MI vs KKR Dream11: मुंबई और कोलकाता के मैच में ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम11 टीम, इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान

MI vs KKR Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। नौ मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 02 Might 2024 08:29 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Might 2024 10:45 PM (IST)

MI vs KKR Dream11: मुंबई और कोलकाता के मैच में ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम11 टीम, इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान
MI vs KKR Dream11

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MI vs KKR Dream11 Prediction Hindi: खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। नौ मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की है। केकेआर अपने पिछले छह में से तीन मैचों में हार गई है। पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड टारगेट का पीछा करके पटखनी दी। फिर KKR ने वापसी करके दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हार का स्वाद चखाया। मुंबई और केकेआर के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल वानखेड़े की पिच

बल्लेबाजी में आक्रामक रवैये का कोलकाता नाइट राइडर्स को फायदा मिला है। हालांकि गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क प्रति ओवर 12 की दर से रन पिटवा रहे हैं। उन्हें अब तक 7 विकेट मिले हैं। टीम के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 11 विकेट चटकाएं हैं। वैभव अरोड़ा ने पांच मैचों में 9 विकेट झटके हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मशहूर है। यहां 200 से अधिक का स्कोर बनना तय है।

मुंबई इंडियंस के लिए राह नहीं आसान

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। उसे पांच मैच खेलने हैं। सभी मुकाबले जीतने पर 16 अंक होंगे, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम होंगे। जसप्रीत बुमराह 14 विकेट और गेराल्ड कोएत्जे 13 विकेट सर्वश्रेष्ठ बॉलर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तीन अर्धशतक समेत 343 रन बनाए हैं। हालांकि शेष बल्लेबाज नाकाम रहे हैं। पावरप्ले में विकेट खोना एमआई की कमजोर कड़ी है। रोहित शर्मा ने 158.29 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि लगातार बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनकी फॉर्म पर निगाहें होंगी। सूर्यकुमार यादव ने दो अर्धशतक लगाएं हैं। हार्दिक पंड्या बल्ले और गेंद से अब तक फ्लॉप रहे हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम11 (IPL 2024 MI vs KKR Dream11 Prediction Hindi)

विकेटकीपर- फिल साल्ट, इशान किशन

बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (उपकप्तान)

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, जेराल्ड कोएत्जे, हर्षित राणा

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्