कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 10:43 PM (IST)

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/hjofEv8IHU

— Congress (@INCIndia) April 20, 2024

कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों को दी टिकट

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कांथी से उर्बशी भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल की एक सीट के ही उम्मीदवार का एलान किया है। ओडिशा की संभलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान, क्योंझर से बिनोद बिहारी नायक, अस्का से दबकांत शर्मा को टिकट दी गई है।

Farah Khan talked in regards to the calls for of stars | फराह खान ने स्टार्स की डिमांड पर की बात: बोलीं- ‘चार वैनिटी वैन की मांग करते हैं, डिमांड पूरी न होने तक शूटिंग शुरू नहीं करते’

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार्स की डिमांड के बारे में बात की है। अपने यूट्यूब ब्लॉग में उन्होंने कहा कि कई स्टार्स ऐसे हैं जो जब तक उनकी डिमांड पूरी न हो जाए, वो फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं करते हैं।

फराह खान और कटरीना कैफ।

फराह खान और कटरीना कैफ।

स्टार्स को चाहिए चार वैनिटी वैन: फराह खान

फराह ने कहा, ‘आजकल स्टार्स एक नहीं चार-चार वैनिटी वैन की डिमांड करते हैं। जब तक वैनिटी वैन आकर खड़ी न हो जाए, वो शूटिंग नहीं करते हैं। उन्हें एक वैनिटी जिम के लिए, एक स्टाफ के लिए, एक खुद के लिए और वैनिटी फूड ट्रक के तौर पर चाहिए होती है।’

फराह ने आगे कहा, ‘पहले हीरोइन पेड़ के पीछे कपड़े बदल लिया करती थीं। हम उनके लिए टॉवेल पकड़कर खड़े रहते थे। मैंने ये खूब किया है। जब आप आउटडोर शूट्स पर जाओ फिर चाहे वो स्विटजरलैंड में क्यों न हो, एक्ट्रेसेस पहले बस के पीछे कपड़े बदला करती थीं और हम उनके लिए बेडशीट से घेरा बनाकर खड़े रहते थे। अब तो वैनिटी वैन के बिना स्टार्स कोई भी काम नहीं करते हैं।’

फराह ने तीन फिल्में शाहरुख खान के साथ बनाई हैं।

फराह ने तीन फिल्में शाहरुख खान के साथ बनाई हैं।

फराह डायरेक्ट कर चुकीं चार फिल्में

फराह खान ने बीते तीन दशक में 80 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। 6 फिल्मफेयर और एक नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं फराह ने अपने करियर में 4 फिल्में डायरेक्ट भी की हैं। इसमें से तीन फिल्में हिट रहीं।

फिल्म ‘मैं हूं ना’ (2004) से डायरेक्शन से की शुरुआत करने वाली फराह ने ‘ओम शांति ओम’ (2007), ‘तीस मार खां’ (2010) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) जैसी फिल्में डायरेक्‍ट की हैं।

‘मैं हूं ना’ के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। साल 2012 में रिलीज हुई ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ के जरिए उन्होंने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया।

Janjgir-champa Information : चौक-चौराहों में गूंजा कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन

कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)

Janjgir-champa News : चौक-चौराहों में गूंजा कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर-चांपा : कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी, युवा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

बाइक रैली के दौरान जगह – जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह रैली ‘‘कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन’’ का नारा लगाते हुए आडिटोरियम तक पहुंची। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मतदान दलों एवं माइक्रो आब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज) : लोकसभा निर्वाचन के तहत जांजगीर-चांपा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 3 अंतर्गत मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 KKR vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी ने अपने सात मैचों में से एक मुकाबला जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल के 33 मैच खेले गए हैं। कोलकाता ने 19 और बेंगलुरु ने 14 जीते हैं। इस सीजन में दोनों टीमों का आमना-सामना इससे पहले 29 मार्च को हुआ था। जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। केकेआर का आरसीबी के खिलाफ उच्चतम स्कोर 222 है। जबकि बेंगलुरु का कोलकाता के खिलाफ हाईस्कोर 213 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 KKR vs RCB Pitch Report)

इस बार आईपीएल में ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में है। बैट्समैन को यहां काफी ज्यादा मदद मिल रही है। नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में इस ग्राउंड पर केकेआर ने 224 रन ठोक दिए थे। राजस्थान ने यह लक्ष्य जोश बटलर के शतक के बूते हासिल कर लिया था।

आईपीएल के अब तक ईडन गार्डन्स में 89 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 मैच जीते हैं, जबकि 53 मुकाबले दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 KKR vs RCB Possible Taking part in 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, आकाश दीप।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 KKR vs RCB Dream11 Predication)

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, फिल सॉल्ट

बल्लेबाज- अंगकृष रघुवंशी, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर- सुनील नरेन (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज- लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, मिचेल स्टार्क

IPL 2024 DC vs SRH: अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद और दिल्ली के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में धमाल मचा रखा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन के स्कोर को भूला नहीं पाए थे कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 का स्कोर खड़ा कर दिया। अब उनका सामना 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM (IST)

IPL 2024 DC vs SRH: अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद और दिल्ली के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 DC vs SRH

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में धमाल मचा रखा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन के स्कोर को भूला नहीं पाए थे कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 का स्कोर खड़ा कर दिया। अब उनका सामना 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जो अब धीरे-धीरे लीग में लय पकड़ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली इस समय अंक तालिका में 6वें नंबर पर है। दूसरी ओर हैदराबाद 6 में से 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (IPL 2024 DC vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहाल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद 23 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। हैदराबाद ने 12 और दिल्ली 11 बार विजेता बनी है। SRH के खिलाफ डीसी का हाईस्कोर 207 है, जबकि दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 219 है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs SRH Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम की पिचें धीमी के लिए जानी जाती थीं। वनडे विश्व कप 2023 से पहले इसमें बदलाव आया है। अब बल्लेबाजों के अनुकूल हैं। कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। अब तक यहां 85 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिनमें से 46 में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। डेविड वॉर्नर के नाम यहां सर्वाधिक 1,047 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs SRH Possible Enjoying XI)

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम11 (IPL 2024 DC vs SRH Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर- मैकगर्क (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर- एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस

गेंदबाज- कुलदीप यादव, खलील अहमद, जयदेव उनादकट

Do Aur Do Pyaar and LSD-2 flopped on the opening day | ओपनिंग-डे पर फ्लॉप रहीं ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD-2’: दोनों फिल्में मिलकर भी नहीं कमा पाईं 1 करोड़, फिल्म क्रिटिक्स ने बताया ड्राय फ्राइडे

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD 2’ रिलीज हुई हैं। ओपनिंग डे पर इनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी बेकार रही कि दोनों ही फिल्में मिलाकर भी 1 करोड़ रुपए नहीं कमा पाईं।

टोटल 814 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘दो और दो प्यार’
पहले बात करते हैं विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल स्टारर ‘दो और दो प्यार’ की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 50 लाख रुपए कमाए।

यह इंडिया में 543 और ओवरसीज 271 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। शीर्षा गुहा ठाकुरता निर्देशित इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी पहले दिन मात्र 9.10% रही।

'दो और दो प्यार' में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

‘दो और दो प्यार’ में विद्या, प्रतीक गांधी, इलियाना और सेंथिल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

LSD-2 को मिली सिर्फ 5.48% ऑक्यूपेंसी
दूसरी तरफ दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ‘LSD 2’ की ताे कमाई और ही कम रही। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15 लाख रुपए का बिजनेस किया।

इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.48% रही।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट।

तरण आदर्श ने बताया ड्राय फ्राइडे
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर करते हुए दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर निराशा जताई है। तरण ने लिखा, ‘नया शुक्रवार पर फिर वहीं कहानी.. सूखा जारी है.. #bollywood #boxoffice’

तरण के अलावा कई और फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस हफ्ते हुए बॉलीवुड कलेक्शन पर निराशा जाहिर की है। इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थीं।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

BMCM और मैदान ईद के मौके पर क्लैश हुई थीं। इससे ही फिल्मों को नुकसान हुआ।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ने मिलकर कमाए 2.85 करोड़
इस हफ्ते रिलीज हुई दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपए कमाए। अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 51 करोड़ 30 लाख रुपए हो चुका है।

वहीं ‘मैदान’ ने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 45 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल इंडियन BO कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपए हो चुका है।

खबरें और भी हैं…
UP Politics: मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, पहले चरण में हुआ था सीट पर मतदान

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की है। कल मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:21 PM (IST)

UP Politics: मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, पहले चरण में हुआ था सीट पर मतदान
मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी की मौत।

HighLights

  1. मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी थे कुंवर सर्वेश सिंह
  2. 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  3. हार्ट अटैक रही मौत की वजह

एएनआई, मुरादाबाद। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की है। कल मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

Lok Sabha polls 2024 | BJP Lok Sabha candidate from Moradabad (Uttar Pradesh) Kunwar Sarvesh handed away as a consequence of coronary heart assault in Delhi’s AIIMS, confirms BJP MLA from Moradabad metropolis Ritesh Gupta.

Voting for the Lok Sabha elections happened in Moradabad yesterday.

— ANI (@ANI) April 20, 2024

19 अप्रैल को गांव जाकर डाला था वोट

कुंवर सर्वेश सिंह की उम्र 72 साल थी। मार्च में दांत के ऑपरेशन के बाद से ही वह अस्वस्थ रहने लगे थे। 27 मार्च को उन्होंने अपना नामांकन भरा था। उसके बाद वह चुनाव प्रचार से दूर हो गए थे, क्यों कि स्वास्थ्य ज्यादा ही खराब था। 12 अप्रैल को अमित शाह व 15 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र बिजनौर के बढ़ापुरा में आए थे। सर्वेश सिंह इन दोनों ही कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उन्होंने मंच से अपनी बात नहीं रखी थी। 19 अप्रैल को वह पैतृक रतूपुरा गांव के बूथ पर गए थे। वहां उन्होंने मतदान किया था। परिवार का कहना है कि उनकी शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

भाजपा से शुरू की चुनावी राजनीति

सर्वेश सिंह ने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत भाजपा से ही की थी। वह भाजपा की टिकट पर पहली बार 1991 में ठाकुरद्वारा सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद चार बार लगातार जीत दर्ज की। ठाकुरद्वारा सीट पर भाजपा को कोई और लोकप्रिय प्रत्याशी अभी तक नहीं मिला है।

काम की खबर: पीएफ खाते से कब और कितना पैसा निकाल सकते हैं, जानिए क्या है निकासी का नियम

ईपीएफ सदस्य खुद के लिए या अपने परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक निकासी कर सकते हैं। पहले इसकी अधिकतम लिमिट 50 हजार रुपये थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

EPF Withdrawal Guidelines

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPF Withdrawal Guidelines: जरूरत के समय कर्मचारी अपने EPF खाते में जमा राशि की आंशिक निकासी कर सकते हैं। यह आंशिक निकासी टैक्स मुक्त होती है। बशर्ते ईपीएफ में कम से कम पांच वर्ष तक योगदान किया हो। अगर पांच साल से पहले पैसा निकालते हैं तो 10% टीडीएस चुकाना होगा। ईपीएफ सदस्य खुद के लिए या अपने परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक निकासी कर सकते हैं। पहले इसकी अधिकतम लिमिट 50 हजार रुपये थी। यह बदलाव 10 अप्रैल से लागू हो गया है। इस सुविधा के लिए योगदान की अवधि की बाध्यता नहीं है। इसे एक से अधिक बार भी निकाला जा सकता है।

इन कामों के लिए भी ईपीएफ से निकाल सकते हैं पैसा-

घर की खरीद

अगर तीन साल पीएफ में योगदान किया है तो घर या जमीन खरीदारी या मकान निर्माण के लिए अपने पीएफ फंड का 90 फीसदी तक निकाल सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है।

फ्लैट रेनोवेशन

अगर पांच साल की पीएफ में किसी कर्मचारी ने कंट्रीब्यूट किया है तो घर के रेनोवेशन के लिए मंथली सैलरी का 12 गुना तक निकाल सकते हैं। इसका इस्तेमाल दो बार किया जा सकता है।

लोन रिपेमेंट

कम से कम दस साल पीएफ में योगदान किया है तो होम लोन के रिपेमेंट के लिए 36 महीने की सैलरी की निकासी कर सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल सेवाकाल में एक बार कर सकते हैं।

कब पीएफ का पूरा पैसा निकाल सकते हैं?

पीएफ फंड की पूरी निकासी रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। नौकरी खोने के एक महीने बाद ईपीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा निकाल सकते हैं। इसके बाद अगले दो महीने बेरोजगार रहने पर 25% हिस्से को निकाल सकते हैं।

MP Information: हरदा में भी कलेक्‍टर ने लगाया 2 स्कूलों पर 2-2 लाख रुपये का अर्थदंड

दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अर्थदंड की राशि 2-2 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आयुक्त लोक शिक्षण के नाम से तैयार कराकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करें।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM (IST)

MP News: हरदा में भी कलेक्‍टर ने लगाया 2 स्कूलों पर 2-2 लाख रुपये का अर्थदंड
-दोनों स्कूलों ने गत वर्ष की तुलना में इस शिक्षा सत्र में फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की

HighLights

  1. कलेक्टर सिंह निजी स्कूलों की शिकायतों के प्रति काफी गंभीर हैं।
  2. जिला मुख्यालय पर भी दो निजी स्कूलों की जांच की गई थी।
  3. इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों की जांच का सिलसिला जारी है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के दो स्कूलों पर फीस वृद्धि के निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने पर दो-दो लाख रुपये का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पीएम सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों पर अर्थ दंड लगाया गया है उनमें सनराइज हायर सेकंडरी स्कूल टिमरनी और एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल टिमरनी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सिंह के निर्देश पर जिले के सभी निजी स्कूलों की विस्तृत जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि इन दोनों स्कूलों ने गत वर्ष की तुलना में इस शिक्षा सत्र में फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। फीस वृद्धि के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन स्कूलों ने नहीं किया। इसके बाद कलेक्टर सिंह द्वारा जारी आदेश में दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त फीस आगामी 15 दिवस की समय सीमा में विद्यार्थियों के पालकों को वापस करें। दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अर्थदंड की राशि 2-2 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आयुक्त लोक शिक्षण के नाम से तैयार कराकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करें।

शिकायतों को लेकर कलेक्टर गंभीर :

कलेक्टर सिंह निजी स्कूलों की शिकायतों के प्रति काफी गंभीर हैं। उन्हें कुछ दिन पहले ही मीडिया रिपोर्ट और पालकों ने निजी स्कूलों की मनमानी की कई शिकायतें की थी। इसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठकें लेकर इस संबंध में स्कूलों की जांच के निर्देश दिए थे। जिला मुख्यालय पर भी दो निजी स्कूलों की जांच की गई थी। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों की जांच का सिलसिला जारी है।

पंजाब भाजपा में उठे बगावत के सुर, विजय सांपला टिकट न मिलने से नाराज, ‘मोदी का परिवार’ टैगलाइन हटाई

पंजाब भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने की वजह से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार टैगलाइन हटा दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 05:51 PM (IST)

पंजाब भाजपा में उठे बगावत के सुर, विजय सांपला टिकट न मिलने से नाराज, 'मोदी का परिवार' टैगलाइन हटाई
विजय सांपला हुए नाराज।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पंजाब भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने की वजह से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार टैगलाइन हटा दी है। मौके की नजाकत को भांप कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ उनसे शनिवार को मिलने पहुंच गए।

टिकट न मिलने से सांपला नाराज

सुनील जाखड़ के साथ हरजीत सिंह ग्रेवाल व विनीत जोशी भी मौजूद थे। सभी लोग होशियारपुर में सांपला के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सांपला होशियारपुर सीट से 2014 का चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। वह उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनको पार्टी टिकट देगी, लेकिन उनकी जगह मौजूदा जांसद व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है।