Do Aur Do Pyaar and LSD-2 flopped on the opening day | ओपनिंग-डे पर फ्लॉप रहीं ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD-2’: दोनों फिल्में मिलकर भी नहीं कमा पाईं 1 करोड़, फिल्म क्रिटिक्स ने बताया ड्राय फ्राइडे

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD 2’ रिलीज हुई हैं। ओपनिंग डे पर इनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी बेकार रही कि दोनों ही फिल्में मिलाकर भी 1 करोड़ रुपए नहीं कमा पाईं।

टोटल 814 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘दो और दो प्यार’
पहले बात करते हैं विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल स्टारर ‘दो और दो प्यार’ की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 50 लाख रुपए कमाए।

यह इंडिया में 543 और ओवरसीज 271 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। शीर्षा गुहा ठाकुरता निर्देशित इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी पहले दिन मात्र 9.10% रही।

'दो और दो प्यार' में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

‘दो और दो प्यार’ में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

LSD-2 को मिली सिर्फ 5.48% ऑक्यूपेंसी
दूसरी तरफ दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ‘LSD 2’ की ताे कमाई और ही कम रही। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15 लाख रुपए का बिजनेस किया।

इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.48% रही।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

तरण आदर्श ने बताया ड्राय फ्राइडे
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर करते हुए दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर निराशा जताई है। तरण ने लिखा, ‘नया शुक्रवार पर फिर वहीं कहानी.. सूखा जारी है.. #bollywood #boxoffice’

तरण के अलावा कई और फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस हफ्ते हुए बॉलीवुड कलेक्शन पर निराशा जाहिर की है। इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थीं।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ने मिलकर कमाए 2.85 करोड़
इस हफ्ते रिलीज हुई दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपए कमाए। अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 51 करोड़ 30 लाख रुपए हो चुका है।

वहीं ‘मैदान’ ने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 45 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल इंडियन BO कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपए हो चुका है।

खबरें और भी हैं…