Manisha Koirala, Sonakshi, Aditi Rao Hydari dazzle at ‘Heeramandi’ success bash | हीरामंडी की सक्सेस पार्टी: सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी पहुंचीं; ‘मल्लिकाजान’ मनीषा कोइराला भी नजर आईं; देखें VIDEO

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज बांद्रा, मुंबई में हीरामंडी की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस सक्सेस पार्टी को ‘जश्न ए हीरामंडी’ का नाम दिया गया। सीरीज से जुड़ी सारी स्टारकास्ट यहां पहुंची। सारे लोग ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दिए। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सहित सारे मेल एक्टर पठानी कुर्ते पजामे में पहुंचे। वहीं सीरीज की एक्ट्रेसेस सलवार सूट, लहंगे और साड़ी में पहुंचीं।

इस इवेंट से जुड़ी फोटोज देखिए..
प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा लाल अनारकली ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। सीरीज में उन्होंने लज्जो बाई का किरदार निभाया है।

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक गरारे में दिखीं। सीरीज में उन्होंने फरीदन का किरदार निभाया है। उनके रोल की काफी तारीफ भी हुई है।

सीरीज की लीड कैरेक्टर मल्लिकाजान यानी मनीषा कोइराला भी यलो सूट में इवेंट में पहुचीं। सीरीज में उनके किरदार को सबसे पावरफुल दिखाया गया है।

बिब्बोजान बन अपनी मासूमियत से दर्शकों को प्रभावित करने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी नजर आईं।

आलमजेब यानी शर्मिन सहगल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भांजी भी हैं।

सीरीज में हमेशा धोखा और फरेब झेलने वाली वहीदा बेगम यानी संजीदा शेख भी सक्सेस पार्टी एन्जॉय करने पहुंचीं।

हीरामंडी बनाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली खास पठानी कुर्ते में इवेंट अटेंड करने पहुंचे।

हीरामंडी से काफी अर्से बाद वापसी करने वाले एक्टर फरदीन खान भी पहुंचे। उन्होंने सीरीज में नवाब वली मोहम्मद का किरदार निभाया है।

सीरीज के सबसे बड़े सरप्राइज एलिमेंट ताहा शाह भी ब्लैक ड्रेस में इवेंट में पहुंचे। उन्होंने नवाब ताजदार का रोल प्ले किया है।

शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने साथ में पोज दिया। दोनों बाप-बेटे ने सीरीज में अपने-अपने रोल के साथ प्रभावित किया है।

संजय लीला भंसाली ने सीरीज की एक्ट्रेसेस के साथ फोटो क्लिक कराई।

सीरीज की कहानी एक ऐसे शाही मोहल्ले हीरामंडी की है, जहां तवायफों का डेरा है। सीरीज की कहानी मल्लिकाजान नाम की तवायफ के इर्द -गिर्द घूमती है। यह किरदार मनीषा कोइराला ने निभाया है। मल्लिकाजान का उनकी भतीजी फरीदन से एक अलग ही लड़ाई चल रही है।

मल्लिकाजान की बेटी आलमजेब को शायरी करने का बहुत शौक है। वो इस पेशे से दूर जाना चाहती है। लेकिन मल्लिकाजान शायरी से नफरत करती हैं। वो चाहती है कि आलमजेब भी उसी फील्ड में आ जाए। मल्लिकाजान की दूसरी बेटी बिब्बोजान आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगों की मदद करती है। सीरीज में वफा, बेवफाई और नफरत की कहानियों के बीच में आजादी की लड़ाई भी दिखाई गई है। पूरी खबर पढ़ें..

क्या भंसाली ने जो हीरामंडी दिखाई, वो वास्तव में वैसी ही थी। इसका जवाब है, शायद नहीं। हालांकि, सीरीज के डिस्क्लेमर में पहले ही कहा जा चुका है कि यह एक फिक्शनल शो है, इसलिए वहां से सच्चाई पता चलनी थोड़ी मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें..

EPFO Information: पीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है आसान तरीका

ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

EPFO Cellular Quantity Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Cellular Quantity Replace: ईपीएफओ सदस्यों को अधिकांश सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती है। किसी भी तरह की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाती है। EPFO से जुड़े काम वेबसाइट और उमंग एप के जरिए हो जाते हैं। ईपीएफओ से जुड़े काम को करने के लिए पीएफ खाते में मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर पर आता है।

OTP भरने के बाद आगे की प्रक्रिया होती है। ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं। जानिए इसका तरीका।

ईपीएफओ में ऐसे करें नया नंबर अपडेट

स्टेप 1- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। इसके बाद यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करें।

स्टेप 2- अब एक पेज खुलेगा। इस पेज में Handle Instrument टैब पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर जाएं।

स्टेप 3- चेक मोबाइल नंबर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा। यहां दो बार नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- अब गेट ऑथरिजेशन पिन पर क्लिक करें। यहां आपको नया मोबाइल नंबर दिखाई देगा। आपको चार अंकों का पिन मिलेगा। इस पिन को पेज पर खाली बॉक्स में भर दें। फिर सेव चेंजेज पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ का तरफ से नंबर अपडेट होने का एसएमएस भी आएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Burhanpur Information: बुरहानपुर में वोटिंग के बाद मतदाताओं को खरीददारी में मिलेगी छूट, दिखानी होगी उंगली में लगी स्याही

बुरहानपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 07:55:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 07:55:56 PM (IST)

Burhanpur News: बुरहानपुर में वोटिंग के बाद मतदाताओं को खरीददारी में मिलेगी छूट, दिखानी होगी उंगली में लगी स्याही

HighLights

  1. उंगली में लगी मतदान की स्याही दिखाने पर ग्राहकों को खरीदारी में मिलेगी छूट
  2. बुरहानपुर में मतदाताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन और व्यापिरयों की पहल
  3. जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी मतदाताओं से की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अनूठी पहल की है। इस पहल में सहयोग करने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। इसके तहत उंगली में लगी मतदान की स्याही दिखाने पर व्यापारी ग्राहकों को पांच से दस प्रतिशत तक की छूट देंगे।

यह छूट 13 से 15 मई तक सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक्स दुकानों, रेस्टोरेंट आदि में मिलेगी। स्वीप प्रभारी सृष्टि देशमुख और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर निगम अफसरों ने मतदाताओं को विशेष छूट दिलाने के लिए व्यापारियों से चर्चा की थी।

उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे।

दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी मतदान की स्याही दिखाने पर पांच से 10 प्रतिशत की छूट देंगे। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों ने अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाने पर ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट देने की बात कही है। रेस्टोरेंट में भी इसका लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। वह अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Could 2024 05:43:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Could 2024 06:05:48 PM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
जेम्स एंडरसन ने किया रिटायरमेंट का एलान।

HighLights

  1. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास।
  2. इंग्लैंड के लिए 20 साल तक खेले टेस्ट क्रिकेट
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दिग्गज बॉलर अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे। यह टेस्ट मुकाबला 10 से 14 जुलाई को होगा। 41 वर्षीय जेम्स ने 22 मई 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वह 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन इतने विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज है। उन्होंने इसी साल धर्मशाला टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट कर यह कीर्तिमान रचा था।

जेम्स एंडरसन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

इंग्लैंड के गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिटायरमेंट को लेकर लिखा कि लॉर्ड्स में गर्मियों में खेला जाना वाला मेरा आखिरी टेस्ट होगा। उस गेम में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। जिसे में बचपन से पसंद करता था। मेरे लिए 20 साल अविश्वसनी रहे। मैं इंग्लैंड के लिए खेलना याद करूंगा। अब इस खेल से हटने और दूसरों को मौका देना का समय है।

जेम्स एंडरसन ने लिखा, ‘डेनिएल, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और सपोर्ट के बिना मैं यह नहीं कर पाता। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कम बनाया।’ जेम्स ने आगे लिखा कि मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं।

शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने से 9 विकेट दूर

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने में शेन वॉर्न से 9 विकेट दूर हैं। एंडरसन ने 32 बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट लिए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट (2017 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज) और 71 रन देकर 11 विकेट (2010 में ट्रेंट ब्रिज में पाकिस्तान) के खिलाफ रहा है।

