Climate Replace: कहीं पर आसमान से बरसेगी आग तो कुछ राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 मई तक लोगों को लू से राहत नहीं मिलेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 02 Might 2024 05:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Might 2024 10:45 PM (IST)

Weather Update: कहीं पर आसमान से बरसेगी आग तो कुछ राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Climate Replace India

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace India: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। लोग सूर्य देव के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भीषण लू चल सकती है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 मई तक लोगों को लू से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, ओडिशा और उत्तरी कर्नाटक में 6 मई तक लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने बताया, कई प्रदेशों में आने वाले दिनों में बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 2, 5 और 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मई में मौसम?

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 1 मई को दिल्ली में दिन का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इस वर्ष मई महीने की शुरुआत पिछले साल की तरह ठंडी रही। बता दें पिछले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों में बारिश और बर्फभारी हो रही है। जिससे देश की राजधानी में मौसम आरामदायक बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान बढ़ेगा। इस हफ्ते के अंत तक दिन का तापमान अधिकतम 30 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। वहीं, 9 से 11 मई के बीच दिल्ली/एनसीआर में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैसा बन रहा मौसम प्रणाली सिस्टम?

एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आसपास बना है। यह अगले 36 घंटों में अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के पास पहुंचेगा। अगले 24 घंटों में मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। वहीं, 4 मई को एक कमजोर ट्रफ दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

The discharge date of ‘Panchayat 3’ introduced | ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस: अमेजन प्राइम ने शेयर किया पोस्ट, 28 मई को ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का इंतजार अब खत्म हुआ। मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। वेब सीरीज 28 मई 2024 को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका बतौर एक्टर एक बार फिर से वापसी करेंगे। अमेजन प्राइम ने पंचायत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आपने लौकी आगे बढ़ाई और हम आपका इनाम अनलॉक करते हैं।

बता दें, दुनिया भर के 240 देशों के अंदर इसे रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जाएगा।

‘पंचायत’ के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग-अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी। ‘पंचायत’ का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने ‘पंचायत 3’ की कहानी लिखी है।

‘पंचायत’ सीरीज के फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा। एक ने लिखा- विनोद दिखेगा ना? वहीं एक ने लिखा- अब इंतजार खत्म हुआ।

कई बार टल चुकी है सीरीज की रिलीज डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पंचायत 3’ का प्रीमियर पहले 15 जनवरी को होने वाला था। लेकिन फिर इसे आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद एक बार फिर रिपोर्ट्स आई थीं कि इस पॉपुलर शो का तीसरा सीजन मार्च में आने वाला है। इस बात से दर्शक काफी दुखी थे। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी फाइनल डेट अनाउंस कर दी है।

खबरें और भी हैं…
Priyanka Gandhi Vadra in MP: मुरैना में बोलीं प्रियंका वाड्रा बोली- कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित है

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की सभा बैरियर स्थित मेला मैदान में हो रही है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 02 Could 2024 06:47 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Could 2024 05:40 PM (IST)

Priyanka Gandhi Vadra in MP: मुरैना में बोलीं प्रियंका वाड्रा बोली- कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित है
मुरैना में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा।

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के समर्थन में सभा करने प्रियंका वाड्रा मुरैना पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि क्या नोटबंदी से काला धन वापस आया। कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित हैं, यह हमेशा सत्य पर चलती हैं। प्रियंका गांधी के आने से पहले स्थानीय नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की सभा बैरियर स्थित मेला मैदान में हो रही है। सभा के जरिए प्रियंका गांधी न सिर्फ मुरैना, बल्कि पड़ोसी भिंड व ग्वालियर की लोकसभा सीट को भी साधने का प्रयास करेंगी।

— Congress (@INCIndia) Could 2, 2024

सभा में प्रियंका वाड्रा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

RCB ने GT को 9 विकेट से हराया, 16 ओवर में ही बना लिए 201 रन, कोहली व जैक्स का खूब चला बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में मात दे दी। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 9 विकेट से हरा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 28 Apr 2024 07:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 28 Apr 2024 07:22 PM (IST)

RCB ने GT को 9 विकेट से हराया, 16 ओवर में ही बना लिए 201 रन, कोहली व जैक्स का खूब चला बल्ला
RCB ने GT को हराया।

खेल डेस्क, इंदौर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में मात दे दी। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ अभी भी एक उम्मीद है कि आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ले। इस मैच में एक रिकॉर्ड बना है कि 200 रन के टारगेट को सबसे कम ओवर में हासिल किया गया है। विल जैक्स ने 41 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक बनाया। विराट कोहली ने 44 गेंदों का सामना कर 70 रन की पारी खेली।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। गुजरात ने अच्छी बल्लेबाजी कर 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 200 रन बना दिए। साई सुदर्शन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन ठोंक दिए। शाहरुख खान का भी बल्ला चला और उन्होंने 58 रन बना दिए। डेविट मिलर ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी साधारण ही रही। मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल व स्वप्निल सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Maihar Information : बच्‍चे खेल रहे थे मोबाइल पर गेम, विस्‍फोट से बच्चों के हाथों की अंगुलियां क्षतिग्रस्त

Maihar Information : मोबाइल की बेट्री को निकालकर अलग से क्लिप में चार्ज करने से अचानक बेट्री फट गई।

By Shyam Mishra

Publish Date: Wed, 01 Might 2024 07:51 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 01 Might 2024 08:29 AM (IST)

Maihar News : बच्‍चे खेल रहे थे मोबाइल पर गेम, विस्‍फोट से बच्चों के हाथों की अंगुलियां क्षतिग्रस्त

HighLights

  1. कउआ चार्जिंग से हुआ विस्फोट।
  2. सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
  3. मां खेत व अन्य परिजन काम में गए हुए थे।

Maihar Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के खैरा गांव में परिवार के लोग अपने अपने काम पर गए थे। बच्‍चे मोबाइल में गेम खोल रहे थे। खेलते समय मोबाइल की बेट्री फटने से दो बच्चों की अंगुलियां काफी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायल दोनो बच्चों की उम्र तकरीबन 10 साल है। घटना के वक्त दोनों बच्चे घर में अकेले थे। मां खेत गई हुई थी एवं अन्य परिजन भी काम में गए हुए थे। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल मैहर में प्रारंभिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

कउआ चार्जिंग से हुआ विस्फोट

10 वर्षीय शुभम साहू और उमेश साहू मोबाइल की बेट्री अलग से निकालकर क्लिप में लगाकर चार्ज कर रहे थे, जिसे कउआ चार्जर भी कहते हैं तभी बैटरी फट गयी। बेट्री के ब्लास्ट होने से दोनों युवक शुभम और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों में से शुभम की दोनों हाथों की अंगुलियां काफी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही अन्य जगह पर भी चोट आई है। घायल बच्चों के परिजनों का कहना है कि मोबाइल की बेट्री को निकालकर अलग से क्लिप में चार्ज करने से अचानक बेट्री फट गई। हालांकि ऐसा बहुत लोग करते हैं जो उचित नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु