PBKS vs CSK Highlights: रवींद्र जडेजा के हरफनमौला खेल से चेन्नई ने पंजाब को हराया, अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग

PBKS vs CSK Match Consequence: धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब 139/9 रन बना सकी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 08:15:34 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 09:02:52 PM (IST)

PBKS vs CSK Highlights: रवींद्र जडेजा के हरफनमौला खेल से चेन्नई ने पंजाब को हराया, अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग
PBKS vs CSK Highlights

HighLights

  1. चेन्नई ने 5 हार के बाद पंजाब किंग्स को दी पटखनी।
  2. रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाने के साथ 3 विकेट लिए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs CSK Highlights: आईपीएल 2024 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजा किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में CSK ने PBKS को 28 रनों से हराया। धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब 139/9 रन बना सकी। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके की 11 मैचों में 6वीं जीत है। वे प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पंजाब की 11 मुकाबलों में यह सातवीं हार थी।

जडेजा का हरफनमौला प्रदर्शन

चेन्नई की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने 43 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके। 168 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पीबीकेएस ने 9 रन के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सर्वाधिक रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। उन्होंने 30 रन बनाए और 2 चौके और इतने ही छक्के जड़ें। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में जॉनी बेयरस्टो, रिले रूसो और सैम कुरेन का बल्ला नहीं चला। शशांक सिंह ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

शशांक और प्रभसिमरन के बीच 51 रनों की साझेदारी

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए। शशांक और प्रभसिमरन के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। 8वें ओवर में शशांक आउट हो गए। यहीं से मैच पंजाब के हाथ से फिसल गया। इसके बाद टीम ने 16 रन के अंदर 5 विकेट खो दिए। 13 ओवर में टीम का स्कोर 79/7 था। 15वें ओवर में हर्षल पटेल 12 रन पर आउट हो गए। जिससे टीम का स्कोर 15 ओवर में 91 रन हो गया। सीएसके के लिए जडेजा के अलावा सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह