Huma Qureshi solid in Jolly LLB 3, will shoot in ajmer | जॉली एलएलबी 3 में हुई हुमा कुरैशी की कास्टिंग: अजमेर में करेंगी फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई अक्षय की तस्वीर
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फिल्म जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब खबर है कि जॉली एलएलबी 2 में नजर आईं हुमा कुरैशी को इस फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। साथ ही फिल्म के सेट से अक्षय की तस्वीर भी सामने आई है।
अजमेर में शूटिंग करेंगी हुमा कुरैशी
हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, हुमा कुरैशी ने फिल्म जॉली एलएलबी 3 साइन कर ली है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि हुमा जल्द ही मुंबई से अजमेर रवाना होने वाली हैं, जहां वो अपने हिस्से की शूटिंग करेंगी। बता दें कि जॉली एलएलबी 2 में हुमा कुरैशी ने पुष्पा मिश्रा का रोल प्ले किया था।

सेट से सामने आई अक्षय कुमार की तस्वीर
अक्षय कुमार के एक फैन पेज पर फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए वीडियो में अक्षय शर्टलेस नजर आए हैं। माथे पर टीका लगाए और चश्मा पहने हुए अक्षय सनबाथ लेते दिख रहे हैं।

फिल्म में दिखाए जाएंगे पिछली दोनों फिल्मों के जॉली
बताते चलें कि फ्रैंचाइली फिल्म की तीसरी इंस्टॉलमेंट में पिछली दोनों फिल्मों के जॉली एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्ममेकर्स ने एक वीडियो जारी कर फिल्म का कॉन्सेप्ट दिखाया था। इस फिल्म में दोनों जॉली उर्फ जगदीश त्यागी (अरशद वारसी और अक्षय कुमार) खुद को असल जॉली साबित करने के लिए एक-दूसरे से लड़ते दिखेंगे। वीडियो में सौरभ शुक्ला भी नजर आए थे।

अनाउंसमेंट वीडियो के साथ लिखा गया था, अब ऑरिजिनल कौन है और डुप्लिकेट कौन, ये तो पता नहीं। लेकिन ये बात पक्की है कि ये एक जॉली गुड राइड होगी। हमारे साथ बने रहिए, जय महाकाल।
हुमा कुरैशी की कास्टिंग के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जॉली एलएलबी-1 में नजर आईं अमृता राव भी कास्ट की जा सकती हैं।














