SS Rajamouli Dance Viral Video; Rama Rajamouli | Bollywood Information | राजामौली ने स्टेज पर वाइफ के साथ किया डांस: फैमिली फंक्शन से वायरल हुआ वीडियो, जल्द ‘SSMB 29’ पर जुटेंगे डायरेक्टर

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डायरेक्टर अपनी वाइफ रमा राजामौली के साथ एक फैमिली फंक्शन में स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

कपल ने रहमान के गाने पर किया डांस
बताया जा रहा है कि यह वीडियो साउथ की प्रोडक्शन कंपनी माइथ्री मूवी मेकर्स के सीईओ चैरी की बेटी की संगीत सेरेमनी का है। जहां राजामौली ने वाइफ के साथ रहमान के गाने ‘अंदामैना प्रेमारानी’ पर परफॉर्म किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आमतौर पर सीरियस नजर आने वाले राजामौली का फनी साइड देखकर फैंस भी हैरान हैं।

कपल का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कपल का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बेटे की शादी पर भी किया था डांस
इससे पहले राजामौली ने बेटे SS कार्तिकेय की शादी पर भी वाइफ के साथ डांस किया था। फिल्म ‘RRR’ के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद भी डायरेक्टर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो डायरेक्टर अनिल रविपुदी के साथ ‘नाटू-नाटू’ स्टेप रीक्रिएट करते नजर आए थे।

राजामौली के बेटे के शादी में राम चरण और प्रभास समेत साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

राजामौली के बेटे के शादी में राम चरण और प्रभास समेत साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

‘SSMB 29’ है राजामौली की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट पर राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर जुटे हुए हैं। इस फिल्म का टेंटिटिव टाइटल ‘SSMB 29’ रखा गया है। हाल ही में जापान में हुई फिल्म ‘RRR’ की स्क्रीनिंग पर उन्होंने कहा था कि वो अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कास्टिंग नहीं हुई है। सिर्फ लीड हीरो महेश बाबू और मेन विलेन को फाइनल किया गया है।

राजामौली ने हाल ही में महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है।

राजामौली ने हाल ही में महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है।

उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल मई-जून में फ्लोर पर जाएगी। डायरेक्टर जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फिल्म से जुड़ी डिटेल्स शेयर करेंगे।

Bilaspur Information: मासूम बच्चों की किलकारी से गूंज उठे स्कूल के परिसर, जो नौनिहालों ने पहली बार रखा शिक्षा के मंदिर में कदम

टीचर्स ने लोरी गाकर छोटे बच्चों का किया स्वागत

By Mohammad Safraj Memon

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:39 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 01:09 PM (IST)

Bilaspur  News:  मासूम बच्चों की किलकारी से गूंज उठे स्कूल के परिसर, जो नौनिहालों ने पहली बार रखा शिक्षा के मंदिर में कदम
सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंची।

बिलासपुर। कपिल नगर में रहने वाले युवा दंपत्ति साकेत और पूजा श्रीवास्तव के लिए 1 अप्रैल को जिंदगी का एक अहम दिन था। जब उनके लाड़ले बेटे सनय ने अपनी शैक्षिक जीवन की यात्रा शुरू की। दोनों पति-पत्नी बड़े उत्साह और बच्चे के सुनहरी भविष्य की उम्मीद के साथ पूर्ण गणवेश में अपने बच्चों को तैयार कर उसके स्कूल ले गए थे। जहां सनय को पहली बार स्कूल की दहलीज की दहलीज पर कदम रखना था।

1 अप्रैल से शहर के बहुत प्री नर्सरी स्कूलों में अकादमिक सेशन शुरू हो गया। 3 साल के छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहली बार स्कूल पहुंचे थे। अभी तक घर की चाहर दिवारी के बीच अपने दादा-दादी नाना नानी चाचा चाचा मामा मामी बुआ जैसे रिश्तो के माध्यम से जिंदगी की महत्वपूर्ण बातों को सीख रहे मासूम बच्चों को स्कूल की प्रैक्टिकल नॉलेज नहीं थी। लेकिन घर के माहौल से दूर स्कूल के नए परिसर में प्रवेश करते ही साथ कुछ बच्चों का रोना शुरू हो गया। छोटे बच्चे अपने माता-पिता को छोड़ना नहीं चाहते थे। बहुत से पेरेंट्स की भावनाएं भी भर आईं। लेकिन स्कूलों में मौजूद प्राइमरी क्लास के ट्रेंड टीचर्स अपने अनुभव का उपयोग करते हुए रोते हुए छोटे मासूम बच्चों को चुप करने की कोशिश में लग गए । टीचर्स ने पेरेंट्स से कहा कि आप लोग अपने घर चले जाइए। धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपके बच्चों को स्कूली माहौल से परिचय करा दिए जाएगा। घर की तरह स्कूल भी इन बच्चों को अपना लगने लगेगा। इसका आश्वासन मिलने के बाद पेरेंट्स लौट गए। छोटे बच्चों को स्कूल के अंदर किसी भी तरह मनाते हुए उनको पढ़ाई से जोड़ना यह प्रायमरी टीचर्स को ट्रेनिंग इसके लिए दी जाती है।

सनराइज पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि शुरू का एक साल नर्सरी क्लास के बच्चों को स्कूलिंग के लिए तैयार करने वाला होता है। धीरे-धीरे बच्चों को स्कूल अपना लगने लगता है। अपने माता पिता की बात नहीं मानने वाले जिद्दी मासूम भी अपने टीचर्स की बात को मानने लग जाते हैं। सामूहिक रूप से साथ में रहकर बच्चे पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा सीखते हैं। इसीलिए स्कूलिंग का महत्व होता है।

छोटे बच्चों ने पहली बार स्कूल का यूनिफॉर्म पहन कर खूब इंजॉय किया कई बच्चे तो स्कूल से घर पहुंचने के बाद भी यूनिफॉर्म पहनकर घर के अंदर घूमते रहे उनका स्कूल यूनिफार्म के साथ टिफिन वाटर बाटल स्कूल बैग के साथ रहना काफी अच्छा लग रहा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

boney kapoor mentioned Shikhar pahadia won’t ever develop into Janhvi’s ex | बोनी कपूर ने की शिखर पहाड़िया की तारीफ: बोले- उनके होने से खुद को भाग्यशाली मानता हूं, वो जान्हवी के एक्स कभी नहीं बनेंगे

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में बोनी कपूर एक इवेंट में शामिल हुए। मीडिया ने बातचीत के दौरान बोनी कपूर से शिखर के साथ उनके बॉन्ड के बारे में सवाल किया। इसपर बोनी कपूर ने कहा- शिखर मुझे बहुत पसंद हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। वो मुझे उस वक्त से पसंद हैं, जब जान्हवी उनके साथ नहीं थीं। लेकिन तब भी मैं शिखर से काफी फ्रेंडली था।

बोनी ने कहा- जब ये अफवाह आई कि जान्हवी और शिखर एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं, तब भी मुझे कहीं ना कहीं पता था कि शिखर कभी जान्हवी के एक्स नहीं बन सकते।

ये वीडियो बोनी कपूर के बर्थडे की है।

ये वीडियो बोनी कपूर के बर्थडे की है।

जूम को दिए इंटरव्यू में बोनी ने शिखर की तारीफ करते हुए कहा- मेरे पूरे परिवार के साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है। वो हर रिश्ते को अच्छी तरह से निभाते हैं। बोनी ने ये भी बताया कि चाहे जान्हवी, खुशी या अर्जुन कोई भी हो शिखर हमेशा सबकी मदद के लिए खड़े रहते हैं। वो सबका साथ देते हैं। बोनी खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि शिखर उनके परिवार का हिस्सा हैं।

शिखर पहाड़िया और ओरी के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंची थीं जान्हवी कपूर।

शिखर पहाड़िया और ओरी के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंची थीं जान्हवी कपूर।

हाल ही में, बोनी को शिखर के साथ मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान बोनी पैपराजी के सामने पोज देते हैं, जबकि शिखर पैपराजी को बिना समय दिए निकल जाते हैं। इसपर सफाई देते हुए बोनी ने कहा- शिखर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो साथ में फोटो क्लिक नहीं करवाना चाहते थे। मुझे इसके पीछे की वजह का नहीं पता।

शायद वो चाहते थे कि सारी लाइमलाइट मुझे मिले। उनके साथ में फोटो क्लिक करवाने से ऐसा नहीं हो पाता। हेडलाइन शिखर और बोनी की जगह सिर्फ बोनी होती।

शिखर करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू

शिखर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अक्षय कुमार के साथ वो फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगे। फिल्म स्काई फोर्स 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

वहीं जान्हवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो IFS ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी दिखेंगी।

Lok Sabha Chunav: चुनावी नारों में हावी रहा चेहरा, इंदिरा-अटल के बाद अब मोदी-मोदी

ये नारे मतदाताओं को लामबंद करने में मददगार बनेंगे या टांय-टांय फिस्स साबित होंगे, यह चुनाव परिणाम से स्पष्ट होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:43 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 12:43 PM (IST)

Lok Sabha Chunav: चुनावी नारों में हावी रहा चेहरा, इंदिरा-अटल के बाद अब मोदी-मोदी
लोकसभा चुनाव के चर्चित नारे

HighLights

  1. इस बार भी नारों में मोदी का नाम भारी
  2. विपक्ष का जोर मुद्दों आधारित नारों पर
  3. यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव इतिहास के चर्चित नारे

दीनानाथ साहनी, पटना (Election Slogans)। चुनाव प्रचार में नारों का अपना महत्व है। एक जोरदार नारा, चुनाव परिणाम बदलने का दमखम रखता है। लोकसभा चुनाव में 1952 से अब तक नारों की बहार रही है। इस बार भाजपा ने 2014 और 2019 की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर नारे तैयार किए हैं। वैसे देखा जाए तो इन नारों में हमेशा से चेहरा हावी रहा है।

नेता जिनके इर्द-गिर्द बुने गए नारे

  • 1952 के आम चुनाव का नारा था – खरो रुपयो चांदी को, राज महात्मा गांधी को।
  • अटल, आडवाणी, कमल निशान, मांग रहा है हिंदुस्तान।
  • फिर अटल बिहारी बोल रहा है, इंदिरा शासन डोल रहा है।
  • आपातकाल में इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा।
  • 1980 में इंदिरा जी की बात पर, मुहर लगेगी हाथ पर।
  • 1984 में जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा।
  • उठे करोड़ों हाथ हैं, राजीव जी के साथ हैं।
  • 1991 में राजीव तेरा ये बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान।
  • 1996 में सबको देखा बारी-बारी, अबकी बार अटल बिहारी
  • मोदी की गारंटी
  • तीसरी बार मोदी सरकार
  • मोदी है तो मुमकिन है
  • हर-हर मोदी, घर-घर मोदी
  • नारों से लड़ी गई लड़ाई

    1960 के दौर में विपक्ष का नारा था – ‘जली झोपड़ी भागे बैल, यह देखो दीपक का खेल।’ तब जनसंघ का चुनाव निशान ‘दीपक’ था और कांग्रेस का चुनाव निशान ‘दो बैलों की जोड़ी’। कांग्रेस का पलटवार था, ‘इस दीपक में तेल नहीं, सरकार बनाना खेल नहीं।’

    naidunia_image

    लोकसभा चुनाव 2024 के नारे

    • तीसरी बार मोदी सरकार
    • मोदी मेरा परिवार
    • भाजपा हटाओ, देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ।
    • मोदी हटाओ, देश बचाओ
    • अब होगा न्याय
    • हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की
    • जनता कहेगी दिल से, कांग्रेस फिर से।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Massey Ferguson 9500 E- खेती व ढुलाई के लिए पावरफुल ट्रैक्टर, काम में दमदार बचत भी असरदार

    जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

    By Navodit Saktawat

    Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:36 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 12:38 PM (IST)

    जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

    कृषिकर्म में भारत कई दशकों से सर्वश्रेष्ठ रहा है। हर किसान एक दमदार साथी की खोज में रहता है, जो खेती में न सिर्फ उसकी मदद करे बल्कि उनका काम भी आसान करे। ऐसा साथी एक ट्रैक्टर ही हो सकता है और इसमें सबसे आगे है मैसी फ़र्ग्यूसन 9500 Eco। जो किसान कम रखरखाव की क़ीमत में अधिकतम परिणाम चाहते हैं, Massey 9500 E उनका बेमिसाल साथी बनने की क्षमता रखता है।

    naidunia_image

    MF 9500 E खेत में होने वाले हर कार्य को बखूबी निभाता है। एक शक्तिशाली मशीन की ज़रूरत हर किसान को होती है, जिससे कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर जैसे उपकरणों का आसानी से उपयोग किया जा सके। MF 9500 E का 50 HP का सिम्पसन सुपर टार्क इंजन 1500-1800 के इंजन RPM पर 540 PTO का RPM देती है। इसका प्लेनेटरी-प्लस एक्सल दे उबड़-खाबड़ रास्तों में भरोसेमंद प्रदर्शन और बेतरीन नियंत्रण और साथ ही मैसी प्लेनेटरी-प्लस सिस्टम होने की वजह से एक्सल पर 66% लोड काम पड़ता है।

    मैसी 9500 Eco में है क्वाड्रा PTO – जिसमें है चार तरह के PTO मोड – लाइव PTO, रिवर्स PTO, मल्टी-स्पीड PTO, ग्राउंड-स्पीड PTO। इसके होने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप पुरे साल इस ट्रैक्टर से कोई भी कृषियंत्र का संचालन कर सकते हैं, क्योंकि इसकी PTO rpm रेंज बहुत विभिन्न है – 75 से लेकर 995 rpm तक। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर से उपयुक्त है। इसकी गियर शिफ्ट पोजीशन साइड शिफ्ट है, जिससे इसका संचालन बेहद आसानी से होता है। इसके तेल में डूबे ब्रेक इस ट्रैक्टर पर उत्तम नियंत्रण देते हैं, जिससे ढलान पर भी इसे रोकना काफी आसान हो जाता है। MF 9500 E विश्वप्रसिद्ध मैसी हाइड्रोलिक से उपयुक्त है, जो 2050 kgf तक का वजन उठाने की क्षमता रखता है, मतलब आप इस ट्रैक्टर से बेलर या आलू प्लांटर जैसे भारी उपकरणों का प्रयोग आसानी से कर सकते हैं।

    naidunia_image

    MF 9500 E डिज़ाइन के मामले में भी एक स्टाइलिश ट्रैक्टर है। इसकी लम्बाई 3750mm व चौड़ाई 1878mm है। साथ ही, इसमें 420mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1970mm का व्हीलबेस मिलता है, जिसके कारण मुश्किल व कच्ची सड़कों पर भी इसका प्रदर्शन बेमिसाल रहता है।

    MF 9500 Eco ईंधन की खपत में भी एक आदर्श ट्रैक्टर है। यह साल भर में ₹60,000 से लेकर ₹1-लाख तक की बचत देता है। खेती से लेकर ढुलाई तक के कामों में एक ज़बरदस्त साथी ही काम आता है। अगर आप भी अपने खेतों के लिए एक ऐसे ही ट्रैक्टर की तलाश में है तो आज ही विजिट करें-

    मैसी हेल्पलाइन: 1800 4200 200

    Be aware:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

    Katni Information : कटनी में चार के पेड़ आदिवासियों की जीविका का बनेंगे साधन

    Katni Information : वन ग्राम निपनियां की बहुमूल्य वन संपदा को जैव विविधता पंजी में सम्मिलित किया जाएगा।

    By Satish Kumar Pandey

    Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 12:35 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 12:35 PM (IST)

    Katni News : कटनी में चार के पेड़ आदिवासियों की जीविका का बनेंगे साधन

    HighLights

    1. निपानिया ग्राम में विभिन्न प्रकार की अमूल जैव विविधता।
    2. लगभग 60-70 परिवार आदिवासीयों के निवासरत हैं।
    3. हर्रा, बहेड़ा, महुआ एवं चार के वृक्ष प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

    Katni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, बहोरीबंद कटनी। जनपद पंचायत बहोरीबंद के सुदूर पहाड़ी जंगल में स्थित वन ग्राम निपानिया में लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के लिए ग्राम समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आदिवासी ग्रामीणों ने भाग लिया। विदित हो कि जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत लोक जैव विविधता पंजी का निर्माण किया जाना है। आदिवासी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम निपानिया सुदूर घनघोर जंगल एवं पहाड़ों में स्थित है, जहां लगभग 60-70 परिवार आदिवासीयों के निवासरत हैं।

    हर्रा, बहेड़ा, महुआ एवं चार के वृक्ष प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं

    इस ग्राम में विभिन्न प्रकार की अमूल जैव विविधता पाई जाती है। लोक निर्माण समिति के प्रोजेक्ट इंचार्ज पीआई मनोज गर्ग प्रभारी प्राचार्य शा हाई स्कूल रामपाटन ने बताया कि ग्राम निपानिया में हर्रा, बहेड़ा, महुआ एवं चार के वृक्ष प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस महंगी व अमूल्य वन प्रजाति को पंजी में सम्मिलित किया जावेगा। यदि इनका संरक्षण एवं संवर्धन उचित तरीके से किया जाए तो यह आदिवासियों की जीविका का अच्छा साधन बन सकता है।

    बाहरी व्यापारी कम दामों में खरीद कर ले जाते हैं

    स्थानीय आदिवासी ने बताया कि बाहरी व्यापारी आकर हम ग्रामीणों से चार, महुआ, हर्रा, बहेडा आदि सामान कम दामों में खरीद कर ले जाते हैं। विगत वर्ष जिला कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा चार की चिरौजीं उत्पादन के लिए विशेष पायलट प्रोजेक्ट के रूप चिन्हित किया गया था तथा ग्रामीण आदिवासियों के लिए रानी दुर्गावती सहकारी संस्था समिति का गठन कराया गया था। उन्हें चार की गुठली से चिरौंजी निकालने के लिए एक मशीन भी ग्राम में लगवाई गई थी, जिससे समिति स्वयं चिरौजीं निकालकर बाजार में अच्छे दामो में बेचकर अपनी आजीविका का साधन बना सकें।

    4000 पौधे लगाने के लिए दिए गए थे, जो तैयार हो रहे हैं

    समिति के उपाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि हमें कलेक्टर द्वारा चार के 4000 पौधे लगाने के लिए दिए गए थे, जो तैयार हो रहे हैं। जिससे हमारी आय में वृद्धि होगी। यदि हमें शासन द्वारा चार के और पौधे दिए जाए तथा इनके संवर्धन के लिए तकनीकी सहायता दी जाए तो हमारे गांव में एक चार की चिरौंजी का एक अच्छा हब तैयार हो सकेगा। हम समिति के माध्यम से ग्रामीण आदिवासी अपना जीविका को बेहतर कर सकेंगे।

    चार के वृक्ष को कोई रोजी समझ कर संरक्षित एवं संवर्धित करते हैं

    समिति के सचिव विनोद सिंह ने बताया कि हमारे यहां चार के वृक्ष को कोई नहीं कटता है तथा अपनी रोजी समझ कर इसे संरक्षित एवं संवर्धित करते हैं। हर एक आदिवासी उसकी देखभाल करता हैं। ग्राम की जीविका का साधन भी यही वन संपदा है। समिति के सदस्यों द्वारा विगत वर्ष लगभग 200 क्विंटल चार को एकत्रित कर अपने ग्राम में ही इसकी चिरौंजी निकाली गई थी। जिसको अच्छे मार्केट एवं उचित दामों पर विक्रय किया गया हैं। यदि प्रशासन अपने स्तर पर आदिवासियों को सहयोग प्रदान करें तो निश्चित रूप से इस ग्राम की आदिवासियों की आय कई गुना बढ़ जाएगी।

    • ABOUT THE AUTHOR

      पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

    Jabalpur Information : आज से महंगी हो जाएगी बिजली, चुनावी साल में पढ़ें क्‍या है नया रेट

    Jabalpur Information : घरेलू, कृषि और उच्च दाब के उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार और नियत प्रभार में बढ़ोतरी की गई।

    By Pankaj Tiwari

    Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:00 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 11:38 AM (IST)

    Jabalpur News : आज से महंगी हो जाएगी बिजली, चुनावी साल में पढ़ें क्‍या है नया रेट

    HighLights

    1. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिजली दर में बदलाव।
    2. मप्र विद्युत नियामक आयोग ने की काट छांट।
    3. नए ट्रैरिफ के अनुसार ही अप्रैल का मई में बिल जारी किया जाएगा।

    Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मप्र में एक अप्रैल से बिजली का नया ट्रैरिफ लागू हो गया है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने निम्न दाब घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। सिर्फ स्ट्रीट लाइट के लिए उपयोग होने वाली बिजली की दर में मामूली 0.07 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

    सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार अनुदान देगी

    इस बार निर्णय लिया गया है कि उपभोक्ताओं को अब न्यूनतम प्रभार नहीं देना होगा। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस साल उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार 25 हजार 500 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। प्रदेश में तीन हार्सपावर, पांच हार्सपावर और 10 हार्सपावर के कृषि उपभोक्ताओं का बिजली बिल पूरे वर्ष में क्रमश: 29,533, 52,676 एवं 1,11,667 रुपये बनता है। जबकि, किसान को तीन हार्सपावर के पंप के लिए 2,250, पांच हार्सपावर पंप के लिए 3,750 और दस हार्सपावर के पंप के लिए केवल 7,500 रुपये का ही भुगतान करना होगा

    प्रथम 100 यूनिट पर 100 रुपये का ही भुगतान करना होता है

    घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट प्रति माह तक मासिक खपत पर प्रथम 100 यूनिट पर 100 रुपये का ही भुगतान करना होता है। यह व्यवस्था जारी रहेगी। सरकार अनुदान के रूप में विद्युत वितरण कंपनियों को प्रति उपभोक्ता लगभग 542 रुपये का भुगतान करती है। प्रदेश में लगभग एक करोड़ आठ लाख घरेलू और लगभग 35 लाख कृषि उपभोक्ता को सरकार अनुदान का लाभ दे रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार ने लगभग 24 हजार करोड़ रुपये अनुदान दिया तो वर्ष 2024-25 में यह राशि 25 हजार 500 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इस संबंध में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीजीएम कमर्शियल अशोक धुर्वे ने कहा कि एक अप्रैल से नया ट्रैरिफ लागू किया जा रहा है।

    2046 करोड़ का बताया था नुकसान

    टैरिफ प्रस्ताव में पहले मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने 2,046 करोड़ के घाटे की भरपाई के लिए मप्र विद्युत नियामक आयोग से बिजली दरों में 3.86 फीसदी औसत वृद्धि करने की अनुमति मांगी थी। आयोग ने इसे खारिज कर दिया। आयोग ने बिजली कंपनी का घाटा 36.77 करोड़ रुपए स्वीकार किया है। इसे देखते हुए सिर्फ 0.07 प्रतिशत बिजली महंगी करने की अनुमति दी गई।

    • ABOUT THE AUTHOR

      पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

    Betul Information: नरवाई में लगी आग बुझाने के दौरान जिंदा जल गया वृद्ध मजदूर

    आठनेर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है।

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 11:07 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 11:07 AM (IST)

    Betul News:  नरवाई में लगी आग बुझाने के दौरान जिंदा जल गया वृद्ध मजदूर

    HighLights

    1. बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी की घटना
    2. आग बुझाने के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध मजदूर जिंदा जल गया।
    3. आग और धुआं कम होने पर वृद्ध का शव जली हुई अवस्था में खेत की मेड़ पर नजर आया।

    आठनेर। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम उमरी में रविवार शाम को नरवाई में लगी आग झोपड़े तक आ जाने पर उसे बुझाने के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध मजदूर जिंदा जल गया।

    आग और धुआं कम होने पर वृद्ध का शव जली हुई अवस्था में खेत की मेड़ पर नजर आया। सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरी लाल खेड़ी में राजिक खान के खेत की नरवाई में रविवार शाम को आग लग गई।

    खेत में ही बनी झोपड़ी में 60 वर्षीय मजदूर जोगी पदाम रहता था। शाम करीब पांच बजे नरवाई की आग झोपड़ी के पास तक आ गई जिसे बुझाने के लिए जोगी खेत में चला गया।

    आग तेजी से भड़की और उसने जोगी को चपेट में ले लिया। जोगी के स्वजन रमेश ने बताया कि मृतक गांव में ही राजिक खान के खेत में काम करता था। आग बुझाने के दौरान उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

    Shilpa Shetty seen with household at ‘Bastian’ restaurant, Kartik Aryan confirmed candy gesture for fan | सेलेब्स स्पॉटेड: परिवार के साथ ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट में दिखीं शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन ने फैन के लिए स्वीट जेस्चर दिखाया

    25 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    शिल्पा शेट्टी रविवार को पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुईं। शिल्पा को मुंबई के बांद्रा में स्थित ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट में देखा गया। बता दें, ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है। ये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का रेस्टोरेंट है। इस दौरान शिल्पा के साथ पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चे, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी भी दिखाई दीं।

    कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। ये कार्तिक के लिए एक फैन मोमेंट था, वो अपने एक फैन से बहुत प्यार से मिले। इसे देख सोशल मीडिया पर लोग उनके स्वीट जेस्चर की सराहना कर रहे हैं। वरुण धवन, सोहा अली खान-कुणाल खेमू और करण जौहर बांद्रा के बीकेसी में नजर आए। वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ देखे गए। वहीं उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा भी अपने बेटे के साथ नजर आईं। बता दें, मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    मिडी ड्रेस में दिखीं शिल्पा शेट्टी।

    मिडी ड्रेस में दिखीं शिल्पा शेट्टी।

    बेटी के साथ दिखे राज कुंद्रा।

    बेटी के साथ दिखे राज कुंद्रा।

    मिडी ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहने दिखीं शमिता शेट्टी।

    मिडी ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहने दिखीं शमिता शेट्टी।

    स्टाइलिश आउटफिट में दिखीं मलाइका अरोड़ा।

    स्टाइलिश आउटफिट में दिखीं मलाइका अरोड़ा।

    लूज शर्ट पहने नजर आए वरुण धवन।

    लूज शर्ट पहने नजर आए वरुण धवन।

    बेटे के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा।

    बेटे के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा।

    Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ को फिर झटका, महापौर विक्रम अहाके भी हुए भाजपा के, बोले- ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की है। नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया। पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। अभी मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल।

    By Dheeraj kumar Bajpai

    Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:54 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:44 AM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ को फिर झटका, महापौर विक्रम अहाके भी हुए भाजपा के, बोले- ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो

    HighLights

    1. सुबह नौ बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
    2. छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा से प्रभावित।
    3. भाजपा प्रदेश नेताओं के संपर्क में रहे।

    Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में कमल नाथ को सीएम डाक्‍टर मोहन यादव के दौरे के पहले फिर बड़ा झटका लग गया है। नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

    अनवरत बढ़ रहा भाजपा परिवार…

    आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा महापौर श्री @vikramahakey जी के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति श्री प्रमोद शर्मा जी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धांत थनेसर जी,… pic.twitter.com/WshoKfGOS5

    — Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 1, 2024

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा-नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया है। छिंदवाड़ा महापौर विक्रम भाई ने कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो। इसके लिए महापौर सीएम हाउस पहुंच गए थे और सुबह नौ बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

    इसके पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा प्रदेश नेताओं के संपर्क में रहे। अभी मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

    naidunia_image

    छिंदवाड़ा-मुख्यमंत्री का रोड शो आज, रात्रि विश्राम करेंगे

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का सोमवार को छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री चौरई में रोड शो करेंगे। जिसके बाद शहपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8.30 बजे जिला मुख्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया है। छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह सामाजिक बंधुओं की बैठक में शामिल होंगे।

    naidunia_image

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की, नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया

    इस मौके पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की है। नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया है। इससे आहत होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रम भाई ने कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो। वे आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इनके साथ ही सभापति भी शामिल हुए हैं। आज घोषणापत्र को लेकर समिति की बैठक है, हम दिल्ली जा रहे हैं। हम हमारी योजनाएं भी लेकर जा रहे हैं।

    naidunia_image

    कमल नाथ ने दिलाई थी टिकट

    विक्रम अहके पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खास करीबी रहे हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में महापौर का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित था, कांग्रेस में आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार थे, लेकिन सबको पीछे छोड़कर विक्रम अहके को टिकट दिया गया। वे सिंगोड़ी ब्लॉक से आते है। ग्राम पंचायत चुनाव में पांचवे नंबर पर रहे थे, लेकिन कमल नाथ ने भविष्य की संभावना को देखते हुए उन्हें महापौर का टिकट दिलाई। विक्रम ने भी भाजपा के अंतू धुर्वे को करीबी अंतर से पराजित किया। उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं, किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे।

    naidunia_image

    • ABOUT THE AUTHOR

      पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु