Pankaj Tripathi’s brother-in-law dies in a highway accident, Sister injured | पंकज त्रिपाठी के बहनोई का रोड एक्सीडेंट में निधन: बहन की हालत गंभीर, धनबाद के अस्पताल में भर्ती; मिलने के लिए रवाना हुए पंकज

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी का रोड एक्सीडेंट में निधन हाे गया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप NH2 पर हुई इस सड़क दुर्घटना में पंकज की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। धनबाद के ही SNMMC हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है पर वो खतरे से बाहर हैं।

घटना की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

रोड एक्सीडेंट का यह CCTV फुटेज सामने आया है।

रोड एक्सीडेंट का यह CCTV फुटेज सामने आया है।

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हुई कार। यह तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई थी।

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हुई कार। यह तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई थी।

तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई कार
पंकज के बहनोई राजेश तिवारी चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे।

जैसे ही वो निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

हादसे में पंकज की बहन का पैर फ्रैक्चर हुआ है।

हादसे में पंकज की बहन का पैर फ्रैक्चर हुआ है।

परिवार संग बहन के पास जाएंगे पंकज
रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज जल्द धनबाद पहुंचने वाले हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि वो बहन की देखभाल के लिए अपने परिवार संग वहां जाएंगे। परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता शिफ्ट कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट पर पंकज हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ है, जो इस साल रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…
Datia Information: पत्नी के शौक को पूरा करने वाले दतिया के शातिर चोर को झांसी पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर में पकड़ा

दतिया के शातिर चोर को झांसी पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित ने झांसी शहर में 20 अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। यह बात आरोपित ने पुलिस के सामने कबूली है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 08:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 08:21 AM (IST)

Datia News: पत्नी के शौक को पूरा करने वाले दतिया के शातिर चोर को झांसी पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर में पकड़ा

HighLights

  1. शार्ट एन्काउंटर में चोर के पैर में लगी गोली
  2. आरोपित से पुलिस को बरामद हुआ है 10 लाख का माल

Datia Information:दतिया. नईदुनिया प्रतिनिधि। दतिया के शातिर चोर को झांसी पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित ने झांसी शहर में 20 अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। यह बात आरोपित ने पुलिस के सामने कबूली है। आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया और शातिर चोर बन गया। आरोपित से पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

झांसी पुलिस के मुताबिक दतिया के सेंवढ़ा चुंगी निवासी राजकुमार उर्फ संतोष प्रजापति गुरुवार रात को बैग में चोरी का माल बेचने निकला था। इसी दौरान रात 10.20 बजे पुलिस टीम रेलवे कॉलोनी में मजार के पास चेकिंग कर रही थी। आरोपित राजकुमार बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देख आरोपित भागा। शंका होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित जंगल में घुस गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और पैर में गोली मारकर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित के पास से पुलिस को 10 लाख से अधिक का माल बरामद हुआ है। आरोपित से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी काफी शौकीन है और उसकी कई तरह की डिमांड रहती थी। जिन्हें वह पूरा नहीं कर पा रहा था। उसके शौक पूरा करने के लिए उसने चोरी करने का रास्ता अपनाया। इसलिए उसने अपने क्षेत्र को छोड़कर झांसी शहर का रास्ता अपनाया। पुलिस को आरोपित की लंबे समय से तलाश थी।

Asian video games 2024: भारत का परचम फिर लहराया, एशियन चैंपियनशिप में पूजा ने गोल्ड और गजेंद्र ने सिल्वर मेडल जीता

प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल में छह महिला और आठ पुरुषों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के साथ मुख्य कोच मयंक ठाकुर, कोच अनिल राठी, महिला कोच नाजिश मंसूरी, फिजिकल कोच रिंकू सिंह और डा ईशा जोशी भी जापान गई हुई है।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:30 PM (IST)

Asian games 2024: भारत का परचम फिर लहराया, एशियन चैंपियनशिप में पूजा ने गोल्ड और गजेंद्र ने सिल्वर मेडल जीता
समापन है आज

HighLights

  1. जापान के टोक्यो में चल रही प्रतियोगिता

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जापान के टोक्यो में पैरा कैनो एवं कयाकिंग एशियन चैंपियनशिप में भिंड की पूजा ओझा ने गोल्ड, गजेंद्र सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। वहीं राजवीर सिंह बघेल पांचवें स्थान पर रहे। बता दें कि जापान के टोक्यो में एशियन चैंपियनशिप का 18 अप्रैल को शुभारंभ हुआ था।

21 अप्रैल को इसका समापन होगा। इस प्रतियोगिता में भिंड जिले के गजेंद्र सिंह पुत्र यशवंत सिंह जगन्नाथपुरा रौन, राजवीर पुत्र अर्जुन सिंह चंदूपुरा और पूजा पुत्री महेश ओझा भिंड शामिल हुई हैं।

naidunia_image

इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल में छह महिला और आठ पुरुषों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के साथ मुख्य कोच मयंक ठाकुर, कोच अनिल राठी, महिला कोच नाजिश मंसूरी, फिजिकल कोच रिंकू सिंह और डा ईशा जोशी भी जापान गई हुई है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले भिंड के तीनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कई बार मेडल प्राप्त कर चुके हैं। खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर भिंड कयाकिंग कैनोइंग अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह, सचिव डॉ योगेंद्र यादव, राहुल यादव भूरे, गगन शर्मा, अनिल माझी, निश्चल यादव सहित अन्य ने बधाई दी है।

प्रदेश से सात खिलाड़ियों का हुआ था चयन

एशियन चैंपियनशिप में भिंड से सबसे अधिक तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जबकि ग्वालियर और भोपाल से दो-दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के सभी खिलाड़ी दिसंबर 2023 से भोपाल के छोटे तालाब पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

बता दें कि भिंड के गौरी सरोवर पर देश के पहले पैरा कयाकिंग कैनोइंग सेंटर की शुरुआत वाटर स्पोर्ट्स के संरक्षक राधेगोपाल यादव के मार्गदर्शन में हुई थी।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 10:43 PM (IST)

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/hjofEv8IHU

— Congress (@INCIndia) April 20, 2024

कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों को दी टिकट

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कांथी से उर्बशी भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल की एक सीट के ही उम्मीदवार का एलान किया है। ओडिशा की संभलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान, क्योंझर से बिनोद बिहारी नायक, अस्का से दबकांत शर्मा को टिकट दी गई है।

Farah Khan talked in regards to the calls for of stars | फराह खान ने स्टार्स की डिमांड पर की बात: बोलीं- ‘चार वैनिटी वैन की मांग करते हैं, डिमांड पूरी न होने तक शूटिंग शुरू नहीं करते’

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार्स की डिमांड के बारे में बात की है। अपने यूट्यूब ब्लॉग में उन्होंने कहा कि कई स्टार्स ऐसे हैं जो जब तक उनकी डिमांड पूरी न हो जाए, वो फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं करते हैं।

फराह खान और कटरीना कैफ।

फराह खान और कटरीना कैफ।

स्टार्स को चाहिए चार वैनिटी वैन: फराह खान

फराह ने कहा, ‘आजकल स्टार्स एक नहीं चार-चार वैनिटी वैन की डिमांड करते हैं। जब तक वैनिटी वैन आकर खड़ी न हो जाए, वो शूटिंग नहीं करते हैं। उन्हें एक वैनिटी जिम के लिए, एक स्टाफ के लिए, एक खुद के लिए और वैनिटी फूड ट्रक के तौर पर चाहिए होती है।’

फराह ने आगे कहा, ‘पहले हीरोइन पेड़ के पीछे कपड़े बदल लिया करती थीं। हम उनके लिए टॉवेल पकड़कर खड़े रहते थे। मैंने ये खूब किया है। जब आप आउटडोर शूट्स पर जाओ फिर चाहे वो स्विटजरलैंड में क्यों न हो, एक्ट्रेसेस पहले बस के पीछे कपड़े बदला करती थीं और हम उनके लिए बेडशीट से घेरा बनाकर खड़े रहते थे। अब तो वैनिटी वैन के बिना स्टार्स कोई भी काम नहीं करते हैं।’