जेम्स एंडरसन ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 110 ओवर फेंक और 10 विकेट लिए थे। पिछले साल एशेज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। चार टेस्ट मैचों में 85.40 की औसत से 5 विकेट झटके थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Workforce India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Team India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

एजेंसी, मुंबई (Rahul Dravid Information)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। नए हेड कोच के चयन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने प्रोसेस शुरू कर दी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Paparazzi had asked- are you getting divorce from Arpita? | पैपराजी ने पूछा था- अर्पिता से तलाक ले रहे?: सलमान के बहनोई बोले- सवाल सुन हैरान था, घर जाकर बीवी को बता कर खूब हंसा था

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर आयुष शर्मा ने 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी। हालांकि, पिछले 10 साल में कई बार यह अफवाह जोरो पर रही हैं कि अर्पिता और आयुष का तलाक होने वाला है। हालिया इंटरव्यू में आयुष ने उस वक्त को याद किया जब एक पैपराजी ने उनसे अर्पिता को तलाक देने के बारे में पूछा था।

क्या थी पूरी घटना?

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे बेटे के साथ डोसा खाने के लिए बाहर निकले थे। तभी एक पैपराजी आया और उसने सवाल किया कि क्या वे अर्पिता से तलाक लेने वाले हैं। पहले तो आयुष यह सवाल सुन हैरान हो गए लेकिन बाद में इस घटना को याद कर पत्नी के साथ खूब हंसे थे। उन्होंने कहा- जब मैं घर गया तो मैंने अर्पिता से पूछा कि क्या वे मुझे तलाक दे रही हैं। इसके बाद मैंने उन्हें पूरी घटना बताई और हम दोनों हंसने लगे।

आयुष बोले- अर्पिता मेरी फिल्मों का ईमानदारी से रिव्यू करती हैं

आयुष ने आगे बताया कि अर्पिता उनकी फिल्मों पर सही रिव्यू देती हैं। वे सिर्फ अच्छे कंटेंट की ही सराहना करती हैं। उन्होंने कहा- वे बहुत ईमानदार आलोचक हैं। अर्पिता फिल्मों को निष्पक्षता के साथ देखती हैं। कई दफा ऐसा हुआ है कि अर्पिता को मेरी फिल्में पसंद नहीं आई हैं और वे रिलीज के पहले कुछ सीन्स को हटाने के लिए कहती हैं।

आयुष ने आगे बताया कि उनकी और अर्पिता की फिल्मों की च्वाइस अलग है। जहां उन्हें मास फिल्में पसंद आती हैं, वहीं अर्पिता को ज्यादातर वो फिल्में पसंद आती हैं जो रियलिटी पर बेस्ड होती हैं।

आयुष ने 18 नवंबर 2014 को सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रुसलान’ में देखा गया था, जो पिछले महीने की 26 तारीख को रिलीज हुई थी।

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा ने किया शिकस्त का सामना, दोहा डायमंड लीग में जीतने से चूके

आप को बता दें की दोहा में नीरज की शुरुआत थोड़ी खराब हुई थी। नीरज का पहला थ्रो फाउल बताया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयाम में जैवलिन को 84.93 मीटर तक फेंका और तीसरी बार में नीरज ने 86.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 05:11:52 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 05:28:07 AM (IST)

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा  ने किया शिकस्त का सामना, दोहा डायमंड लीग में जीतने से चूके

HighLights

  1. मिली दूसरी पोजीशन

नेशनल डेस्क, नईदुनिया प्रतिनिधि। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाया। हाल ही में चल रहे डायमंड लीग 2024 में नीरज ने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गौरतलब है कि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने पहला स्थान हासिल किया।

आप को बता दें की दोहा में नीरज की शुरुआत थोड़ी खराब हुई थी। नीरज का पहला थ्रो फाउल बताया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयाम में जैवलिन को 84.93 मीटर तक फेंका और तीसरी बार में नीरज ने 86.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों