Virat Kohli के आउट होते ही मचा बवाल, अंपायर पर चिल्लाने लगा RCB का बल्लेबाज, गुस्से में मैदान पर मारा बल्ला

पूर्व कप्तान विराट कोहली 18 रन पर आउट होने के बाद अंपायर पर भड़क गए। आउट होने के बाद वो गुस्से से लाल हो गए थे। उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला मैदान पर दे मारा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 07:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 07:30 PM (IST)

Virat Kohli के आउट होते ही मचा बवाल, अंपायर पर चिल्लाने लगा RCB का बल्लेबाज, गुस्से में मैदान पर मारा बल्ला
हर्षित राणा ने विराट को 18 रन पर आउट किया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Virat Kohli: आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/6 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठीक नहीं रही। पूर्व कप्तान विराट कोहली 18 रन पर आउट होने के बाद अंपायर पर भड़क गए। आउट होने के बाद वो गुस्से से लाल हो गए थे। उन्होंने पवेलियन लौटते समय गुस्से में अपना बैट मैदान पर दे मारा।

तीसरे ओवर में हुआ विवाद

दरअसल मामला तीसरे ओवर का था। हर्षित राणा ओवर करने आए थे। उनकी पहली गेंद पर विराट ने हर्षित को कैच थमा दिया। जिसके बाद मैदान पर तमाशा हुआ। किंग कोहली के अनुसार, वो नो बॉल थी, लेकिन अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया। इसके बाद विराट कोहली ने रिव्यू लिया। हर्षित राणा की फुल टॉस बॉल को फेयर डिलीवरी माना। स्क्रीन पर नतीजे को देखकर आरसीबी का बल्लेबाज भड़क गया। वो टीवी अंपायर के फैसले से नाखुश थे।

विराट कोहली ने गुस्से में पटका बल्ला

इसके बाद विराट कोहली फील्ड अंपायर से बात करते नजर आए। उन्होंने जाते समय अंपायर को कुछ कहा भी। बाहर आने के बाद मैदान पर जोर से अपना बल्ला मारा। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी।