SRH vs LSG Dream11: ट्रैविस हेड या केएल राहुल किसे बनाएं कप्तान, अपनी ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

SRH vs LSG Dream11: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले हैं। जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Might 2024 08:08:56 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Might 2024 10:30:50 PM (IST)

SRH vs LSG Dream11: ट्रैविस हेड या केएल राहुल किसे बनाएं कप्तान, अपनी ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
SRH vs LSG Dream11 Prediction

HighLights

  1. बुधवार को लखनऊ का हैदराबाद से मुकाबला
  2. हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ सुपर जांयट्स का पलड़ा भारी
  3. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। आईपीएल 2024 का 57वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स 11 में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। लखनऊ ने भी अपने 11 मुकाबलों में से छब में जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल पर 5वें पायदान पर है। टीम पिछले पांच मैचों में से तीन में जीती है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (SRH vs LSG Head To Head Data)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले हैं। जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। हैदराबाद के खिलाफ LSG का उच्चतम स्कोर 185 है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट (SRH vs LSG IPL 2024 Pitch Report)

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है। यह समान उछाल के साथ सपाट और कठोर ट्रैक प्रदान करता है। तेज गेंदबाजों ज्यादा प्रभाव छोड़ नहीं पाएंगे, लेकिन स्पिनरों को पिच से मदद मिल सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मौसम अपडेट (SRH vs LSG IPL 2024 Climate Prediction)

शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हैदराबाद में बारिश की 40% संभावना है। तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11 (SRH vs LSG IPL 2024 Possible Taking part in XI)

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

लखनऊ सुपर जायंट्स

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम11 (SRH vs LSG Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रैविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा, निकोलस पूरन

ऑलराउंडर- मार्कस स्टोइनिस (उपकप्तान), नीतिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस

गेंदबाज- टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Climate Replace: मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग, मलाजखंड में एक इंच बारिश, दमोह में पारा 44 पार

सीजन का दिन का सबसे अधिक तापमान है। इसके साथ ही दमोह मंगलवार को देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 07 Might 2024 07:37:55 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Might 2024 10:14:30 PM (IST)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग, मलाजखंड में एक इंच बारिश, दमोह में पारा 44 पार
ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा में चल सकती है लू

HighLights

  1. देश के सबसे गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा दमोह
  2. 18 शहरों में दिन का तापमान 42 से 44.8 के बीच रहा
  3. जबलपुर, शहडोल में आज भी वर्षा होने के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को सूरज जमकर तमतमाया। इसके चलते पूरे प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बेचैनी बढ़ा दी। प्रदेश में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया।

जो इस सीजन का दिन का सबसे अधिक तापमान है। इसके साथ ही दमोह मंगलवार को देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रुख दक्षिणी होने से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ओडिशा से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

यहां हुआ मतदान, यह रहा अधिकतम तापमान

लोकसभा क्षेत्र– छह मई –सात मई

भोपाल — 40.7– 42.4

ग्वालियर — 41.8– 42.6

सागर –41.6 –42.7

गुना –41.8 –43.2

बैतूल– 39.7 –41.2

नांदयाल – 46.0

कुड्डापाह – 45.4

कुरनूल – 45.3

बारमर – 45.2

दमोह – 44.8

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

SC ने पलटा कलकत्ता HC का फैसला, शिक्षक भर्ती रद्द करने पर लगा दी रोक, CBI से कहा- जांच रखें जारी

पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 07:33:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 10:28:34 PM (IST)

SC ने पलटा कलकत्ता HC का फैसला, शिक्षक भर्ती रद्द करने पर लगा दी रोक, CBI से कहा- जांच रखें जारी
शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला।

एजेंसी, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया था। राज्य के स्कूल सेवा आयोग द्वारा राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन इसको हाईकोर्ट रद्द कर दिया था।

naidunia_image

किसी के खिलाफ न उठाएं दंडात्मक कदम

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई किसी भी अधिकारी या उम्मीदवार के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाएगा।

हाईकोर्ट ने सुनाया वेतन वापस करने का फैसला

हाईकोर्ट ने नियुक्तियों को रद्द करते हुए फैसला सुनाया था कि एसएससी पैनल के समाप्त होने के बाद नौकरी पाने वालों को वेतन वापस करना होगा, क्यों कि उनका भुगतान जनता के पैसे से हुआ है। उनको 12 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से वेतन चार सप्ताह के अंदर वापस करना होगा। हाईकोर्ट ने कहा था कि 15 दिन के अंदर फिर से प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए, जिससे नए लोगों को नौकरी मिल सके।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Malaika noticed exterior yoga class, Karan Johar noticed on the airport; Sonali and Shamita additionally noticed | सेलेब्स स्पॉटेड: योगा क्लास के बाहर दिखीं मलाइका, एयरपोर्ट पर करण जौहर स्पॉट हुए; सोनाली और शमिता भी नजर आईं

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज मलाइका अरोड़ा को योगा क्लास के बाहर देखा गया। इस दौरान मलाइका जिम वियर में नजर आईं। फिल्ममेकर करण जौहर एयरपोर्ट पर दिखे। वहीं, शमित शेट्टी और सोनाली बेंद्र को मुंबई के जुहू में स्पॉट किया गया।

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र भी नजर आईं। हाल में उन्हें वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज के दूसरे पार्ट में देखा गया है।

सेलेब्स स्पॉटेड पर एक नजर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को योगा क्लास के बाहर जिम आउटफिट में देखा गया।

फिल्ममेकर करण जौहर ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने लुक को कम्प्लीट करने के लिए ब्लैक चश्मा भी कैरी किया।

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को जुहू में स्पॉट किया गया। हाल में उन्हें वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज के दूसरे पार्ट में देखा गया है।

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी जुहू में नजर आईं। उन्हें कैजुअल आउटफिट पहने देखा गया।

नेहा धूपिया मुंबई के खार में स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्हें व्हाइट शर्ट के साथ ऑफ व्हाइट स्कर्ट पहने देखा गया।

काम की खबर: आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे ऑनलाइन पता लगाएं

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप घर बैठे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 08:59:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 10:30:58 PM (IST)

Aadhaar Authentication Historical past

HighLights

  1. आधार कार्ड की कई कामों में जरूरत पड़ती है।
  2. आधार कार्ड के जरिए धोखाधड़ी होने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
  3. आधार से जुड़ी जानकारी देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Authentication Historical past: आधार कार्ड आज के समय बहुत जरूरी दस्तावेज है। सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। आधार में नाम, पता, फोन नंबर और फिंगरप्रिंट की जानकारी रहती है। किसी गलत हाथों में आधार कार्ड के पड़ने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप घर बैठे इसे चेक कर सकते हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आधार नंबर कहां और कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह सर्विस पूरी तरह से निशुल्क है।

ये रही आधार प्रमाणीकरण जांचने की प्रक्रिया

स्टेप 1- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hello/ पर जाना होगा।

स्टेप 2- यहां आधार सर्विस में जाकर नीचे तरफ Aadhaar Authentication Historical past पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- यहां आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इसके बाद ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज सहित मांगी गई जानकारियां भरनी है।

स्टेप 6- वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करते ही पिछले 6 महीने की लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आधार का इस्तेमाल कहां हुआ है, इसकी जानकारी होगी।

आधार का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें?

अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1947 और assist@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, uidai.gov.in/file-complaint पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

आधार कार्ड लॉक करने की प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले https://uidai.gov.in/hello/ पर जाएं।

स्टेप 2- यहां आधार सर्विस सेक्शन में आधार लॉक और अनलॉक का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- आधार लॉक करने के लिए UID नंबर, नाम और पिनकोड डालना होगा। मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे सबमिट करते ही आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

स्टेप 4- अनलॉक करने के लिए वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड डालने होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप से पहले गड़बडाया रोहित शर्मा का फॉर्म, IPL के 5 मैच में 33 रन, सभी में कैच आउट

Rohit Sharma: 6 मई को सनराइजर्स हैदराहाज के खिलाफ हुए मैच में रोहित शर्मा 4 रन पर आउट हो गए। जिसके बाद उनकी पवेलियन में निराश बैठे फोटोज और वीडियो वायरल हो गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Might 2024 04:23:10 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Might 2024 04:24:29 PM (IST)

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप से पहले गड़बडाया रोहित शर्मा का फॉर्म, IPL के 5 मैच में 33 रन, सभी में कैच आउट
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024: आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेला जाएगा। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में वर्ल्ड कप खेलेगी। टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा का फॉर्म गड़बड़ा गया है। हिटमैन पिछले पांच मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से सिर्फ 33 रन निकले हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

हैदराबाद के खिलाफ 4 रन पर कैच आउट

6 मई को सनराइजर्स हैदराहाज के खिलाफ हुए मैच में रोहित शर्मा 4 रन पर आउट हो गए। जिसके बाद उनकी पवेलियन में निराश बैठे फोटोज और वीडियो वायरल हो गए। मुंबई के पूर्व कप्तान पिछले पांच मैचों में कैच आउट हुए हैं। फिर 27 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 रन बनाए। 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 0 पर आउट हो गए।

सीएसके खिलाफ जड़ा था शतक

रोहित शर्मा चार मुकाबलों में संतुलित तरीके से खेले थे। 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 और 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 38 रन की पारी थी। इसके बाद 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 105 रन पर नाबाद रहे।

पिछले 5 मैचों में बनाए 33 रन

22 अप्रैल से 6 मई के बीच पांच मैचों में रोहित शर्मा ने 33 रन बनाए। इसमें उनका औसत 6.60 का रहा। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन बनाए। 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खलील अहमद की गेंद पर शाई होप को 8 रन पर कैच थमा बैठे। फिर 30 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ महज 4 रन पर पवेलियन लौटे। 3 मई को केकेआर के खिलाफ रोहित 11 रन पर चलते बने। इसके बाद 6 मई को हैदाराबाद के खिलाफ मुकाबले में पैट कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

SRH vs RR: हैदराबाद और राजस्थान के मैच में ऐसी हो सकती ड्रीम11 टीम, ये खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल

सनराइजर्स हैदराबाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर निर्भर है। दोनों के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। एडेन मार्करम का बल्ला अब तक खामोश है। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने शुरुआत मैचों में रन बनाए थे। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने भी निराश किया।

बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजी में राजस्थान ने किया कमाल

राजस्थान रॉयल्स का अब तक का सफर शानदार रहा है। संजू सैमसन के नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। 16 अंक के साथ शीर्ष पर है। कप्तान संजू, जोश बटलर और यशस्वी जायसवाल फॉर्म में चल रहे हैं। शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पावेल, रियान पराग और ध्रुव जुरैल के बल्ले से रन निकले हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने विपक्षी बल्लेबाजों के रन बनाने पर ब्रेक लगाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 (IPL 2024 SRH vs RR Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन, जोश बटलर, संजू सैमसन (उपकप्तान)

बल्लेबाज- ट्रैविस हेड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल

ऑलराउंडर- रियान पराग, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, टी नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 SRH vs RR Possible XI)

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, जोश बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (IPL 2024 SRH vs RR Head to Head Report)

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 18 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें दोनों टीमों ने नौ-नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है। राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 217 है। जबकि सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स का हाईस्कोर 220 है।

आखिरी बार दोनों टीमें पिछले साल 7 मई को भिड़ी थीं। राजस्थान रॉयल्स ने 214/2 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम गेंद पर टारगेट हासिल करने में सफल रही और 4 विकेट से मैच जीत लिया।

टी20 विश्व कप में 14 साल से किसी भारतीय ने नहीं जड़ा शतक, यह था आखिरी बल्‍लेबाज

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 में एक ओर सूखा खत्म करने मैदान में उतरेगी, जो कि शतक है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय बल्लेबाज ने सालों से शतक नहीं जड़ा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 04:18:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 04:32:37 PM (IST)

टी20 विश्व कप में 14 साल से किसी भारतीय ने नहीं जड़ा शतक, यह था आखिरी बल्‍लेबाज
T20 World Cup 2024

HighLights

  1. टी20 विश्व कप में सालों से बरकारार है भारत का सूखा
  2. इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली रचेंगे इतिहास

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून 2024 से होगी। टूर्नामेंट 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। विश्व कप में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। वहीं, हार्दिक पंड्या उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

कई सालों ने टीम इंडिया ने नहीं जीता ICC खिताब

टी20 विश्व कप 2024 से भारतीय खेल प्रशंसकों को काफी उम्मीद हैं। टीम 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी और 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी। वनडे विश्व कप 2023 में भी टीम इंडिया फाइनल में हार गई थी। अब आगामी टूर्नामेंट में मैन इन ब्लू के पास इस सूखे को समाप्त करने का सुनहरा मौका है।

सुरेश रैना ने जड़ा शतक

टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 में एक ओर सूखा खत्म करने मैदान में उतरेगी, जो कि शतक है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय बल्लेबाज ने सालों से शतक नहीं जड़ा है। इकलौता शतक 2 मई 2010 को सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कर में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी रन गेंद चौके छक्के टीम मैच दिनांक
क्रिस गेल 117 57 7 10 वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका 11 सितंबर 2007
सुरेश रैना 101 60 9 5 भारत बनाम साउथ अफ्रीका 02 मई 2010
महेला जयवर्धने 100 64 10 4 श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे 03 मई 2010
ब्रेंडन मैकुलम 123 58 11 7 न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश 21 सितंबर 2012
एलेक्स हेल्स 116 64 11 6 इंग्लैंड बनाम श्रीलंका 27 मार्च 2014
अहमद शहजाद 111 62 10 5 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 30 मार्च 2014
तमीम इकबाल 103 63 10 5 बांग्लादेश बनाम ओमान 13 मार्च 2016
क्रिस गेल 100 48 5 11 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 16 मार्च 2016
जोश बटलर 101 67 6 6 इंग्लैंड बनाम श्रीलंका 01 नवंबर 2021
रिल रोसौव 109 56 7 8 साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश 27 अक्टूबर 2022
ग्लेन फिलिप्स 104 64 10 4 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 29 अक्टूबर 2022
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्‍ता राधिका खेड़ा ने ली भाजपा की सदस्‍यता, अभिनेता शेखर सुमन भी हुए शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता रहे खेड़ा ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 07 Might 2024 01:45:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Might 2024 02:02:09 PM (IST)

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्‍ता राधिका खेड़ा ने ली भाजपा की सदस्‍यता, अभिनेता शेखर सुमन भी हुए शामिल
उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने के लिए परेशान किया गया था।

HighLights

  1. अगर मुझे भाजपा सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती।
  2. आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है।
  3. यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।

एजेंसी, नई दिल्‍ली। राजस्थान कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनके साथ अभिनेता शेखर सुमन ने भी भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रवक्ता रही खेड़ा ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने के लिए परेशान किया गया था।

खेड़ा ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पार्टी नेताओं ने उन्हें परेशान किया, उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी नेताओं के सामने उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भाजपा में शामिल होने के बाद खेड़ा ने कहा कि ‘रामभक्त होने के नाते, रामलला के दर्शन करने के लिए कौशल्या माता की धरती पर जिस तरह मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया, अगर मुझे भाजपा सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती।

आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने इस्तीफे में राधिका खेड़ा ने कहा कि उन्हें पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि वह खुद को राम मंदिर जाने और राम लला की मूर्ति की एक झलक पाने से नहीं रोक सकीं।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Listening to on criticism towards Akshay Kumar and Arshad Warsi begins | अक्षय कुमार-अरशद वारसी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई आज: फिल्म में जज और वकीलों की छवि खराब करने का आरोप, 6 जनों को नोटिस – Ajmer Information

अजमेर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर वकीलों के पेश परिवाद पर मंगलवार को सुनवाई होगी। जज यश बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर सहित 6 लोगों को नोटिस जारी किया हैं। सभी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने बताया कि अजमेर