काम की खबर: बिना आरटीओ ऑफिस जाएं घर बैठे बनाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

परिवहन विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए यूजर्स को कोई तकलीफ नहीं होगी। प्रत्येक चरण पर आवेदकों को अगली प्रोसेस के बारे में मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 09:35:49 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 10:21:44 PM (IST)

काम की खबर: बिना आरटीओ ऑफिस जाएं घर बैठे बनाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई
Driving License On-line Apply

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे ड्राइविंग टेस्ट देने की सुविधा शुरू हो गई है। इस कदम का उद्देश्य लोगों का समय बचाना और प्रक्रिया में दलालों की आवश्यकता को खत्म करना है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आधार लिंक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। फिर कंप्यूटर या लैपटॉप पर ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं।

परिवहन विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए यूजर्स को कोई तकलीफ नहीं होगी। प्रत्येक चरण पर आवेदकों को अगली प्रोसेस के बारे में मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त होगी। टेस्ट से पहले आवेदक को ट्रैफिक नियमों के बारे में एक ट्यूटोरियल वीडियो देखना होगा। टेस्ट के दौरान आवेदकों को तय समय के अंदर ही सारे प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।

1. परिवहन विभाग की वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं।

2. ड्राइवर/लर्नर लाइसेंस सेक्शन पर जाएं और अधिक पर क्लिक करें।

3. दिए गए विकल्पों में से अपना प्रदेश चुनें। फिर अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। फिर जारी रखें पर क्लिक करें।

5. आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आवेदन करने के लिए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से सबमिट करें।

6. आधार नंबर दर्ज करें। फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को सबमिट करें।

7. अब ईमेल आईडी और फोन नंबर भरें। इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म-1 पर क्लिक करें।

8. अब जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

घर बैठे लर्नर लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने आरटीओ ऑफिस जाना होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह