Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया से शुरू हो रही चारधामा यात्रा, पहले दिन खुलेंगे केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 09 Might 2024 10:16:00 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 10:35:56 PM (IST)

HighLights
- केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोले जाने हैं।
- बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंचे।
- 12 मई को बदरीनाथ धाम के खुलेंगे कपाट।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। पवित्र धामों के कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए 15 हजार श्रद्धालु गुरुवार शाम ही गंगोत्री और केदारनाथ पहुंच चुके थे। 30 हजार से अधिक भक्त विभिन्न पड़ावों पर ठहरे हैं।
फूलों से की गई भव्य सजावट
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। तृतीया केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। धामों की फूलों से भव्य सजावट की गई है।
यात्रा मार्गों पर बारिश के आसार
चारधाम समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। वहीं, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है।
जम्मू से वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जून से होगी शुरू
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जून में जम्मू से सीधे हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे। हेलीकॉप्टर पंछी हेलीपैड पर भक्तों को उतारेगा। साथ ही उन्हें विशेष दर्शन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वापसी पर जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचाया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर सेवा में पहला पैकेज प्रति श्रद्धालु 35 हजार और दूसरा पैकेज प्रति यात्री पचास हजार रुपये होगा।


