Diarrhea Burhanpur: बुरहानपुर शहर में घटे डायरिया पेशेंट, अब गांवों से पहुंच रहे उल्टी दस्त के मरीज

एक सप्ताह से ज्यादा समय से शहर के पांच वार्डों में दहशत का माहौल बनाने वाला डायरिया अब जाकर पूरी तरह काबू होने की स्थिति में आया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 05:44:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 05:44:59 PM (IST)

Diarrhea Burhanpur: बुरहानपुर शहर में घटे डायरिया पेशेंट, अब गांवों से पहुंच रहे उल्टी दस्त के मरीज
बुरहानपुर शहर में घटे डायरिया पेशेंट

HighLights

  1. शहर में घटकर पांच हुई संख्या
  2. अब गांवों से पहुंच रहे उल्टी दस्त के मरीज
  3. बासा भोजन व लापरवाही भी बन रही कारण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। एक सप्ताह से ज्यादा समय से शहर के पांच वार्डों में दहशत का माहौल बनाने वाला डायरिया अब जाकर पूरी तरह काबू होने की स्थिति में आया है। रविवार को शहरी क्षेत्र के केवल पांच मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें तीन बड़े और दो बच्चे शामिल थे, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र से उल्टी दस्त के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार को निंबोला, बहादरपुर और खकनार क्षेत्र से करीब बीस लोग उल्टी दस्त के कारण जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और