Gold-Silver Value 2 Could: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक पड़ी फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 2 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 30 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 383 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 02 Could 2024 06:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Could 2024 06:34 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value Right this moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 2 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 30 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 383 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 80050 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 30 अप्रैल से 331 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 30 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71710 रुपये थी। 2 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71327 रुपये हो गई है। 30 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 80050 रुपये थी। 2 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79718 रुपये हो गई है।

2 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71041 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65336 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53495 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41726 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन