Lok Sabha Chunav 2024 : सीधी संसदीय सीट के 17 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा

सुबह से तीखी धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में शहर की प्रमुख सड़क नया बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौक, गांधी चौराहा सहित अन्य सड़क सूनी रही। गांव का भी नजारा भी कुछ इसी तरह देखने को मिला है।

पहले हुआ बहिष्कार फिर हुआ मतदान

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा के 5 मतदान केंद्र मेडरा के दो पोलिंग बूथ ,ताल,पनखोरा में मतदान शुरू होने के शुरूवात में ही सभी गांव के सरपंच,आदिवासी ग्रामीणों में मतदान कि बहिष्कार कर दिया। इनका कहना था कि यहां मोबाइल नेटवर्क, पानी की समस्या है। जिम्मेदारों को कई बार बताने के बाद भी किसी ने समस्या का निदान नहीं किया। उप निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने बताया कि करीब एक घंटे तक समझाइश के बाद सभी ने मतदान किया।

शादी के बाद मतदान केंद्र पहुंचा जोड़ा

रीवा में शादी संपन्न होने के बाद सीधी पहुंचे। सुबह करीब 18 बजे जीवेंद्र सिंह चंदेल पत्नी प्रतिमा सिंह पोलिंग बूथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौंदिया दक्षिण टोला गोपालदास का उत्तरी भाग में वोट डालने पहुंचे। जीवेंद्र सिंह ने बताया कि विदाई के समय पति पत्नी में गांठ पड़ती है जो घर मे ही खुलती है, इसलिए जब पति वोट डालने गए तो पत्नी उनके साथ रही।

बुजुर्ग ने किया मतदान

106 वर्षीय बैजनाथ कुदेर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। उनके साथ पोता नीरज कुदेर और उनकी पत्नी नेहा साथ रही श। बैजनाथ कहते हैं कि 18 बर्ष की उम्र में पहली बार वोट डाला था। तब से लगातार वोट डाल रहे हैं। सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही सीधी अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 77- सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 229 के 84 वर्षीय मतदाता हिरमनिया गर्ग ने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साह के साथ मतदान किया।

पहले मतदान फिर सफाई में जुट गए

नगर पालिका सीधी के सफाई कर्मियों ने लोकतंत्र के प्रति अपने जज्बे को प्रदर्शित करते हुए सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला भवन डैनिहा मतदान केंद्र क्रमांक 210, 211 एवं 212 में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उसके बाद मतदान केंद्रों की सफाई करने के अपने दायित्व में निष्ठा से लग गए।

निशाना दिखाने पर बाटी गई फ्रूटी

मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी मिनी अग्रवाल ने शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 229 एवं 230 में उंगली में वोट का निशान दिखाने पर मतदाताओं खुद अपने हाथों से फ्रूटी दिया।

आकर्षक का केंद्र रहा पोलिंग बूथ

सीधी शहर के बुनियादी शिक्षा संस्थान सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 216, 224, 225 एवं 226 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मतदाताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए सेल्फी प्वाइंट, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के विश्राम की व्यवस्था रही। छोटे बच्चों के लिए खिलौने भी रखे गए थे।

पिंक कलर रहा आकर्षक का केंद्र

मतदान के दौरान पिंक कलर आकर्षण का केंद्र बना रहा है। पोलिंग बूथ को पिंक कलर के गुब्बारे सहित अन्य सजावट के वस्तुओं से सजाया गया था। वही तैनात महिला अधिकारी कर्मचारी भी पिंक कलर के सूट और साड़ी में देखने को मिली। इतना ही नहीं कई बुजुर्ग महिलाएं, महिलाएं एवं युवतियां पिंक कलर कपड़े में देखने को मिली। नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रावल पिंक कलर सूट में रही, वोट डालने आई 84 बषीय हरमनिया पिंक साड़ी में पहने हुए रही।

पहले पूजा किया फिर मतदान केंद्र पहुंचे प्रत्याशी

1- भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा मतदान के दिन अपने रोजमर्रा के तरह सुबह उठे। टहलना और योगा किया। करीब 1 घंटे तक घर में पूजा, मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्नी सवित्री,बेटा डॉक्टर अनूप मिश्रा,बहू डाक्टर बीना के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए,भारत शक्तिशाली, हर गांव का विकास हो इसलिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। हर मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मतदान कर रहा है।

2- कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल घर में पूजा पाठ, बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर सिहावल के सुपेला पोलिंग बूथ पर पत्नी प्रीति पटेल, बेटी, बेटा के साथ पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह देश के भविष्य की बात है। संविधान और देश की रक्षा के लिए सभी को मतदान करना चाहिए।

3- भाजपा से बगावत कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव मैदान में रहे अजय प्रताप सिंह दुअरा गांव के पोलिंग बूथ में पहुंच कर मतदान किया। बता दे कि वह भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

संसदीय सीट में कब कितना मतदान

बर्ष कुल मतदाता मतदान प्रतिशत

2024 2024176

2019 1832267 1280656 69.45

2014 1736050 989396 57.00

2009 1358291 675867 49.7

2004 1083701 457029 42.2

1999 1263213 615212 48.7

1998 1210226 726000 60.0