Soni Razdan got here out in help of Zeenat Aman | जीनत अमान के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान: मुकेश खन्ना के बयान पर किया कटाक्ष, लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ बोले थे एक्टर

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीनत अमान के पोस्ट पर छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जीनत ने एक पोस्ट के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। इस पर पहले वेटरन एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो ने तंज कसा। अब मुकेश खन्ना के आपत्ति जताने पर सोनी राजदान ने उन्हें जवाब दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने जीनत की सलाह से आपत्ति जताते हुए कहा- ये हमारा कल्चर नहीं है। जीनत अमान ने शुरुआत से ही पश्चिमी सभ्यता के हिसाब से जिंदगी जी है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि लिव-इन रिलेशनशिप को भारतीय संस्कृति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जीनत अमान जिस बारे में बात कर रही हैं कि लड़का और लड़की शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे के बारे में जानेंगे, पर ये तो स्वीकार्य ही नहीं है। अगर लड़का और लड़की, पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे और उनके बीच बात नहीं बनी तब क्या होगा? ऐसे में जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

इस पर सोनी राजदान ने अपना रिएक्शन दिया है

सोनी राजदान ने जीनत अमान का सपोर्ट करते हुए मुकेश खन्ना को जवाब दिया- ‘हे भगवान, हम सोच भी नहीं सकते कि अगर कोई कपल लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहे और उनकी आपस में नहीं बनीं, तो क्या होगा? ये सोचकर तो दिमाग चकरा जाता है। वहीं कई यूजर्स सोनी को मुकेश खन्ना की बातों पर ध्यान न देने की सलाह दे रहे हैं।

बेटी आलिया भट्ट के साथ सोनी राजदान।

बेटी आलिया भट्ट के साथ सोनी राजदान।

मुमताज और सायरा बानो ने भी जीनत को मारा था ताना

जीनत अमान के पोस्ट पर वेटरन एक्ट्रेस मुमताज ने तंज कसा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि रिश्तों पर सलाह देने वाली जीनत अमान आखिरी इंसान होनी चाहिए। क्योंकि उनकी खुद की शादी एक ‘जीता जागता नर्क’ रही है। मुमताज ने ये भी कहा था कि जीनत इस तरह की सलाह देकर कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत के दौरान सायरा बानो ने कहा- मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, इसलिए इस बारे में ज्यादा नहीं पढ़ रही हूं। मुमताज और जीनत जो कह रही हैं, मैं उसे फॉलो नहीं करती और ना मानती हूं। हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50 साल पहले का है।

सायरा बानो ने ये भी कहा कि वो लिव-इन रिलेशनशिप को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करती हैं। उन्होंने कहा- मैं इससे कभी भी सहमत नहीं हो सकती हूं। मैं कभी भी इसकी वकालत नहीं करूंगी। मेरे लिए इस तरह का रिश्ता अकल्पनीय और अस्वीकार्य है।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने कपल्स को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी थी।

खबरें और भी हैं…