फराह ने तीन फिल्में शाहरुख खान के साथ बनाई हैं।

फराह ने तीन फिल्में शाहरुख खान के साथ बनाई हैं।

फराह डायरेक्ट कर चुकीं चार फिल्में

फराह खान ने बीते तीन दशक में 80 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। 6 फिल्मफेयर और एक नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं फराह ने अपने करियर में 4 फिल्में डायरेक्ट भी की हैं। इसमें से तीन फिल्में हिट रहीं।

फिल्म ‘मैं हूं ना’ (2004) से डायरेक्शन से की शुरुआत करने वाली फराह ने ‘ओम शांति ओम’ (2007), ‘तीस मार खां’ (2010) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) जैसी फिल्में डायरेक्‍ट की हैं।

‘मैं हूं ना’ के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। साल 2012 में रिलीज हुई ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ के जरिए उन्होंने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया।

Janjgir-champa Information : चौक-चौराहों में गूंजा कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन

कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)

Janjgir-champa News : चौक-चौराहों में गूंजा कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर-चांपा : कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी, युवा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

बाइक रैली के दौरान जगह – जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह रैली ‘‘कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन’’ का नारा लगाते हुए आडिटोरियम तक पहुंची। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मतदान दलों एवं माइक्रो आब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज) : लोकसभा निर्वाचन के तहत जांजगीर-चांपा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 3 अंतर्गत मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 KKR vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी ने अपने सात मैचों में से एक मुकाबला जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल के 33 मैच खेले गए हैं। कोलकाता ने 19 और बेंगलुरु ने 14 जीते हैं। इस सीजन में दोनों टीमों का आमना-सामना इससे पहले 29 मार्च को हुआ था। जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। केकेआर का आरसीबी के खिलाफ उच्चतम स्कोर 222 है। जबकि बेंगलुरु का कोलकाता के खिलाफ हाईस्कोर 213 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 KKR vs RCB Pitch Report)

इस बार आईपीएल में ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में है। बैट्समैन को यहां काफी ज्यादा मदद मिल रही है। नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में इस ग्राउंड पर केकेआर ने 224 रन ठोक दिए थे। राजस्थान ने यह लक्ष्य जोश बटलर के शतक के बूते हासिल कर लिया था।

आईपीएल के अब तक ईडन गार्डन्स में 89 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 मैच जीते हैं, जबकि 53 मुकाबले दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 KKR vs RCB Possible Taking part in 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, आकाश दीप।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 KKR vs RCB Dream11 Predication)

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, फिल सॉल्ट

बल्लेबाज- अंगकृष रघुवंशी, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर- सुनील नरेन (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज- लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, मिचेल स्टार्क

IPL 2024 DC vs SRH: अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद और दिल्ली के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में धमाल मचा रखा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन के स्कोर को भूला नहीं पाए थे कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 का स्कोर खड़ा कर दिया। अब उनका सामना 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM (IST)

IPL 2024 DC vs SRH: अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद और दिल्ली के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 DC vs SRH

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में धमाल मचा रखा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन के स्कोर को भूला नहीं पाए थे कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 का स्कोर खड़ा कर दिया। अब उनका सामना 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जो अब धीरे-धीरे लीग में लय पकड़ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली इस समय अंक तालिका में 6वें नंबर पर है। दूसरी ओर हैदराबाद 6 में से 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (IPL 2024 DC vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहाल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद 23 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। हैदराबाद ने 12 और दिल्ली 11 बार विजेता बनी है। SRH के खिलाफ डीसी का हाईस्कोर 207 है, जबकि दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 219 है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs SRH Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम की पिचें धीमी के लिए जानी जाती थीं। वनडे विश्व कप 2023 से पहले इसमें बदलाव आया है। अब बल्लेबाजों के अनुकूल हैं। कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। अब तक यहां 85 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिनमें से 46 में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। डेविड वॉर्नर के नाम यहां सर्वाधिक 1,047 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs SRH Possible Enjoying XI)

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम11 (IPL 2024 DC vs SRH Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर- मैकगर्क (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर- एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस

गेंदबाज- कुलदीप यादव, खलील अहमद, जयदेव उनादकट

Do Aur Do Pyaar and LSD-2 flopped on the opening day | ओपनिंग-डे पर फ्लॉप रहीं ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD-2’: दोनों फिल्में मिलकर भी नहीं कमा पाईं 1 करोड़, फिल्म क्रिटिक्स ने बताया ड्राय फ्राइडे

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD 2’ रिलीज हुई हैं। ओपनिंग डे पर इनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी बेकार रही कि दोनों ही फिल्में मिलाकर भी 1 करोड़ रुपए नहीं कमा पाईं।

टोटल 814 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘दो और दो प्यार’
पहले बात करते हैं विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल स्टारर ‘दो और दो प्यार’ की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 50 लाख रुपए कमाए।

यह इंडिया में 543 और ओवरसीज 271 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। शीर्षा गुहा ठाकुरता निर्देशित इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी पहले दिन मात्र 9.10% रही।

'दो और दो प्यार' में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

‘दो और दो प्यार’ में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

LSD-2 को मिली सिर्फ 5.48% ऑक्यूपेंसी
दूसरी तरफ दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ‘LSD 2’ की ताे कमाई और ही कम रही। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15 लाख रुपए का बिजनेस किया।

इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.48% रही।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

तरण आदर्श ने बताया ड्राय फ्राइडे
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर करते हुए दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर निराशा जताई है। तरण ने लिखा, ‘नया शुक्रवार पर फिर वहीं कहानी.. सूखा जारी है.. #bollywood #boxoffice’

तरण के अलावा कई और फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस हफ्ते हुए बॉलीवुड कलेक्शन पर निराशा जाहिर की है। इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थीं।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ने मिलकर कमाए 2.85 करोड़
इस हफ्ते रिलीज हुई दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपए कमाए। अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 51 करोड़ 30 लाख रुपए हो चुका है।

वहीं ‘मैदान’ ने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 45 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल इंडियन BO कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपए हो चुका है।

खबरें और भी हैं…
UP Politics: मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, पहले चरण में हुआ था सीट पर मतदान

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की है। कल मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:21 PM (IST)

UP Politics: मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, पहले चरण में हुआ था सीट पर मतदान
मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की मौत।

HighLights

  1. मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी थे कुंवर सर्वेश सिंह
  2. 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  3. हार्ट अटैक रही मौत की वजह

एएनआई, मुरादाबाद। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की है। कल मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

Lok Sabha polls 2024 | BJP Lok Sabha candidate from Moradabad (Uttar Pradesh) Kunwar Sarvesh handed away as a consequence of coronary heart assault in Delhi’s AIIMS, confirms BJP MLA from Moradabad metropolis Ritesh Gupta.

Voting for the Lok Sabha elections happened in Moradabad yesterday.

— ANI (@ANI) April 20, 2024

19 अप्रैल को गांव जाकर डाला था वोट

कुंवर सर्वेश सिंह की उम्र 72 साल थी। मार्च में दांत के ऑपरेशन के बाद से ही वह अस्वस्थ रहने लगे थे। 27 मार्च को उन्होंने अपना नामांकन भरा था। उसके बाद वह चुनाव प्रचार से दूर हो गए थे, क्यों कि स्वास्थ्य ज्यादा ही खराब था। 12 अप्रैल को अमित शाह व 15 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र बिजनौर के बढ़ापुरा में आए थे। सर्वेश सिंह इन दोनों ही कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उन्होंने मंच से अपनी बात नहीं रखी थी। 19 अप्रैल को वह पैतृक रतूपुरा गांव के बूथ पर गए थे। वहां उन्होंने मतदान किया था। परिवार का कहना है कि उनकी शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

भाजपा से शुरू की चुनावी राजनीति

सर्वेश सिंह ने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत भाजपा से ही की थी। वह भाजपा की टिकट पर पहली बार 1991 में ठाकुरद्वारा सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद चार बार लगातार जीत दर्ज की। ठाकुरद्वारा सीट पर भाजपा को कोई और लोकप्रिय प्रत्याशी अभी तक नहीं मिला है।