस्तान) के खिलाफ रहा है।

जेम्स एंडरसन ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 110 ओवर फेंक और 10 विकेट लिए थे। पिछले साल एशेज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। चार टेस्ट मैचों में 85.40 की औसत से 5 विकेट झटके थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह