Jagran New Media ने शुरू किया Khojle.com, CEO भरत गुप्ता ने साझा किए कामयाबी के मंत्र
जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग जागरण न्यू मीडिया ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Khojle.com की शुरुआत की है। इसमें उनका सहयोगी ONDC नेटवर्क है। Khojle.com के जरिए ई-कॉमर्स व्यापार को बदलने की तैयारी है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 08 Might 2024 09:52:34 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 09:52:34 PM (IST)
बिजनेस डेस्क, इंदौर। जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग जागरण न्यू मीडिया ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Khojle.com की शुरुआत की है। इसमें उनका सहयोगी ONDC नेटवर्क है। Khojle.com के जरिए ई-कॉमर्स व्यापार को बदलने की तैयारी है।
Khojle.com को लॉन्च करते समय जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता, ONDC नेटवर्क के एमडी और सीईओ टी कोशी और एंजेल इंवेस्टर और बिजनेस स्ट्रैटेजिस्ट लॉयड मथायस मौजूद रहे। इस दौरान सभी ई-कॉमर्स के फैलाव को लेकर बात की।
DPI ने खोली नई दुनिया
चर्चा की शुरुआत करते हुए लॉयड मथायस ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रैक्चर में बीते कुछ सालों में बहुत काम हुआ है। भारत में यूपीआई पेमेंट की शुरुआत होने के बाद यह बहुत तेजी आगे बढ़ा है। डीपीआई के योगदान की वजह से ही स्टार्टअफ सफल हो रहे हैं और शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
यूपीआई की तरह सफल होगा ओएनडीसी
ओएनडीसी के एमडी ने कहा कि कि हम एक ऐसे नेटवर्क को बनाएंगे, जिससे भारत में हर कोने तक डिलीवरी पहुंचे। इसकी कीमत को इस तरह रखा जाएगा, जिससे विक्रेता और ग्राहक को परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि ओएनडीसी की शुरूआती छह महीने की यात्रा में हमारे साथ 500 व्यापारी जुड़े थे। उस समय 1200 ट्रांसजैक्शन हुए थे। एक साल तीन महीने में हमारे साथ 4.5 लाख व्यापारी जुड़े हैं, जिससे 7.6 मिलियन का ट्रांसजैक्शन हुआ है।
छोटे शहरों के विक्रेताओं को करेंगे जागरुक
भरत गुप्ता ने एडवरटाइजमेंट को लेकर अपनी स्ट्रेटजी बताई कि हम पूरे हिंदी हार्टलैंड के 40 शहरों में Khojle.com का प्रचार करेंगे। हम विक्रेताओं के पास जाएंगे। हम ग्राहकों को Khojle.com के बारे में जागरुक करेंगे। छोटे शहरों में ग्राहक ई-कॉम प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं, इसलिए उनको शिक्षित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हम Khojle.com के प्रचार के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेंगे। हमारे पास भौतिक और डिजिटल मंच हैं, जिनसे ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि हम प्रिंट में अपने क्रिएटिव को पब्लिश करते हैं, तो उसमें क्यूआर कोड भी दे सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्राहक आसानी से हमारे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएगा।


