Bengali Actress Kanan Devi Film Charges; Achievements And Success Story | कानन देवी, जिनकी शादी के खिलाफ था कोलकाता: टिकट का दाम 30 पैसे था, तब फीस थी 5 लाख; तोहफा दिया तो रवींद्रनाथ टैगोर को मिली धमकियां

14 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

30-40 के दशक की एक मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हुआ करती थीं, नाम था कानन देवी। आवाज में वो गूंज थी कि फिल्ममेकर्स उन्हें फिल्मों में लेने के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते थे।

ये वो दौर था जब फिल्में महज 15 से 20 हजार में बनती थीं और टिकट की कीमत महज 30 पैसे हुआ करती थी, लेकिन उस दौर में भी कानन देवी एक गाने के 1 लाख रुपए और फिल्म के लिए 5 लाख रुपए लेती थीं।

यही वजह है कि उन्हें भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। ये भारत के साथ-साथ बंगाल की भी पहली स्टार हैं। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वालीं चौथी महिला कानन देवी ने अपने हुनर से हिंदी सिनेमा में कई ट्रेंड बनाए।

जेंडर पे गैप आज भी हिंदी सिनेमा में बड़ा मुद्दा है, लेकिन कानन देवी उस समय पुरुषों से ज्यादा फीस लिया करती थीं। ये उन शुरुआती कलाकारों में हैं, जिन्हें चाहने वालों से बचाने के लिए कड़ी सिक्योरिटी में रखा जाता था। साथ ही उन्हें भारत की पहली बायकॉट की जाने वाली एक्ट्रेस भी कहना गलत नहीं होगा।

आज कानन देवी की 110वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए उनके बनाए 5 सबसे बड़े ट्रेंड की कहानी-

22 अप्रैल 1916 को कोलकाता में जन्मीं कानन देवी का बचपन बेहद दर्दनाक था। कानन देवी की ऑटोबायोग्राफी सबारे अमी नामी के अनुसार, कानन देवी जिन्हें अपना पेरेंट्स मानती थीं, असल में उस दंपती ने उन्हें गोद लिया था।

कम उम्र में ही जब उन्हें गोद लेने वाले रतन चंद्र दास का निधन हो गया, तो उन्हें बेहद गरीबी का सामना करना पड़ा। जिन रिश्तेदारों ने उन्हें घर में आसरा दिया था, वो उनसे नौकरों की तरह सलूक किया करते थे।

फिल्म विद्यापति के पोस्टर में कानन देवी। 1937 की ये फिल्म बड़ी हिट रही थी, जिसमें कानन देवी के साथ पृथ्वीराज कपूर और पहाड़ी सान्याल अहम किरदारों में थे।

फिल्म विद्यापति के पोस्टर में कानन देवी। 1937 की ये फिल्म बड़ी हिट रही थी, जिसमें कानन देवी के साथ पृथ्वीराज कपूर और पहाड़ी सान्याल अहम किरदारों में थे।

7 साल की उम्र में कानन देवी ने उन रिश्तेदारों का घर छोड़ दिया और मां के साथ हावड़ा रहने आ गईं। यहां जान-पहचान के शख्स और थिएटर आर्टिस्ट तुलसी बनर्जी ने उनका परिचय मदन थिएटर से करवाया। थिएटर से जुड़कर छोटे-मोटे काम करने के बाद कानन देवी को हुनर की बदौलत 5 रुपए की तनख्वाह पर फिल्म जयदेव (1926) में साइन किया गया।

आगे उन्होंने शंकराचार्य (1927), रिशिर प्रेम (1931) जैसी कुछ साइलेंट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। साल 1931 में कानन देवी पहली बार रंगीन फिल्म जोर बारात में नजर आईं, जिससे रातोंरात उन्हें स्टारडम मिल गया। ये वो दौर था जब फिल्मों के लीड एक्टर्स ही फिल्म में आवाज दिया करते थे।

न्यू थिएटर से जुड़कर कानन देवी ने कई बेहतरीन गानों को आवाज दी और सुपरहिट सिंगर के रूप में उभरीं। कानन देवी अकेली फिल्मों की कमान संभाला करती थीं और उनकी ज्यादातर फिल्में हाउसफुल हुआ करती थीं।

यही वजह रही कि उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली सुपरस्टार सिंगर का दर्जा दिया गया था।

पूर्व डिफेंस मिनिस्टर वी.के. मेनन के साथ कानन देवी।

पूर्व डिफेंस मिनिस्टर वी.के. मेनन के साथ कानन देवी।

कानन देवी की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि जहां जाती थीं, देखने वालों की भीड़ लग जाती थी। यही कारण रहा कि न्यू थिएटर वाले उन्हें कड़ी सिक्योरिटी में रखते थे। कानन देवी पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सिक्योरिटी दी गई थी।

उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती देख UK की सबसे बड़ी रिकॉर्डिंग कंपनी ग्रामोफोन ने उन्हें साइन किया। कानन देवी के गाने विदेश में भी काफी पसंद किए जाते थे।

2015 में राइटर मेखला सेन गुप्ता की लिखी बुक कानन देवी- फर्स्ट सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा के अनुसार कानन देवी भारत की पहली करोड़पति एक्ट्रेस हैं। 30 के दशक में वो पुरुषों से कई गुना ज्यादा फीस लिया करती थीं।

रिसर्च में पता चलता है कि पृथ्वीराज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार को 30 के दशक में 70 रुपए फीस दी जाती थी, हालांकि कानन देवी 30 के दशक में महज 1 गाने के लिए 1 लाख रुपए चार्ज करती थीं। वहीं अगर उन्हें फिल्म में कास्ट किया जाना होता था तो उन्हें 5 लाख रुपए तक फीस दी जाती थी।

ये रकम इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि उस दौर में ज्यादातर फिल्में 10-15 हजार में बन जाया करती थीं, जिनकी टिकट भी महज 30 पैसे होती थी। ऐसे में कानन देवी ने 5 लाख रुपए फीस लेकर इतिहास रच दिया था।

आज भी हिंदी सिनेमा में महिलाओं को पुरुषों से काफी कम फीस दी जाती है, लेकिन करीब 70 साल पहले कानन देवी ये रिवाज तोड़ चुकी थीं।

स्क्रॉल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कानन देवी 30-40 के दशक की सबसे बड़ी भारतीय अभिनेत्री थीं। उनके पहने हुए कपड़ों से फैशन का नया दौर आ जाया करता था। फैशन आइकन रहीं कानन देवी पहली एक्ट्रेस हैं, जिनके पोस्टर बिका करते थे।

उनके पोस्टर खरीदने की होड़ मचा करती थी। कई नौजवान कानन देवी के पोस्टर अपने कमरों में लगाया करते थे।

कानन देवी ने लक्स साबुन के ऐड के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी।

कानन देवी ने लक्स साबुन के ऐड के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी।

वो ज्यादातर ट्रेडिशनल लिबास में हुआ करती थीं, लेकिन उनके ब्लाउज बेहद डिजाइनर होते थे। हर फिल्म में उनकी हेयरस्टाइल और हेयर एक्सेसरीज अलग होती थी। ज्वेलरी भी अलग-अलग और डिजाइनर पहना करती थीं।

जब भी उनकी फिल्में रिलीज होती थीं, तो महिलाएं उनके कपड़े और गहने देखने पहुंचा करती थीं और फिर उन्हीं की तरह कपड़े बनवाती थीं।

कानन देवी ने 1973 में पब्लिश हुई अपनी बंगाली बुक सबारे अमी नामी में निजी जिंदगी के एक विवाद का जिक्र किया था। बुक के अनुसार, कानन देवी ने 1940 में 11 साल बड़े अशोक मैत्रा से शादी की थी। दोनों की शादी का पूरे कोलकाता में विरोध हुआ था। दरअसल, अशोक मैत्रा, कोलकाता के ब्रह्म समाज के लीडर और एजुकेशनिस्ट हेरम्बा मैत्रा के बेटे थे।

हेरम्बा चंद्र मैत्रा, ब्रह्म समाज के प्रचारक थे। बतौर स्पीकर और लेक्चरर उन्होंने इंग्लैंड, न्यूयॉर्क और शिकागो में ब्रह्म समाज का प्रचार किया था।

हेरम्बा चंद्र मैत्रा, ब्रह्म समाज के प्रचारक थे। बतौर स्पीकर और लेक्चरर उन्होंने इंग्लैंड, न्यूयॉर्क और शिकागो में ब्रह्म समाज का प्रचार किया था।

समाज में आला मुकाम रखने वाले हेरम्बा मैत्रा, फिल्मी दुनिया में काम करने वालीं कानन देवी को बहू बनाने के खिलाफ थे, लेकिन उनके निधन के बाद उनके बेटे अशोक मैत्रा और कानन देवी ने शादी कर ली। जैसे ही दोनों की शादी की खबर अखबारों में छपी तो ब्रह्म समाज ने इसका कड़ा विरोध किया। पूरे कोलकाता में कानन देवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा।

कानन देवी जहां भी जाती थीं, वहां उनके खिलाफ नारेबाजी होती थी। ब्रह्म समाज के लीडर, अशोक मैत्रा और कानन देवी पर शादी तोड़ने का दबाव बनाते थे, जबकि उस दौर में तलाक को कानूनी मान्यता तक नहीं मिली थी।

सामाजिक दबाव के चलते कानन देवी ने घर से निकलता लगभग बंद कर दिया था। इस तरह कानन देवी भारत की पहली एक्ट्रेस रहीं, जिनकी शादी का विरोध हुआ और उनका बायकॉट किया गया।

कानन देवी की बुक माय होमेज टू ऑल (बंगाली में- सबारे अमी नामी)।

कानन देवी की बुक माय होमेज टू ऑल (बंगाली में- सबारे अमी नामी)।

बुक के अनुसार, रवींद्रनाथ के लिखे कई गीतों में कानन देवी ने आवाज दी थी। ऐसे में दोनों परिचित थे। जब रवींद्रनाथ टैगोर ने कानन देवी को शादी की बधाई दी तो उन्होंने ऑटोग्राफ के साथ टैगोर को एक तस्वीर भेज दी। यह खबर सामने आते ही रवींद्रनाथ टैगोर को धमकी भरे कॉल आने लगे।

मेमॉयर में कानन देवी ने लिखा था कि इस घटना के बाद जब भी उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों को गाने का ऑफर मिलता था, वो ये सोचकर दुख से भर जाती थीं कि एक ऑटोग्राफ देने पर एक महान कवि को तकलीफ का सामना करना पड़ा था।

कानन देवी कोलकाता में ए-11, कबीर रोड स्थित घर पर रहती थीं। उनके पति अशोक मैत्रा भी उन्हीं के घर में रहते थे। एक समय ऐसा भी रहा जब फिल्मों के सेट पर लोग कानन देवी के साथ बदसलूकी करने लगे।

कई लोग उनसे निजी सवाल किया करते थे, जिसके चलते उन्होंने कई फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। विरोध का असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ा। एक समय बाद अशोक मैत्रा भी कानन देवी के फिल्मों में काम करने के खिलाफ हो गए।

समय के साथ कानन देवी पर पाबंदियां लगने लगीं। उन्हें फोन इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं थी। विवादों का असर उनकी प्रोफेशनल जिंदगी पर भी पड़ा।

विवादों के बीच साल 1943 में रिलीज हुई कानन देवी की फिल्म हॉस्पिटल बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

विवादों के बीच साल 1943 में रिलीज हुई कानन देवी की फिल्म हॉस्पिटल बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

आखिरकार पति के बदले रवैये से परेशान होकर कानन देवी ने 1945 में उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। कानन देवी पति से अलग होने के बाद 1947 की फिल्म चंद्रशेखर में अशोक कुमार के साथ नजर आईं। जब ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई तो कानन ने बतौर एक्ट्रेस फिल्में साइन करनी बंद कर दीं।

साल 1949 में कानन देवी ने बंगाल के गवर्नर के ADC हरिदास भट्टाचार्या से दूसरी शादी की।

पति हरिदास भट्टाचार्या के साथ कानन देवी बेटे सिद्धार्थ को गोद लिए हुए।

पति हरिदास भट्टाचार्या के साथ कानन देवी बेटे सिद्धार्थ को गोद लिए हुए।

जब कानन ने फिल्मों में काम करना छोड़कर अपना प्रोडक्शन हाउस श्रीमति प्रोडक्शन की शुरुआत की तो उनके पति ने सरकारी नौकरी छोड़कर उनकी मदद की। दोनों ने कई फिल्में बनाईं, लेकिन जब हरिदास भट्टाचार्या से ज्यादा नाम कानन देवी को मिलने लगा, तो दोनों में झगड़े बढ़ने लगे।

पत्नी को ज्यादा तवज्जो मिलने से तंग आकर हरिदास भट्टाचार्या ने 1987 में कानन देवी का घर छोड़ दिया। दोनों के रिश्ते इतना बिगड़ गए थे कि जब 17 जुलाई 1992 को कानन देवी का निधन हुआ तो हरिदास भट्टाचार्या शहर में होने के बावजूद उन्हें आखिरी बार देखने भी नहीं पहुंचे। इस शादी से उन्हें बेटा सिद्धार्थ था।

विद्यापति, स्ट्रीट सिंगर, सपेरा, जवानी की रीत, पराजय, लगान, परिचय, जवाब जैसी करीब 57 फिल्मों में नजर आईं और 40 गानों की आवाज बनीं कानन देवी को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

साल 1976 में ये दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वालीं चौथी महिला रहीं। नई जनरेशन भले ही कानन देवी के नाम और फिल्मों में उनके योगदान से अनजान है, लेकिन अपने दौर में उन्होंने बतौर सिंगर, एक्ट्रेस और सशक्त महिला के रूप में गहरी छाप छोड़ी थी। वो के.एल. सहगल, पी.सी.बरुआ, पहाड़ी सन्याल, अशोक कुमार जैसे दिग्गजों की पहली पसंद हुआ करती थीं।

फिल्म चंद्रशेखर के पोस्टर में अशोक कुमार के साथ कानन देवी।

फिल्म चंद्रशेखर के पोस्टर में अशोक कुमार के साथ कानन देवी।

कानन देवी के निधन के बाद लता मंगेशकर ने साल 1994 में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एल्बम श्रद्धांजलि 2.0- माय ट्रिब्यूट टू इमोर्टल्स लॉन्च किया था। इस एल्बम में उन्होंने कानन देवी के गानों ऐ चांद छुप न जाना और जिंदगी तूफान मेल को आवाज दी थी।

खबरें और भी हैं…
Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे चार आईपीओ, नोट कर लें प्राइस बैंड

एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 05:03 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 05:03 PM (IST)

Upcoming IPO This Week

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming IPO This Week: 22 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल थोड़ी कम रहेगी। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में एक नया आईपीओ खुलेगा। एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एसएमई में Faalcon Ideas हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी। अगले सप्ताह लिस्टेड कंपनी में Vodafone Thought Ltd का एफपीओ सूचीबद्ध होगा। साथ ही एसएमई सेगमेंट की चार कंपनियां शेयर बाजार में शुरुआत करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन-से नए आईपीओ खुलेंगे।

इसका प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह आईपीएल 23 अप्रैल को खुलेगा। 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने 647.47 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। लॉट साइज 36 शेयर है। 30 अप्रैल को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

Varyaa Creations IPO

यह आईपीओ 22 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी 20.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर है। एक हजार शेयर लॉट साइज रखा गया है।

Shivam Chemical compounds IPO

20.18 करोड़ के इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल और क्लोजिंग 25 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 44 रुपये और लॉट साइज तीन हजार शेयर है।

Emmforce Autotech IPO

इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 93 से 98 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 1200 शेयर है।

पहले से खुले आईपीओ

Vodafone Thought Restricted

वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को ओपन हुआ था। यह 22 अप्रैल को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 10-11 रुपये है। लॉट साइज 1298 शेयर है। अब तक 0.54 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

Indore Information: इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल कांड, प्रदेश के अन्य नगरीय निकाय भी जांच के दायरे में

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रमुख सचिव को दिए जांच के आदेश। पांच वर्षों में किए गए भुगतान की जांच होगी।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 02:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 02:30 AM (IST)

Indore News: इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल कांड, प्रदेश के अन्य नगरीय निकाय भी जांच के दायरे में

HighLights

  1. इन निकायों में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों और उनके एवज में किए गए भुगतान की जांच की जाएगी।
  2. इंदौर नगर निगम में हाल ही में 28 करोड़ 76 लाख रुपये का फर्जी बिल कांड सामने आया है।
  3. इंदौर में पांच फर्म और उनके संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।

Indore Information: कुलदीप भावसार, नईदुनिया इंदौर। इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ 76 लाख रुपये के फर्जी बिल कांड के सामने आने के बाद प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में हुए कार्य भी जांच के दायरे में आ गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रमुख सचिव को जांच के लिए कहा है। इन निकायों में पिछले पांच वर्षों में विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत हुए विकास कार्यों और उनके एवज में किए गए भुगतान की जांच की जाएगी।

naidunia_image

आशंका है कि इंदौर में फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाली फर्मों और उनके संचालकों के अलावा अन्य कंपनियों द्वारा प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में भी ऐसा ही फर्जीवाड़ा कर बगैर काम के करोड़ों का भुगतान प्राप्त किया गया है। इंदौर नगर निगम में हाल ही में 28 करोड़ 76 लाख रुपये का फर्जी बिल कांड सामने आया है। इंदौर की पांच फर्मों ने ड्रेनेज विभाग में बगैर काम किए 28 करोड़ 76 लाख रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत किए थे।

फर्जी बिलों का आडिट भी हो गया

चौंकाने वाली बात यह है कि इन बिलों का आडिट भी हो गया। आडिट शाखा ने आंख मूंदकर इन बिलों को लेखा शाखा को भेजा, ताकि भुगतान हो सके। लेखा शाखा में शक होने पर जब ये बिल वापस ड्रेनेज शाखा को भेजे गए तो पता चला कि जिस काम के बिल प्रस्तुत किए गए हैं, वह तो उक्त फर्मों ने कभी किया ही नहीं था।

पांच फर्म और उनके संचालकों पर प्रकरण

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद नगर निगम ने पांच फर्में नींव कंस्ट्रक्शन, ग्रीन कंस्ट्रक्शन, किंग कंस्ट्रक्शन, क्षितिज इंटरप्राइजेस व जाह्नवी इंटरप्राइजेस और इन फर्मों के संचालक मो. साजिद, मो. सिद्दिकी, मो. जाकिर, रेणु वडेरा और राहुल वडेरा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। इधर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी जांच समिति गठित की है। अब प्रदेश सरकार ने अन्य नगरीय निकायों में भी जांच का आदेश दिया है। आशंका है कि पूरे प्रदेश में इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है।

तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपित फर्मों को इंदौर नगर निगम से उक्त फर्जी बिल के पेटे तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया। फर्जी बिलों पर जिन अधिकारियों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं, उनका कहना है कि उन्होंने बिल पर कभी हस्ताक्षर किए ही नहीं। ये फर्जी हस्ताक्षर हैं। पुलिस हस्ताक्षर विशेषज्ञ से अधिकारियों के हस्ताक्षर की जांच भी करवा रही है।

पते पर नहीं मिली फर्में

आरोपित पांच फर्मों में से नींव कंस्ट्रक्शन, ग्रीन कंस्ट्रक्शन और किंग कंस्ट्रक्शन का पता मदीना नगर है, लेकिन मौके पर कोई फर्म नहीं है। इसी तरह क्षितिज इंटरप्राइजेस और जाह्नवी इंटरप्राइजेस के आशीष नगर के पते पर एक रहवासी मकान है, जिस पर ताला लगा है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

इंदौर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद इस बात की आशंका है कि ऐसा ही फर्जीवाड़ा अन्य जगह भी हुआ हो। हमने प्रमुख सचिव को अन्य नगरीय निकायों में हुए कार्यों की बारीकी से जांच करने का आदेश दिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। – कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री

सीबीआइ से जांच की मांग

इधर कांग्रेस ने नगर निगम फर्जी बिल कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि मामले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों की जान को भी खतरा है। आशंका है कि गड़बड़ी में शामिल अन्य लोग उन्हें जान से मार दें। मामले की सीबीआइ जांच होगी तो सचाई सबके सामने आ सकेगी।

KKR vs RCB Match Outcome: एक रन से हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीती केकेआर

Aaj IPL Ka Match Kaun Jita: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हरा दिया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी ओर आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट ने 18 और डु प्लेसिस 7 रन बना सके।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 08:47 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 10:39 PM (IST)

KKR vs RCB Match Result: एक रन से हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीती केकेआर
केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs RCB Highlights: IPL 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हरा दिया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी ओर आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चार ओवर के अंदर विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस आउट हो गए। विराट ने 18 और डु प्लेसिस 7 रन बना सके। विल जैक और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई।

विल जैक और रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक

बेंगलुरु के लिए विल जैक ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए। जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। 13वें ओवर में सुनील नरेन ने दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। 11वें ओवर के बाद RCB का स्कोर 137/2 था, लेकिन अगले 2 ओवर में टीम ने 4 विकेट खो दिए। जिससे मैच KKR की तरफ झुक गया।

13 ओवर के बाद RCB का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन था। इम्पैक्ट प्लेयर सुयश प्रभुदेसाई मैदान में आए। 16वें ओवर के बाद टीम टीम का स्कोर 181 था। टीम को जीत के लिए 24 गेदों पर 42 रनों की जरूरत थी। प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे।

कर्ण ने 3 छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया

बेंगलुरू को आखिरी 2 ओवर में 31 रनों की जरूरती थी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश के आउट होने से टीम की जीत की संभावना खत्म हो गई। आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए। कर्ण शर्मा ने मिचेल स्टार्क की गेंदों पर 3 छक्के लगाकर मुकाबले को रोमांचक मोड पर खड़ा कर दिया। 5वीं गेंद पर कर्ण आउट हो गए। आखिरी बॉल पर RCB को 3 रन चाहिए थे। नए बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। जिससे बेंगलुरु 1 रन हार गई।

स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

केकेआर बनाम आरसीबी मैच में बने रिकॉर्ड

आईपीएल में आरसीबी के लिए हार का सबसे कम अंतर (रनों से)

1 बनाम केकेआर, कोलकाता- 2024

2 बनाम केकेआर, शारजाह- 2014

4 बनाम एसआरएच, अबू धाबी- 2021

5 बनाम केकेआर, कोलकाता-2008

5 बनाम एसआरएच, हैदराबाद- 2018

आईपीएल में केकेआर के लिए हार का सबसे कम अंतर (रनों से)

1 बनाम आरसीबी, कोलकाता-2024

2 बनाम आरसीबी, शारजाह- 2014

2 बनाम पीबीकेएस, अबू धाबी- 2020

4 बनाम एसआरएच, कोलकाता- 2024

Neha Hiremath homicide case: नेहा हीरेमथ के परिजनों से मिलने घर पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- CBI को केस सौंपे सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के हुबली में नेहा हीरेमथ के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है। इसकी सीबीआई जांच होने चाहिए, क्यों कि राज्य की पुलिस इसकी जांच करने में असमर्थ है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 10:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 10:29 PM (IST)

Neha Hiremath murder case: नेहा हीरेमथ के परिजनों से मिलने घर पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- CBI को केस सौंपे सरकार
जेपी नड्डा ने नेहा हीरेमथ के परिवार से की मुलाकात।

एएनआई, हुबली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के हुबली में नेहा हीरेमथ के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है। इसकी सीबीआई जांच होने चाहिए, क्यों कि राज्य की पुलिस इसकी जांच करने में असमर्थ है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस घटना पर सीएम सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर के बयान आपत्तिजनक हैं। उनके बयान जांच को कमजोर कर रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कर्नाटक के लोग मौजूदा सरकार को नहीं बख्शेंगे। यदि राज्य पुलिस जांच करने में असमर्थ है, तो राज्य सरकार को मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। हिरेमथ ने भी घटना की सीबीआई जांच की मांग की है, क्योंकि उन्हें राज्य पुलिस पर कम भरोसा है।

Hubballi | BJP Nationwide President JP Nadda says, “This can be a stunning incident and we condemn it…CM Siddaramaiah’s & Dwelling Minister G Parameshwara’s statements on this incident are objectionable. Their statements dilute the investigation. The folks of Karnataka is not going to spare… pic.twitter.com/fAKKe1bMrJ

— ANI (@ANI) April 21, 2024

ये था पूरा मामला

हुबली-धारवाड़ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा बीवीबी कॉलेज में एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह 18 अप्रैल को कॉलेज से घर आ रही थी। इस दौरान उसके पूर्व सहपाठी फैयाज ने उसके ऊपर हमला कर दिया। फैयाज ने नेहा के ऊपर सात बार चाकुओं से हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

Soni Razdan got here out in help of Zeenat Aman | जीनत अमान के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान: मुकेश खन्ना के बयान पर किया कटाक्ष, लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ बोले थे एक्टर

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीनत अमान के पोस्ट पर छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जीनत ने एक पोस्ट के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। इस पर पहले वेटरन एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो ने तंज कसा। अब मुकेश खन्ना के आपत्ति जताने पर सोनी राजदान ने उन्हें जवाब दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने जीनत की सलाह से आपत्ति जताते हुए कहा- ये हमारा कल्चर नहीं है। जीनत अमान ने शुरुआत से ही पश्चिमी सभ्यता के हिसाब से जिंदगी जी है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि लिव-इन रिलेशनशिप को भारतीय संस्कृति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जीनत अमान जिस बारे में बात कर रही हैं कि लड़का और लड़की शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे के बारे में जानेंगे, पर ये तो स्वीकार्य ही नहीं है। अगर लड़का और लड़की, पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे और उनके बीच बात नहीं बनी तब क्या होगा? ऐसे में जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

इस पर सोनी राजदान ने अपना रिएक्शन दिया है

सोनी राजदान ने जीनत अमान का सपोर्ट करते हुए मुकेश खन्ना को जवाब दिया- ‘हे भगवान, हम सोच भी नहीं सकते कि अगर कोई कपल लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहे और उनकी आपस में नहीं बनीं, तो क्या होगा? ये सोचकर तो दिमाग चकरा जाता है। वहीं कई यूजर्स सोनी को मुकेश खन्ना की बातों पर ध्यान न देने की सलाह दे रहे हैं।

बेटी आलिया भट्ट के साथ सोनी राजदान।

बेटी आलिया भट्ट के साथ सोनी राजदान।

मुमताज और सायरा बानो ने भी जीनत को मारा था ताना

जीनत अमान के पोस्ट पर वेटरन एक्ट्रेस मुमताज ने तंज कसा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि रिश्तों पर सलाह देने वाली जीनत अमान आखिरी इंसान होनी चाहिए। क्योंकि उनकी खुद की शादी एक ‘जीता जागता नर्क’ रही है। मुमताज ने ये भी कहा था कि जीनत इस तरह की सलाह देकर कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत के दौरान सायरा बानो ने कहा- मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, इसलिए इस बारे में ज्यादा नहीं पढ़ रही हूं। मुमताज और जीनत जो कह रही हैं, मैं उसे फॉलो नहीं करती और ना मानती हूं। हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50 साल पहले का है।

सायरा बानो ने ये भी कहा कि वो लिव-इन रिलेशनशिप को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करती हैं। उन्होंने कहा- मैं इससे कभी भी सहमत नहीं हो सकती हूं। मैं कभी भी इसकी वकालत नहीं करूंगी। मेरे लिए इस तरह का रिश्ता अकल्पनीय और अस्वीकार्य है।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने कपल्स को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी थी।

खबरें और भी हैं…
Well being Insurance coverage: स्वास्थ्य बीमा के नियम में बड़ा बदलाव, 65 साल से ज्यादा आयु वाले लोग ले सकेंगे नई पॉलिसी

बीमा नियामक इरडाई ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। पॉलिसी खरीदने की 65 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 05:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 05:59 PM (IST)

IRDAI Change Well being Insurance coverage Rule

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IRDAI Change Well being Insurance coverage Rule: अगर आपके माता-पिता की उम्र 65 साल से अधिक है। अब आप उनके लिए स्वास्थ्य बीमा ले पाएंगे। दरअसल, बीमा नियामक इरडाई ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। पॉलिसी खरीदने की 65 वर्ष की आयु सीमा को हटा दिया है। इससे पहले 65 साल की उम्र तक ही नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ मिलता था।

स्वास्थ्य बीमा को लेकर इरडाई का एलान

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने पर आयु प्रतिबंध को खत्म करके इरडाई का लक्ष्य समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है, जो मेडिकल खर्चों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो गया है। यानी अब किसी भी उम्र का व्यक्ति नई बीमा पॉलिसी खरीद सकता है।

बीमा कंपनियों को निर्देश

इरडाई ने अधिकतम आयु सीमा को समाप्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनियां सुनिश्चित करें कि उनके पास सभी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध हो। रेग्युलेटर ने हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स को वरिष्ठ नागरिकों के हिसाब से बीमा पॉलिसी लाने और क्लेम व शिकायतों को निपटने के लिए चैनल स्थापित करने को कहा है।

इरडाई ने सर्कुलर में बीमा कंपनियों को पहले से किसी चिकित्सीय स्थिति वाले व्यक्तियों को बीमा पॉलिसी देने का आदेश दिया है। इसमें कैंसर, हार्ट और एड्स जैसी बीमारियों वाले मरीजों को पॉलीसी जारी करने से मना नहीं किया जा सकता है। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस वेटिंग पीरियड को 48 महीने से घटाकर 36 महीने कर दिया है।

सर्कुलर में कहा गया कि आयुष इलाज कवरेज पर सीमा नहीं है। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी के तहत उपचार में बिना किसी सीमा के बीमा का कवरेज मिलेगा। इरडाई ने कहा कि बीमा कंपनी यह सुनिश्चित करें कि वे सभी आयु वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रोजक्ट लेकर आएं।

Bhilai Crime Information: प्यार में असफल असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Bhilai Crime Information: भिलाई के रुंगटा कालेज आर -1 के कंप्यूटर के असिस्‍टेंट प्रोफेसर मनीष शर्मा ने बीती रात आत्महत्या कर ली। मनीष शर्मा पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 03:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 07:58 PM (IST)

Bhilai Crime News: प्यार में असफल असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
प्यार में असफल असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने कर ली आत्महत्या

HighLights

  1. प्यार में असफल असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने कर ली आत्महत्या
  2. सुसाइड नोट में लिखी कई बातें
  3. कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे प्रोफेसर

नई दुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के रूंगटा कालेज आर -1 के कंप्यूटर के असिस्‍टेंट प्रोफेसर मनीष शर्मा ने बीती रात आत्महत्या कर ली। वे 32 वर्ष के थे। रामनगर निवासी मनीष शर्मा पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे।

बताया गया कि किसी युवती के साथ मनीष का प्रेम संबंध था। जिसे लेकर वह काफी दिन से परेशान थे। शनिवार -रविवार की रात 2:30 बजे तक उनके कमरे की लाइट जल रही थी। इसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर वालों ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद असिस्‍टेंट प्रोफेसर शर्मा अपने कमरे में चले गए थे उसके बाद सुबह जब देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तब घर वालों ने कमरे के दरवाजा तोड़ा जहां पर देखा कि प्रोफेसर शर्मा पखे से लटके हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, प्‍यार में असफलता मिली, इसलिए जान दे रहा हूं। पुलिस द्वारा मृतक के शव का सुपेला स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

IPL 2024: हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने लिया सख्त एक्शन, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद लगाया जुर्माना, मंडराया बैन का खतरा

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान पर मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 04:15 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 04:15 PM (IST)

IPL 2024: हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने लिया सख्त एक्शन, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद लगाया जुर्माना, मंडराया बैन का खतरा
हार्दिक पंड्या (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स को मात दी। हालांकि इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को करारा झटका लगा है। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। हार्दिक को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जिसके बाद उन पर बैन का खतरा है।

हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 33वें मैच में स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान पर मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। एमआई की इस सीजन स्लो ओवर रेट की पहली गलती है।

मुंबई इंडियंस इस सीजन अगर दोबारा ऐसी गलती करती है तो टीम पर फाइन लगने के बाद हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लग सकता है। पंजाब के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते टीम को सजा मिली। आखिरी के दो ओवर में एमआई के इनर रिंग के बाद 5 की जगह 4 खिलाड़ी थे।

इन कप्तानों पर लग चुका फाइन

हार्दिक पंड्या से पहले स्लो ओवर रेट की मार कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लगी थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 3 अप्रैल को केकेआर का सामना किया था। उस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना लगा था। दिल्ली की प्लेइंग 11 के अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया था। दरअसल, IPL में दूसरी बार स्लो रेट के बाद बीसीसीआई ने दिल्ली को दंडित किया था। ऋषभ ने कोड ऑफ कंडक्ट का दो बार उल्लंघन किया।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। वहीं, इस आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग चुका है।

Sunday Information: राजस्थान में ट्रॉली-वैन की टक्कर, 9 की मौत, मध्य प्रदेश में शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे

राजस्थान के झालावाड़ में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक वैन ट्राली से टकरा गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 08:15 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 08:53 AM (IST)

Sunday News: राजस्थान में ट्रॉली-वैन की टक्कर, 9 की मौत, मध्य प्रदेश में शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे
राजस्थान हादसे के बाद अस्पताल में परिजन। देखिए वीडियो

HighLights

  1. गुरुग्राम में श्मशान की दीवार गिरी
  2. सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
  3. झालावाड़ में हुआ भीषण सड़क हादसा

एजेंसी, नई दिल्ली। रविवार की शुरुआत हादसों के साथ हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम के अर्जुन नगर में श्मशान की दीवार गिरने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में वैन और ट्रॉली की टक्कर में 9 लोगों की जान चली गई।

राजस्थान: शादी से लौटते समय हादसा, 9 की मौत

राजस्थान के झालावाड़ में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक वैन ट्राली से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वैन में 10 युवक सवार थे, जिनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी युवक मध्य प्रदेश से शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वे एक वैन में बारात से लौट रहे थे जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरियाणा: श्मशान की दीवार गिरी, CCTV में कैद हुआ हादसा गुरुग्राम में श्मशान घाट के गेट की दीवार गिरी ने से खुशबू, पप्पू, कृष्णा और मनोज की मौत हो गई। दीवार के पास लकड़ियों का ढेर था। आशंका है कि इसी वजह से दीवार झुक गयी और ढह गई। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। The wall of the crematorium gate collapsed in Gurugram. 4 individuals, together with a woman named Khushboo, Pappu, Krishna, and Manoj, died. There was a pile of logs close to the wall. It’s possible that resulting from this, the wall tilted and collapsed.#Hariyana #Gurugram pic.twitter.com/64QJDi1pQ4 — ICT FAN (@DattaShaik41899) April 20, 2024