India Employment Information: इन सेक्टर में बढ़ रहे नौकरियों के अवसर, अप्रैल माह में ही 9 फीसदी बढ़ी नियुक्तियां
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)
HighLights
- नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है।
- रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं।
- इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
पीटीआई, नई दिल्ली। देश में बीते कुछ माह में रोजगार के मामले में आंकड़े उछाल मार रहे हैं और कुछ सेक्टर में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़े हैं। बीते साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल माह की बात की जाए तो नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है और रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं। हाल ही यह खुलासा फाउंडइट्स (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) ने रोजगार को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में किया है।
इन सेक्टर में बढ़े नौकरी के अवसर
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल माह में उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सेवा, रसायन और उर्वरक, इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं को नौकरियों पर रखा गया है।
इन सेक्टर में रोजगार की कमी
रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटेल क्षेत्र, ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, आईटी और तेल/गैस/बिजली उद्योगों ने रोजगार के कम अवसर पैदा हुए हैं और लोगों को कम नौकरी पर रखा गया है। कृषि आधारित उद्योग की बात की जाए तो शिपिंग, एफएमसीजी, प्रिंटिंग/पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर कम निकले हैं।
स्टार्टअप में बढ़ोतरी
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कई स्टार्टअप के कारण भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। नई कंपनियों की ओर से नियुक्तियों की कुल संख्या में बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।








.jpg)





