Maihar Information : बच्‍चे खेल रहे थे मोबाइल पर गेम, विस्‍फोट से बच्चों के हाथों की अंगुलियां क्षतिग्रस्त

Maihar Information : मोबाइल की बेट्री को निकालकर अलग से क्लिप में चार्ज करने से अचानक बेट्री फट गई।

By Shyam Mishra

Publish Date: Wed, 01 Might 2024 07:51 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 01 Might 2024 08:29 AM (IST)

Maihar News : बच्‍चे खेल रहे थे मोबाइल पर गेम, विस्‍फोट से बच्चों के हाथों की अंगुलियां क्षतिग्रस्त

HighLights

  1. कउआ चार्जिंग से हुआ विस्फोट।
  2. सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
  3. मां खेत व अन्य परिजन काम में गए हुए थे।

Maihar Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के खैरा गांव में परिवार के लोग अपने अपने काम पर गए थे। बच्‍चे मोबाइल में गेम खोल रहे थे। खेलते समय मोबाइल की बेट्री फटने से दो बच्चों की अंगुलियां काफी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायल दोनो बच्चों की उम्र तकरीबन 10 साल है। घटना के वक्त दोनों बच्चे घर में अकेले थे। मां खेत गई हुई थी एवं अन्य परिजन भी काम में गए हुए थे। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल मैहर में प्रारंभिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

कउआ चार्जिंग से हुआ विस्फोट

10 वर्षीय शुभम साहू और उमेश साहू मोबाइल की बेट्री अलग से निकालकर क्लिप में लगाकर चार्ज कर रहे थे, जिसे कउआ चार्जर भी कहते हैं तभी बैटरी फट गयी। बेट्री के ब्लास्ट होने से दोनों युवक शुभम और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों में से शुभम की दोनों हाथों की अंगुलियां काफी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही अन्य जगह पर भी चोट आई है। घायल बच्चों के परिजनों का कहना है कि मोबाइल की बेट्री को निकालकर अलग से क्लिप में चार्ज करने से अचानक बेट्री फट गई। हालांकि ऐसा बहुत लोग करते हैं जो उचित नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु