IPL 2024 CSK vs LSG: 9 गेंद पर 28 रन, 311 की स्ट्राइक रेट, लखनऊ के खिलाफ एमएस धोनी ने उड़ाया बल्ले से गर्दा
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 9 गेंद पर 28 रन बनाए।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs LSG, MS Dhoni: आईपीएल 2024 का 34 मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 रन बनाए। सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 20 रन बनाए थे। अब LSG के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने बल्ले से तूफान मचा दिया। उनकी स्ट्राइक रेट 311.11 की रही।
एमएस धोनी ने बनाए 28 रन
एमएस धोनी ने 9 बॉल पर नाबाद 28 रन बनाए। पहली गेंद पर एक रन बनाने के बाद दूसरी पर मोहिसन खान के खिलाफ चौका जड़ा। अगली गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी ओवर की अंतिम चार बॉल पर उन्हें स्ट्राइक मिली। इस पर माही ने एक छक्का और दो चौके लगाएं। वह 9 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन नाबाद लौटे।
𝙎𝙞𝙢𝙥𝙡𝙮 𝙞𝙣𝙘𝙧𝙚𝙙𝙞𝙗𝙡𝙚!
MS Dhoni smacks a 1⃣0⃣1⃣ metre SIX into the stands 💥
Lucknow is handled with an entertaining MSD end 💛
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/XIT3O43l99
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024
101 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ा
एमएस धोनी ने अपनी पारी में दो सिक्सर लगाएं। इसमें एक छक्का 101 मीटर लंबा था। आखिरी ओवर में यश ठाकुर ने राउंड द विकेट से आगे की तरफ गेंद फेंकी। माही ने इसे मिड विकेट के बाहर दर्शकों के पास भेज दिया। इस सीजन की पांच पारी में एमएस धोनी 8 छक्के और 7 चौके लगा चुके हैं।

