Aayush Sharma spoke on the tag related to Salman Khan | सलमान खान से जुड़े टैग पर बोले आयुष शर्मा: अब मैं इससे बाहर आ गया हूं, खुद की अलग पहचान बनाऊंगा

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह पहला मौका है जब आयुष शर्मा ने सलमान खान प्रोडक्शन के बाहर की फिल्म की है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान का टैग लगे होने के सवाल पर आयुष शर्मा ने अपनी बात रखी।

एक्टर ने कहा – ‘मेरे बारे में लोगों की जो धारणा है, उसे मैं नहीं बदल सकता। यह सच है कि सलमान ने मुझे लांच किया, प्रोटेक्ट किया, मैं उनका आभारी हूं। लेकिन अब मैं इससे बाहर आ रहा हूं और मैं अपनी एक अलग पहचान बनाऊंगा।’

अर्पिता से शादी के बाद सलमान खान ने आयुष शर्मा को साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ में भी सलमान खान ने आयुष का साथ दिया था। आयुष शर्मा के बारे में इंडस्ट्री में अक्सर इस बात की चर्चा होती रहती है कि उन्हें सलमान खान की वजह से काम मिलता रहा है।

आयुष शर्मा ने पहली बार सलमान खान प्रोडक्शन के बाहर की फिल्म ‘रुसलान’ में काम किया है। एक्टर के तौर पर आयुष शर्मा खुद को स्टैबलिश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए इस फिल्म की सफलता उनके लिए काफी जरूरी है।

आयुष शर्मा ने कहा, ‘मेरे बारे में अब तक लोगों ने जो राय बनाई है,उसे मैं इसे स्वीकार करता हूं। लेकिन अब मेरा काम बोलेगा और अपनी मेहनत से लोगों की राय बदल दूंगा।’

करण बुटानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रुसलान’ 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे की मुख्य भूमिकाएं हैं।

SBI Annuity Deposit Scheme: घर बैठे कमाई कराएगी से स्कीम, पैसों की टेंशन होगी दूर, आराम से कटेगा बुढ़ापा

एसबीआई की वार्षिक जमा योजना में एक बार पैसा जमा कर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। राशि पर मूल रकम का एक हिस्सा वापस मिलता है। साथ ही घटते मूल रकम पर ब्याज मिलता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 06:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 06:39 PM (IST)

SBI Annuity Deposit Scheme

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। SBI Annuity Deposit Scheme: अब हर नौकरीपेशा अपना और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने निवेश करता है। ज्यादातर लोग ऐसी जगह इंवेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। जहां पैसा सुरक्षित रहे और सालभर का ब्याज पर अच्छा मिले। ऐसे में अधिकांश लोग बैंक में फिक्सड डिपॉजिट करते हैं। जिसमें सालभर में 6 से 7 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक की एक वार्षिक जमा योजना है। इसमें एक बार निवेश पर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। आइए इस स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानते हैं।

निवेश की सीमा नहीं

एसबीआई की वार्षिक जमा योजना में एक बार पैसा जमा कर मासिक रिटर्न पा सकते हैं। राशि पर मूल रकम का एक हिस्सा वापस मिलता है। साथ ही घटते मूल रकम पर ब्याज मिलता है। इस स्कीम पर 36, 60, 84 और 184 महीने का विकल्प मिलता है। जमा की गई राशि तीन से दस के अवधि के साथ आती है। इसमें न्यूनतम एक हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं। अधिकतम की लिमिट नहीं है।

इतना मिलता है ब्याज

इस योजना में ब्याज दर चुनी गई अवधि के फिक्सड डिपॉजिट के ब्याज दर के समान होगी। आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्टेट बैंक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर वार्षिक स्कीम के तहत पेश की जाएगी। 3 से 10 साल की एफडी पर एसबीआई फिलहाल 6 से 7 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है।

इमरजेंसी में निकाल सकते हैं पैसा

वार्षिक जमा पर ब्याज पर टीडीएस लगता है। 15 लाख तक जमा राशि के लिए समय से पहले भुगतान की अनुमति है। शिक्षा, शादी या इमरजेंसी में सालना राशि के 75 फीसदी तक ओवर ड्राफ्ट या लोन लिया जा सकता है।

Boat Storm Name 3: बोट ने लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच, कम बजट में एलसीडी डिस्प्ले, कॉलिंग सहित ये मिलेंगे फीचर्स

विएरबेल्स कंपनी बोट ने अपनी बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच में स्कॉयर डिजाइन है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 05:00 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 05:02 PM (IST)

Boat Storm Call 3: बोट ने लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच, कम बजट में एलसीडी डिस्प्ले, कॉलिंग सहित ये मिलेंगे फीचर्स
Boat Storm Name 3 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Boat Storm Name 3 Value: विएरबेल्स कंपनी बोट ने अपनी बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया। इस नए वॉच का नाम Boat Storm Name 3 है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच में स्कॉयर डिजाइन है। इसमें सिलिकॉन और मेटैलिक स्ट्रैप मिलता है। आइए Boat Storm Name 3 के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Boat Storm Name 3 कीमत

बोट के नए स्मार्टवॉच को चेरी ब्लॉसम, एक्टिव ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर मेटल में खरीद सकते हैं। इस वॉच को कंपनी ने 1,099 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Boat Storm Name 3 स्पेसिफिकेशन्स

इस वॉच में 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। जो 550 नीट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह DIY कस्टमाइजेबल वॉच फेस को सपोर्ट करती है। जिसके लिए Crest एप डाउनलोड करना होगा। बोट की नए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है।

Boat Storm Name 3 वॉच में क्विक डायल पैड दिया गया है। इसमें नंबर सेव कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में 700 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलता है। यह आईपी67 रेटिंग के साथ आती है। यह वॉच पसीने, पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगी। इसमें मैप नेविगेशन का सपोर्ट भी मिलता है।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, एसओ2, डेली एक्सिविटी ट्रैकर और कई फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच में इमरजेंसी एसओएस फीचर है। इसमें कैमरा कंट्रोल, गेम्स, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर, अलार्म, स्टॉपवॉच, काउंटडाउन, डीएनडी और फाइंड माय डिवाइसजैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

CSK vs LSG Data: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में बने ये रिकॉर्ड, केएल राहुल ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

केएल राहुल IPL में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्याद 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 25 बार ऐसा किया है। वो इस मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 03:24 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 03:24 PM (IST)

CSK vs LSG Records: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में बने ये रिकॉर्ड, केएल राहुल ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में बने कई रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK vs LSG Data: आईपीएल 2024 के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। लखनऊ की ये चौथी जीत है, जबकि सीएसके की तीसरी हार है। LSG ने कप्तान केएल राहुल की दमदार पारी के दम पर मैच जीता। इसी के साथ मैच में कुछ रिकॉर्ड भी बने। इतना ही नहीं केएल राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 176 रन बनाए। लखनऊ ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक ने 54 और केएल राहुल ने 82 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल IPL में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्याद 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 25 बार ऐसा किया है। वो इस मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए। उन्होंने 24 बार ऐसा कमाल किया है।

आईपीएल में विकेटीपर द्वारा सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोरट

  • केएल राहुल- 25
  • एमएस धोनी- 24
  • क्विंटन डीकॉक- 23
  • दिनेश कार्तिक- 21
  • रॉबिन उथप्पा- 18

आईपीएल में लखनऊ में सफल रन चेज (टारगेट के अनुसार)

  • 177- लखनऊ बनाम चेन्नई, 2024
  • 168- दिल्ली बनाम लखनऊ, 2024
  • 160- पंजाब बनाम एलएसजी, 2024
  • 122- एलएसजी बनाम हैदराबाद, 2024

केएल राहुल रन चेज बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

  • पारी- 7
  • रन- 371
  • एवरेज- 61.83
  • स्ट्राइक रेट- 161.3
  • अर्धशतक- 4
  • उच्च स्कोर- 98*

आईपीएल 2024 में ओपनिंग स्टैंड बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

  • 41 (4.3 ओवर)- आरसीबी, चेन्नई
  • 28 (2.5 ओवर)- गुजरात, चेन्नई
  • 93 (9.3 ओवर)- दिल्ली, विशाखापत्तनम
  • 46 (2.4 ओवर)- सनराइजर्स, हैदराबाद
  • 0 (0.1 ओवर)- केकेआर, चेन्नई
  • 70 (7.1 ओवर)- एमआई, मुंबई
  • 134 (15 ओवर)- एलएसजी, लखनऊ

कुल- 412 रन (औसत- 58.85, रनरेट- 9.84)

आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ी शुरुआती साझेदारी

  • 144 – अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन (आरआर), अहमदाबाद, 2015
  • 138 – शिखर धवन और पृथ्वी शॉ (डीसी), मुंबई डब्ल्यूएस, 2021
  • 134 – केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक (एलएसजी), लखनऊ , 2024
  • 127 – ग्रीम स्मिथ और स्वप्निल असनोदकर (आरआर), चेन्नई, 2008
  • 116* – क्विंटन डी कॉक और ईशान किशन (एमआई), शारजाह, 2020
  • 116 – डेविड वार्नर और शिखर धवन (एसआरएच), रांची, 2014
IPL 2024 CSK vs LSG: 9 गेंद पर 28 रन, 311 की स्ट्राइक रेट, लखनऊ के खिलाफ एमएस धोनी ने उड़ाया बल्ले से गर्दा

सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 9 गेंद पर 28 रन बनाए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM (IST)

IPL 2024 CSK vs LSG: 9 गेंद पर 28 रन, 311 की स्ट्राइक रेट, लखनऊ के खिलाफ एमएस धोनी ने उड़ाया बल्ले से गर्दा
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs LSG, MS Dhoni: आईपीएल 2024 का 34 मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 रन बनाए। सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 20 रन बनाए थे। अब LSG के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने बल्ले से तूफान मचा दिया। उनकी स्ट्राइक रेट 311.11 की रही।

एमएस धोनी ने बनाए 28 रन

एमएस धोनी ने 9 बॉल पर नाबाद 28 रन बनाए। पहली गेंद पर एक रन बनाने के बाद दूसरी पर मोहिसन खान के खिलाफ चौका जड़ा। अगली गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी ओवर की अंतिम चार बॉल पर उन्हें स्ट्राइक मिली। इस पर माही ने एक छक्का और दो चौके लगाएं। वह 9 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन नाबाद लौटे।

101 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ा

एमएस धोनी ने अपनी पारी में दो सिक्सर लगाएं। इसमें एक छक्का 101 मीटर लंबा था। आखिरी ओवर में यश ठाकुर ने राउंड द विकेट से आगे की तरफ गेंद फेंकी। माही ने इसे मिड विकेट के बाहर दर्शकों के पास भेज दिया। इस सीजन की पांच पारी में एमएस धोनी 8 छक्के और 7 चौके लगा चुके हैं।

Tax Free Revenue: विरासत में मिली है संपत्ति तो नहीं लगेगा टैक्स, यहां पढ़ें आयकर से जुड़े काम के टिप्स

यदि आप किसी साझेदारी फर्म में काम कर रहे हैं तो शेयर ऑफ प्रॉफिट के तौर पर कोई कमाई की है तो टैक्स नहीं देना होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:23 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 10:53 AM (IST)

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी या मैच्योरिटी वाली रकम पर भी टैक्स नहीं लगता है। यह पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

HighLights

  1. यदि शादी में किसी दोस्त या रिश्तेदार से कोई उपहार या महंगा गिफ्ट मिला है तो उस पर भी आयकर नहीं लगता है।
  2. रिकॉर्ड में यह शो करना जरूरी है कि जो गिफ्ट मिला है, वह शादी की तारीख के आसपास ही मिला हो।
  3. आपको माता-पिता से विरासत में कोई दौलत, जेवरात या नकदी मिली है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आपकी कमाई पर भी भारी टैक्स लग रहा है तो आप टैक्स बचाना चाहते हैं तो सरकार की ओर से मिलने वाली कई रियायतों का लाभ ले सकते हैं। यदि आप आयकर के दायरे में आते हैं तो आपको इन बातों की जानकारी जरूर होना चाहिए कि कौन-कौन सी संपत्ति टैक्स के दायरे में नहीं आती है और किस तरह के इन्वेस्टमेंट के जरिए आप टैक्स बचा सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आयकर विषयों के जानकार अर्पित भावसार।

वसीयत में मिली दौलत पर नहीं लगता टैक्स

यदि आपको माता-पिता से विरासत में कोई दौलत, जेवरात या नकदी मिली है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा वसीयत के जरिए भी यदि कोई संपत्ति मिली है तो उस पर टैक्स नहीं लगता है। हालांकि ऐसी संपत्ति से यदि कोई आय होती है तो उस पर आपको टैक्स देना होगा।

शादी में मिला गिफ्ट

यदि शादी में किसी दोस्त या रिश्तेदार से कोई उपहार या महंगा गिफ्ट मिला है तो उस पर भी आयकर नहीं लगता है। हालांकि रिकॉर्ड में यह शो करना जरूरी है कि जो गिफ्ट मिला है, वह शादी की तारीख के आसपास ही मिला हो। यदि आपकी शादी आज है और रिकॉर्ड में गिफ्ट की प्राप्ति 6 माह बाद दिखाई दे रही होगी तो ऐसी संपत्ति पर टैक्स देना होगा। इसके अलावा यदि गिफ्ट की वैल्यू 50 हजार रुपये से अधिक होती है तो भी टैक्स देना होगा।

पार्टनरशिप फर्म से मिले लाभ पर टैक्स नहीं

यदि आप किसी साझेदारी फर्म में काम कर रहे हैं तो शेयर ऑफ प्रॉफिट के तौर पर कोई कमाई की है तो टैक्स नहीं देना होगा। दरअसल फर्म से होने वाली कमाई पर टैक्स पार्टनरशिप वाली फर्म पहले ही जमा कर चुकी होती है। ऐसे में आपके हिस्से में आई राशि पर फिर से टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि फर्म के कर्मचारी के रूप में यदि आपको सैलरी मिल रही है तो टैक्स चुकाना होगा।

naidunia_image

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी या मैच्योरिटी वाली रकम पर भी टैक्स नहीं लगता है। यह पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह लाभ तय सीमा से ज्यादा होता है तो टैक्स लगता है। कुछ विशेष मामलों में 15 फीसदी तक की छूट हो सकती है।

Karnataka: ‘मोदी को हटाना चाहते हैं देश-दुनिया के ताकतवर लोग…’, PM बोले- आपके सुरक्षा कवच से सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने देश में उत्साह बढ़ा दिया है। यह उत्साह मैं यहां भी देख सकता हूं। पहले चरण में एनडीए और विकसित भारत के पक्ष में मतदान हुआ है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 04:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 04:48 PM (IST)

Karnataka: 'मोदी को हटाना चाहते हैं देश-दुनिया के ताकतवर लोग...', PM बोले- आपके सुरक्षा कवच से सुरक्षित
कर्नाटका में पीएम मोदी की चुनावी सभा।

एएनआई, चिक्कबल्लापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने सभा के दौरान कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए देश और दुनिया के ताकतवर लोग एक हो गए हैं। आपके सुरक्षा कवच से में बचा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने देश में उत्साह बढ़ा दिया है। यह उत्साह मैं यहां भी देख सकता हूं। पहले चरण में एनडीए और विकसित भारत के पक्ष में मतदान हुआ है।

मेरा जीवन आपके लिए समर्पित- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आप सभी के बीच आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आपके लिए मैंने दिन-रात मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपका सपना ही मेरा संकल्प है। मेरा एक-एक सेकंड 2047 के लिए, आपके और देश के लिए समर्पित है। मैं सिर्फ नीतियां नहीं बनाता, गारंटी भी देता हूं।

सरकार पर विश्वास हुआ बहाल- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार के सबसे बड़े लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी परिवार हैं। पहले की सरकारों में एससी, एसटी और ओबीसी परिवारों को झुग्गियों में रहने को मजबूर किया जाता था। उनके पास बिजली और पानी तक पहुंच नहीं थी। सरकार से सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। मोदी सरकार में आपका खोया हुआ विश्वास फिर से बहाल हो गया है, पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं।

एनडीए सरकार में मिला सभी को सम्मान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्हें सबसे कम महत्व दिया जाता था, जो पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े होते थे, एनडीए सरकार ने उन्हें पंक्ति में पहले स्थान पर ला दिया है। 2014 में, एनडीए ने एक एससी व्यक्ति को राष्ट्रपति, प्रथम नागरिक के रूप में नामित किया था। 2019 में, एनडीए ने एक आदिवासी महिला को देश की प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति नामित किया। यह हमारी सरकार है, जिसने बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है।

आपके सुरक्षा कवच से चुनौतियों का करता हूं सामना

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने घर पर महिलाओं के सामने आने वाली सभी चुनौतियों को देखा है। भारत और दुनिया के सभी प्रमुख नेता मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं, लेकिन यह आपका आशीर्वाद और आपने मुझे जो ‘सुरक्षा कवच’ दिया है, उससे मैं सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हूं। महिलाओं की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है।

महिलाओं को बनाया लखपति दीदी

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में हमने 10 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया है। महिलाओं की ‘लखपति दीदी’ के रूप में वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक होगी।

Rajkummar Rao responded to cosmetic surgery rumors | प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब: बोले- मैंने फोटो देखी, बहुत फनी है; करियर की शुरुआत में करवाया था फिलर वर्क

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ के प्रमोशन पर जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हुई जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

अब इस मामले पर सफाई देते हुए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई। उन्होंने वह फोटो देखा और इस पर हो रही बहस उन्हें बहुत फनी लगी।

राजकुमार का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस इसे देखकर दावा कर रहे हैं कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

राजकुमार का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस इसे देखकर दावा कर रहे हैं कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

एडिट की गई है वो फोटाे
इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘आपने खुद अगर वो तस्वीर देखी हो तो, वो मेरे जैसी लग भी नहीं रही। ये बहुत फनी है क्योंकि वो मैं हूं ही नहीं। मुझे लगता है कि किसी ने मेरे साथ प्रैंक किया है। मुझे पक्का यकीन है कि वो फोटो एडिट की गई है। इस फोटो में मैं एक दम के-पॉपस्टार जैसा लग रहा हूं।’

8 साल पहले करवाया था फिलर वर्क
इंटरव्यू में एक्टर ने यह भी बताया कि उन्हाेंने अपने करियर की शुरुआत में कॉन्फिडेंट दिखने के लिए चिन फिलर करवाया था। राजकुमार ने कहा- ‘जब मैंने करियर की शुरुआत की थी तब लोग मेरे लुक्स पर कमेंट करते थे। करीब 8-9 साल पहले, मैंने फिलर वर्क करवाया था चिन पर। ऐसा मैंने कॉन्फिडेंट फील करने के लिए करवाया था।’

राजकुमार की अगली फिल्म 'श्रीकांत' में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस ज्योतिका और अलाया एफ नजर आएंगी।

राजकुमार की अगली फिल्म ‘श्रीकांत’ में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस ज्योतिका और अलाया एफ नजर आएंगी।

दिलजीत के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ था फोटो
राजकुमार का यह फोटो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ था। इसमें उनकी चिन बेहद शार्प नजर आ रही है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई थी कि राजकुमार ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

10 मई को रिलीज होगी ‘श्रीकांत’
वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ है, जो 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है।

इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इस फिल्म में राजकुमार के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : सीधी संसदीय सीट के 17 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा

सुबह से तीखी धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में शहर की प्रमुख सड़क नया बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौक, गांधी चौराहा सहित अन्य सड़क सूनी रही। गांव का भी नजारा भी कुछ इसी तरह देखने को मिला है।

पहले हुआ बहिष्कार फिर हुआ मतदान

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा के 5 मतदान केंद्र मेडरा के दो पोलिंग बूथ ,ताल,पनखोरा में मतदान शुरू होने के शुरूवात में ही सभी गांव के सरपंच,आदिवासी ग्रामीणों में मतदान कि बहिष्कार कर दिया। इनका कहना था कि यहां मोबाइल नेटवर्क, पानी की समस्या है। जिम्मेदारों को कई बार बताने के बाद भी किसी ने समस्या का निदान नहीं किया। उप निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने बताया कि करीब एक घंटे तक समझाइश के बाद सभी ने मतदान किया।

शादी के बाद मतदान केंद्र पहुंचा जोड़ा

रीवा में शादी संपन्न होने के बाद सीधी पहुंचे। सुबह करीब 18 बजे जीवेंद्र सिंह चंदेल पत्नी प्रतिमा सिंह पोलिंग बूथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौंदिया दक्षिण टोला गोपालदास का उत्तरी भाग में वोट डालने पहुंचे। जीवेंद्र सिंह ने बताया कि विदाई के समय पति पत्नी में गांठ पड़ती है जो घर मे ही खुलती है, इसलिए जब पति वोट डालने गए तो पत्नी उनके साथ रही।

बुजुर्ग ने किया मतदान

106 वर्षीय बैजनाथ कुदेर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। उनके साथ पोता नीरज कुदेर और उनकी पत्नी नेहा साथ रही श। बैजनाथ कहते हैं कि 18 बर्ष की उम्र में पहली बार वोट डाला था। तब से लगातार वोट डाल रहे हैं। सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही सीधी अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 77- सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 229 के 84 वर्षीय मतदाता हिरमनिया गर्ग ने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साह के साथ मतदान किया।

पहले मतदान फिर सफाई में जुट गए

नगर पालिका सीधी के सफाई कर्मियों ने लोकतंत्र के प्रति अपने जज्बे को प्रदर्शित करते हुए सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला भवन डैनिहा मतदान केंद्र क्रमांक 210, 211 एवं 212 में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उसके बाद मतदान केंद्रों की सफाई करने के अपने दायित्व में निष्ठा से लग गए।

निशाना दिखाने पर बाटी गई फ्रूटी

मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी मिनी अग्रवाल ने शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 229 एवं 230 में उंगली में वोट का निशान दिखाने पर मतदाताओं खुद अपने हाथों से फ्रूटी दिया।

आकर्षक का केंद्र रहा पोलिंग बूथ

सीधी शहर के बुनियादी शिक्षा संस्थान सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 216, 224, 225 एवं 226 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मतदाताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए सेल्फी प्वाइंट, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के विश्राम की व्यवस्था रही। छोटे बच्चों के लिए खिलौने भी रखे गए थे।

पिंक कलर रहा आकर्षक का केंद्र

मतदान के दौरान पिंक कलर आकर्षण का केंद्र बना रहा है। पोलिंग बूथ को पिंक कलर के गुब्बारे सहित अन्य सजावट के वस्तुओं से सजाया गया था। वही तैनात महिला अधिकारी कर्मचारी भी पिंक कलर के सूट और साड़ी में देखने को मिली। इतना ही नहीं कई बुजुर्ग महिलाएं, महिलाएं एवं युवतियां पिंक कलर कपड़े में देखने को मिली। नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रावल पिंक कलर सूट में रही, वोट डालने आई 84 बषीय हरमनिया पिंक साड़ी में पहने हुए रही।

पहले पूजा किया फिर मतदान केंद्र पहुंचे प्रत्याशी

1- भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा मतदान के दिन अपने रोजमर्रा के तरह सुबह उठे। टहलना और योगा किया। करीब 1 घंटे तक घर में पूजा, मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्नी सवित्री,बेटा डॉक्टर अनूप मिश्रा,बहू डाक्टर बीना के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए,भारत शक्तिशाली, हर गांव का विकास हो इसलिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। हर मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मतदान कर रहा है।

2- कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल घर में पूजा पाठ, बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर सिहावल के सुपेला पोलिंग बूथ पर पत्नी प्रीति पटेल, बेटी, बेटा के साथ पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह देश के भविष्य की बात है। संविधान और देश की रक्षा के लिए सभी को मतदान करना चाहिए।

3- भाजपा से बगावत कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव मैदान में रहे अजय प्रताप सिंह दुअरा गांव के पोलिंग बूथ में पहुंच कर मतदान किया। बता दे कि वह भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

संसदीय सीट में कब कितना मतदान

बर्ष कुल मतदाता मतदान प्रतिशत

2024 2024176

2019 1832267 1280656 69.45

2014 1736050 989396 57.00

2009 1358291 675867 49.7

2004 1083701 457029 42.2

1999 1263213 615212 48.7

1998 1210226 726000 60.0