Pankaj Tripathi’s brother-in-law dies in a highway accident, Sister injured | पंकज त्रिपाठी के बहनोई का रोड एक्सीडेंट में निधन: बहन की हालत गंभीर, धनबाद के अस्पताल में भर्ती; मिलने के लिए रवाना हुए पंकज
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी का रोड एक्सीडेंट में निधन हाे गया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप NH2 पर हुई इस सड़क दुर्घटना में पंकज की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। धनबाद के ही SNMMC हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है पर वो खतरे से बाहर हैं।
घटना की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

रोड एक्सीडेंट का यह CCTV फुटेज सामने आया है।

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हुई कार। यह तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई थी।
तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई कार
पंकज के बहनोई राजेश तिवारी चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे।
जैसे ही वो निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

हादसे में पंकज की बहन का पैर फ्रैक्चर हुआ है।
परिवार संग बहन के पास जाएंगे पंकज
रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज जल्द धनबाद पहुंचने वाले हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि वो बहन की देखभाल के लिए अपने परिवार संग वहां जाएंगे। परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता शिफ्ट कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट पर पंकज हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ है, जो इस साल रिलीज होगी।

