MI vs SRH: वानखेड़े में हैदराबाद से हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, ये रही मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम

MI vs SRH IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो उसके प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो जाएगा। इसके बाद बचे तीन मैचों में से दो मुकाबले जीतने होंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Could 2024 10:03:09 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Could 2024 10:06:06 PM (IST)

MI vs SRH: वानखेड़े में हैदराबाद से हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, ये रही मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम
MI vs SRH IPL 2024

HighLights

  1. वानखेड़े में हैदसाबाद का मुंबई से मुकाबला।
  2. पिछली हार का भी हिसाब चुकता करना चाहेगी मुंबई इंडियंस।
  3. प्लऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MI vs SRH Dream11: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। सोमवार को वानखेड़े में उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई की नजरें अब सनराइजर्स का गेम खराब करने पर होगी। एमआई 11 मैचों में आठ मैच हारकर 10वें स्थान पर है। जबकि एसआरएच 10 मुकाबलों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान है।

हैदराबाद के लिए जीत जरूरी

सनराइजर्स हैदराबाद अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो उसके प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो जाएगा। इसके बाद बचे तीन मैचों में से दो मुकाबले जीतने होंगे। सोमवार के मैच में मुंबई के पास पिछले मैच में सनराइजर्स से मिली हार का हिसाब करने का मौका होगा।

वानखेड़े में देखने को मिलेगी रनों की बारिश

वानखेड़े की पिच अगर बैटिंग के अनुकूल रही तो हैदराबाद के बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण 200 से अधिक का स्कोर देखने को मिल ही जाता है। हालांकि पिछले शुक्रवार को मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में पिच धीमी थी। जिससे बल्लेबाजों को रनों के लिए जूझना पड़ा था।

प्लेऑफ की रेस से बाहर मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स ने शनिवार को हुए मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इसके साथ ही पांच बार की चैंपियन अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। हालांकि अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव अब अपने फार्म पर ध्यान देंगे।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम11 टीम (IPL 2024 MI vs SRH Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, शाहबाज अहमद, एडेन मार्करम

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, गेराल्ड कोएत्जी

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह