bollywood field workplace report card fighter, hanuman, shaitaan, article 370 hit others flop | 2024 में बॉलीवुड का हाल बेहाल: 3 महीने में नहीं मिली कोई 500 करोड़ी फिल्म, 2023 में अकेले पठान ने कमाए थे 1050 करोड़

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2024 के तीन महीने बीत गए हैं। अप्रैल की शुरुआत हो गई है। साल 2023 में चार 500 करोड़ी फिल्में आने के बाद बॉक्स ऑफिस को इस साल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी तक कमाई के लिहाज से मामला ठंडा साबित हुआ है। कोई भी फिल्म 500 करोड़ की कमाई करने में असफल रही है। साउथ में भी अब तक सिर्फ फिल्म ‘हनुमान’ ही ग्लोबली 330 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है।

खास बात ये है कि 2024 के शुरुआती तीन महीनों में रिलीज हुईं टॉप 11 फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर भी जनवरी 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ के इंडियन कलेक्शन के बराबर नहीं है।

पिछले साल शुरुआती तीन महीने में ही बॉलीवुड ने लगभग 1508 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी जिसमें फिल्म ‘पठान’ की कमाई सबसे ज्यादा थी।

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 654 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 1050 करोड़ रु. थी।

पिछले तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्में रिलीज हुईं और क्या रहा इनका रिपोर्ट कार्ड। आगे किन फिल्मों पर रहेगा दारोमदार। चलिए नजर डालते हैं…

13 फिल्मों के कलेक्शन पर अकेली पठान भारी

जनवरी-मार्च 2024 के बीच बॉलीवुड की कुल 13 फिल्में थिएटर में रिलीज हुई हैं। इनमें से टॉप 11 फिल्मों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तकरीबन 899.94 करोड़ रु. हुआ है जबकि सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कलेक्शन 610.55 करोड़ रु. है।

ऋतिक-दीपिका स्टारर फिल्म 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

ऋतिक-दीपिका स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

इनमें केवल जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ही वर्ल्डवाइड 337 करोड़ रु. का कलेक्शन कर पाई है। ये अब तक 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रही जिसने ग्लोबली 133.49 करोड़ कमाए।

तीसरे नंबर पर अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ है जिसका कलेक्शन 187 करोड़ पहुंच पाया है।

यानी इस साल तीन महीनों में रिलीज हुईं 11 फिल्मों का कलेक्शन 2023 में आई फिल्म ‘पठान’ के कलेक्शन से कम है जिसने सिर्फ इंडिया में ही 654 करोड़ कमाए थे।

अप्रैल 2024 में होगा दो बड़ी फिल्मों का क्लैश

अप्रैल 2024 की शुरुआत में ही दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होगा। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

56 साल के अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अलावा तीन और फिल्में रिलीज होंगी जिनमें ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त, ‘स्काई फोर्स’ 2 अक्टूबर और ‘वेलकम टू द जंगल’ 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

वहीं, अजय देवगन अकेले ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जिनकी इस साल 6 फिल्में रिलीज होंगी। इनमें ‘शैतान’ रिलीज हो चुकी है और अब 10 अप्रैल को मैदान रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अजय ‘सिंघम अगेन’, ‘रेड 2’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्मों में दिखेंगे।

पुष्पा 2 से होगा सिंघम अगेन का क्लैश

वरुण धवन स्टारर VD-18 , 30 मई को रिलीज होगी। ये सुपरहिट तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है। कार्तिक आर्यन एक स्पोर्ट्स बायोपिक में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जुलाई में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी, लेकिन अगस्त में बॉलीवुड और साउथ का तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 15 अगस्त को अजय देवगन, दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम 3 रिलीज होगी जिसका क्लैश अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से होगा।

अब नजर साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर…

साउथ में हनुमान रही टॉप पर

साउथ के लिए साल 2024 बॉलीवुड से बेहतर साबित हुआ है। तमिल, तेलुगु, मलयालम में रिलीज हुई इन फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 1065.39 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई।

'हनुमान' का बजट 20 करोड़ था, लेकिन 15 दिन में इसकी कमाई 250 करोड़ पार पहुंच गई थी।

‘हनुमान’ का बजट 20 करोड़ था, लेकिन 15 दिन में इसकी कमाई 250 करोड़ पार पहुंच गई थी।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ रही जिसने ग्लोबली 330 करोड़ रु. कमाए। इसके अलावा महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ और ‘कैप्टन मिलर’ ने भी सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

सबसे महंगी फिल्म कल्कि 2898 AD पर सबसे बड़ा दांव

बजट के लिहाज से देखें तो सबसे बड़ा दांव कल्कि 2898 AD पर लगा है जिसको तेलुगु सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर नाग अश्विन ने बनाया है। इस पैन इंडियन फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे।

फिल्म की रिलीज डेट 9 मई है। पहले इसे 24 जनवरी को रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

'कल्कि 2898 AD' के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज होने के 8 घंटे में 2.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था।

‘कल्कि 2898 AD’ के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज होने के 8 घंटे में 2.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था।

प्रभास के लिए ये फिल्म काफी अहम साबित होने वाली है क्योंकि पिछले साल उनकी फिल्म आदिपुरुष भी 600 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन ये फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं सलार 590 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब हुई थी।

Right this moment in Indore: जम्बूड़ी हप्सी से निकलेगी कलश यात्रा, अभिनव कला समाज में होगा हास्य कवि सम्मेलन

Right this moment in Indore: इंदौर शहर में आज 1 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: जम्बूड़ी हप्सी से निकलेगी कलश यात्रा, अभिनव कला समाज में होगा हास्य कवि सम्मेलन

Right this moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 1 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर की भागवत कथा की शुरुआत होगी। इसके अतिरिक्त योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर में रोग मुक्ति के उपाए बताए जाएंगे। साथ ही साईं प्रभातफेरियां निकलेंगी।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी लोकमान्य नगर से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसके अलावा देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की प्रभातफेरी विनोबा नगर से सुबह 6.15 बजे निकाली जाएगी।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजितकिया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक योग शिक्षकों द्वारा अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताया जाएगा।

– छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में नाम जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें भक्त भगवान वेंकटेश और माता लक्ष्मी के नाम का स्मरण करते हुए भगवान की परिक्रमा कर सकेंगे। इसके बाद वे तुलसी और कुमकुम अर्चन कराने का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

– यदि आपकी रुचि चित्रकला में है तो एबी रोड सि्थत प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क जा सकते हैंं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा रमेश आनंद के चित्रों की जो प्रदर्शनी लगी है उसका आनंद आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– यदि आप राजवाड़ा के आसपास हैं तो एक बार राजवाड़ा भीतर से भी निहारें। यहां होलकर शासकों के चित्र, उनकी जानकारी और पुराने इंदौर की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। पुरातत्व विभाग बनाई गई नई वीथिका को आप सुबह 11 बजे से देख सकते हैं।

– लोक कला बैगा यदि आप सीखना चाहते हैं और वह भी उमरिया से शहर आ रहे बैगा कलाकारों से तो यह सुनहरा मौका नारायण मंडपम सार्वजनिक न्यास दे रहा है। अभिनव कला समाज में सुबह 11.30 बजे से लग रही कार्यशाला में आप यह कला सीख सकते हैं।

– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक होगी। कथा मालवी संत पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से होगी। कथा से पहले सोमवार को आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें हजारों महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।कथा स्थल को कदम वाटिका नाम दिया गया है। कदम के पेड़ों के नीचे बैठकर भक्त कथा का रसपान करेंगे।

– हास्य से भरपूर रचनाओं का यदि आप आनंद लेना चाहते हैं तो यह अवसर अभिनव कला समाज में शाम 7 बजे होने वाले लप्पूझन्ना हास्य कवि सम्मेलन में मिलेगा। यहां रचनापाठ भी होगा और सम्मान से शाम भी सजेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।