Gold-Silver Worth 3 Might: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)
बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 79719 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 2 मई से 270 रुपये की तेजी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71327 रुपये थी। 3 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71191 रुपये हो गई है। 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79719 रुपये थी। 3 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79989 रुपये हो गई है।
3 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65211 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53393 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41647 रुपये हो गई है।
कैरेट के अनुसार सोना
- 24 कैरेट सोना= 100% सोना
- 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
- 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
- 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
- 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
- 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।










.jpg)


