भाई राहुल को ‘शहजादा’ कहने पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी को बताया शहंशाह, कहा- आप महल में रहते हैं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बनासकाठा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता व भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने पर पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 04:03:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 04:03:29 PM (IST)

भाई राहुल को 'शहजादा' कहने पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी को बताया शहंशाह, कहा- आप महल में रहते हैं
प्रियंका ने पीएम मोदी पर बोला हमला।

एएनआई, बनासकाठा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बनासकाठा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता व भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने पर पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की। वह आपकी समस्याओं को सुनने के लिए आपके बीच पहुंचे। पीएम मोदी शहंशाह हैं। वह एक बड़े से महल के अंदर रहते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याओं को सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल चला। दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं। क्या आपने उनको टेलीविजन पर देखा है? उनके चेहरे पर धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता। वह आपकी समस्याओं को कैसे समझ सकते हैं?

#WATCH | Banaskantha, Gujarat: Addressing a public assembly, Congress chief Priyanka Gandhi says, “…They name my brother Shehzada. I need to inform them how this Shehzada walked 4,000 km from Kanyakumari to Kashmir to hearken to your issues…On the opposite facet is your… pic.twitter.com/93EFGtEn2b

— ANI (@ANI) Could 4, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन