पंजाब भाजपा में उठे बगावत के सुर, विजय सांपला टिकट न मिलने से नाराज, ‘मोदी का परिवार’ टैगलाइन हटाई

पंजाब भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने की वजह से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार टैगलाइन हटा दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

पंजाब भाजपा में उठे बगावत के सुर, विजय सांपला टिकट न मिलने से नाराज, 'मोदी का परिवार' टैगलाइन हटाई
विजय सांपला हुए नाराज।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पंजाब भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने की वजह से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार टैगलाइन हटा दी है। मौके की नजाकत को भांप कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ उनसे शनिवार को मिलने पहुंच गए।

टिकट न मिलने से सांपला नाराज

सुनील जाखड़ के साथ हरजीत सिंह ग्रेवाल व विनीत जोशी भी मौजूद थे। सभी लोग होशियारपुर में सांपला के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सांपला होशियारपुर सीट से 2014 का चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। वह उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनको पार्टी टिकट देगी, लेकिन उनकी जगह मौजूदा जांसद व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है।