Sunday Information: राजस्थान में ट्रॉली-वैन की टक्कर, 9 की मौत, मध्य प्रदेश में शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे
राजस्थान के झालावाड़ में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक वैन ट्राली से टकरा गई।
By Arvind Dubey
Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 08:15 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 08:53 AM (IST)

HighLights
- गुरुग्राम में श्मशान की दीवार गिरी
- सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
- झालावाड़ में हुआ भीषण सड़क हादसा
एजेंसी, नई दिल्ली। रविवार की शुरुआत हादसों के साथ हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम के अर्जुन नगर में श्मशान की दीवार गिरने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में वैन और ट्रॉली की टक्कर में 9 लोगों की जान चली गई।
राजस्थान: शादी से लौटते समय हादसा, 9 की मौत
राजस्थान के झालावाड़ में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक वैन ट्राली से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वैन में 10 युवक सवार थे, जिनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी युवक मध्य प्रदेश से शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वे एक वैन में बारात से लौट रहे थे जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#WATCH | Rajasthan: 9 individuals died in a highway accident in Panchola close to Aklera, of Jhalawar district. They have been coming back from a wedding procession in a van which collided with a truck: Jhalawar SP, Richa Tomar pic.twitter.com/tCxEG2ltqM
— ANI (@ANI) April 21, 2024
हरियाणा: श्मशान की दीवार गिरी, CCTV में कैद हुआ हादसा गुरुग्राम में श्मशान घाट के गेट की दीवार गिरी ने से खुशबू, पप्पू, कृष्णा और मनोज की मौत हो गई। दीवार के पास लकड़ियों का ढेर था। आशंका है कि इसी वजह से दीवार झुक गयी और ढह गई। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। The wall of the crematorium gate collapsed in Gurugram. 4 individuals, together with a woman named Khushboo, Pappu, Krishna, and Manoj, died. There was a pile of logs close to the wall. It’s possible that resulting from this, the wall tilted and collapsed.#Hariyana #Gurugram pic.twitter.com/64QJDi1pQ4 — ICT FAN (@DattaShaik41899) April 20, 2024

