Salman Khan Firing Case Replace; Mohammad Chaudhary | Mumbai Police | सलमान के घर फायरिंग मामले में पांचवीं गिरफ्तारी: राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी, शूटरों को रेकी करने में मदद की थी
23 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी
- कॉपी लिंक

घर पर हुए फायरिंग मामले के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने सलमान के घर पहुंचकर एक्टर और उनके पिता सलीम खान से मुलाकात की थी।
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है।

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले विक्की और सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों ने एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।
मुंबई लाकर किला कोर्ट में पेश करेगी पुलिस सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी।
क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है।
यह इस मामले में क्राइम ब्रांच की तरफ से की गई पांचवी गिरफ्तारी है।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने से गुजरते नजर आए थे।
14 अप्रैल को हुई थी 4 राउंड फायरिंग
14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

पुलिस कस्टडी में एक आरोपी ने की आत्महत्या
इसी बीच बीते बुधवार को फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई थी। अनुज के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
सलमान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने आत्महत्या की:6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था, चादर से फांसी लगाई

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। पूरी खबर यहां पढ़ें..
सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग: CCTV में फायरिंग करते दिखे दोनों हमलावर, उनकी तस्वीर भी सामनें आई

हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई थी। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में था।
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें..
इससे पहले कब-कब मिली धमकी
- जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
- पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
- पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
- जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।
अगले साल ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’
सलमान खान ने हाल ही में ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

