कनाडा में सोने की सबसे बड़ी डकैती, इतने मिलियन डॉलर का गोल्ड लूटा, भारतीय मूल के 2 लोग गिरफ्तार

इस पूरे मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ब्रैम्पटन का 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू शामिल है, जो कि एयर कनाडा के कर्मचारी है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:37 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:37 AM (IST)

कनाडा में सोने की सबसे बड़ी डकैती, इतने मिलियन डॉलर का गोल्ड लूटा, भारतीय मूल के 2 लोग गिरफ्तार
कनाडा में सोने की सबसे बड़ी डकैती

HighLights

  1. इस डकैती में 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई हैं।
  2. जिनकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से भी ज्यादा है।
  3. गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में दो भारतीय मूल के लोग हैं।

Canada Greatest Gold Heist: 17 अप्रैल 2023 को कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी सोने की डकैती का मामला सामने आया था। बताया गया कि इस डकैती में 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई हैं, जिनकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से भी ज्यादा है। इस सोने की डकैती में गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में दो भारतीय मूल के लोग हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्रैम्पटन का 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू शामिल है, जो कि एयर कनाडा के कर्मचारी है। वहीं, एक अन्य आरोपी भारतीय कनाडाई का नाम अमित जलोटा है, जो टोरंटो के पास ओकविल से है।

दो भारतीय मूल के लोगों को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो भारतीय लोगों के अलावा अन्य तीन लोग ब्रैम्पटन के पास जाॅर्जटाउन 43 वर्षीय अम्माद चौधरी, टोरंटो से 37 वर्षीय अली रजा और ब्रैम्पटन से 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 31 वर्षीय सिमरन प्रीत परेसर के खिलाफ वारंट जारी किया है, जो कि चोरी के समय एयर कनाडा की कर्मचारी थी। ब्रैम्पटन के 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसाॅगा के 41 वर्षीय अर्सलान चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।

20 मिलियन डॉलर से अधिक का सोना चोरी

इस सबसे बड़ी सोने की डकैती में 400 किलोग्राम से भी ज्यादा वजन वाली सोने की छड़ें स्विस बैंक रायफिसेन और वालकैम्बी द्वारा 17 अप्रैल 2023 को ज्यूरिख से टोरंटो ले जाई गई थीं। वहीं, स्विस बैंकों ने टोरंटो में शिपमेंट की सुरक्षा के लिए मियामी स्थित सुरक्षा कंपनी ब्रिंक को काम पर रखा था। उन सोने की छड़ों को टोरंटो हवाई अड्डे पर एयर कनाडा स्टोरेज डिपो में रखा गया था। जिसके तीन घंटे बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर नकली दस्तावेज दिखाए और सोना चुरा ले गया। उसी दिन जब रात साढ़े नौ बजे कनाडा के ब्रिंक के कर्मचारी शिपमेंट लेने के लिए एयर कनाडा कार्गो डिपो पहुंचे, तो सोना पहले ही जा चुका था।

ब्रिंक ने बताया कि एयर कनाडा कर्मियों में अज्ञात व्यक्ति को शिपमेंट जारी कर दिया गया था, जो इसे लेकर फरार हो गए। अधिकारियों ने आग्रह किया है कि इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति सामने आए।

Boat Capsized In Odisha: महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, दो की डूबने से मौत, 8 लापता

ओडिशा में बरगढ़ जिले के बंजीपाली जा रही एक नाव के महानदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में 50 लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अभी आठ लोगों के लापता होने की सूचना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM (IST)

Boat Capsized In Odisha: महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, दो की डूबने से मौत, 8 लापता
महानदी में पलटी नाव।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Boat Capsized In Odisha: ओडिशा में बरगढ़ जिले के बंजीपाली जा रही एक नाव के महानदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में 50 लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अभी आठ लोगों के लापता होने की सूचना है।

हादसा होने के बाद मछुआरों ने लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनके प्रयासों के कारण 40 लोगों को डूबने से बचाया जा सका। पानी में अभी आठ लोग लापता है, जिनको खोजा जा रहा है। नाव में सवार ज्यादातर लोग पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के थे। वह सभी ओडिशा के बरगढ़ जिला नाव से जा रहे थे।

Divyanka Tripathi breaks a number of bones after falling from a top | दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट: ऊंचाई से गिरने पर हाथ की दो हड्डियां टूटीं, पति विवेक ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ऊंचाई से गिर गई हैं। दिव्यांका को काफी चोट आई है और उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। उनके पति विवेक दहिया ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, दिव्यांका रिकवर कर रही हैं। पिछली शाम वो ऊंचाई से गिर पड़ीं जिसकी वजह से उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गईं। इसके बाद उनकी तुरंत सर्जरी की गई। दिव्यांका दर्द में हैं लेकिन आप सबके प्यार और दुआओं की बदौलत वो रिकवर कर जाएंगी। मैं आप सबसे इस समय हमारे परिवार के लिए प्राइवेसी की गुजारिश करता हूं।

विवेक दहिया की इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें उन्होंने दिव्यांका का हेल्थ अपडेट दिया है।

विवेक दहिया की इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें उन्होंने दिव्यांका का हेल्थ अपडेट दिया है।

कुछ महीने पहले ही हुई लिगामेंट सर्जरी

दिव्यांका इस साल दूसरी बार चोटिल हुई है। कुछ महीने पहले ही उनके लिगामेंट की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वो बेड रेस्ट पर थीं। दिव्यांका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। 9 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिगामेंट सर्जरी से लेकर रिकवरी तक की जर्नी शेयर की थी।

‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मिली थी पॉपुलैरिटी

दिव्यांका त्रिपाठी का नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’ जैसे कई सीरियल्स में लीड रोल निभाया है।

इन दिनों दिव्यांका वेब सीरीज ‘अदृश्यम’ में नजर आ रही हैं जिसमें वो इंस्पेक्टर पार्वती सहगल का किरदार निभा रही हैं।

दिव्यांका और विवेक दहिया।

दिव्यांका और विवेक दहिया।

आकाशवाणी में अनाउंसर थीं दिव्यांका

भोपाल के नूतन कॉलेज से पढ़ीं दिव्यांका ने आकाशवाणी में बतौर अनाउंसर और एंकर अपना करियर शुरु किया था। बाद में उन्होंने सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं।

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और करीब एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली।

Inventory Market Crash: युद्ध की आहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा शेयर बाजार

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:57 AM (IST)

NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।

HighLights

  1. युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।
  2. BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं।
  3. BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इजरायल ने ईरान के शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। इसका असर भारत में शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ है।

युद्ध के हालात से सहमा बाजार

युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है। वहीं NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।

naidunia_image

इन कंपनियों के शेयरों में ग्रोथ

हालांकि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।

इधर अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार का मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई 225 1.88 फीसदी गिर गया, जबकि टॉपिक्स 1.3 फीसदी पर लुढ़क गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोस्डैक में भी 1.34 फीसदी की गिरावट देखी गई।

BSE के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज BSE की टॉप 30 कंपनियों में से सिर्फ एक कंपनी ITC के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए। खबर लिखे जाने तक सभी टॉप कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। BSE के लूजर्स की सूची में इनफ़ोसिस, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और SBI जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

Dewas Information: देवास में महिला की मौत के मामले में आक्रोशित स्वजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

देवास पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत कैसे हुई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 03:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 05:22 PM (IST)

Dewas News: देवास में महिला की मौत के मामले में आक्रोशित स्वजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
देवास में सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करते परिजन।

HighLights

  1. ससुराल पक्ष पर लगाये हत्या के आरोप, कार्रवाई की मांग।
  2. देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया गया था।
  3. परिजन बोले- जब हम पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था।

Dewas Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के नागदा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव मिलने के मामले में स्वजन आक्रोशित हैं। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को महिला का शव सयाजी द्वार के सामने सड़क पर रखकर रास्ताजाम करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए और कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत कैसे हुई।

रास्ता जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल सहित पुलिस बल भी पहुंचा और स्वजनों को समझाइश दी। सीएसपी ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के नागदा की रहने वाली महिला 26 वर्षीय अनुराधा पत्नी राहुल की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार को मौत हो गई थी।

naidunia_image

औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया गया था। महिला के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर मारा है। बहनोई शराबी है। अक्सर परेशान करता था। जब हम पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद स्वजनों के बयान लेंगे। बयानों के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh Sharma: क्रिकेट दूर रहने के कारण कभी अवसाद में पहुंच गए थे, अब बने सिक्स हिटर, जानिए कौन हैं आशुतोष शर्मा

पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ने आईपीएल 2024 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली। इस पारी के बावजूद टीम को हार मिली।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 12:21 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 12:50 PM (IST)

Ashutosh Sharma: क्रिकेट दूर रहने के कारण कभी अवसाद में पहुंच गए थे, अब बने सिक्स हिटर, जानिए कौन हैं आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा

HighLights

  1. आशुतोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली
  2. पंजाब टीम को इसके बावजूद चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Ashutosh Sharma: स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को इसके बावजूद चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आशुतोष आईपीएल 2024 में लगातार इस तरह की ताबड़तोड़ पारियां खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आशुतोष अवसाद में थे औऱ खेल छोड़ने के बारे में सोच रहे थे।

आशुतोष ने इस आईपीएल 2024 में हर बार उस समय मैदान संभाला जब पंजाब किंग्स की टीम मुश्किलों में थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 217.86 के स्ट्राइक रेट से खेली पारी में दो चौके और सात छक्के शामिल थे। आशुतोष का इस मैच में आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्वीप शॉट से लगाए छक्के ने सभी का दिल जीत लिया। बुमराह के खिलाफ इस छक्के के बारे में उन्होंने मैच के बाद कहा कि बुमराह की गेंद पर छक्का मारने का सपना आज पूरा हो गया। मैं हमेशा से इस बारे में सोचा करता था। मैं इस तरह के शॉट्स का अभ्यास करता रहा हूं और मैंने यह शॉट विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ खेला।

अभी तक आशुतोष ने इस सत्र में चार मैच खेले हैं और उनमें 156 रन बना चुके हैं। आशुतोष ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में 17 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेल टीम को लगभग नामुमकिन जीत दिला दी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे मैच में जब आशुतोष क्रीज पर पहुंचे तो टीम को 27 गेंदों पर 69 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेली पर टीम दो रनों से मैच हार गई।

naidunia_image

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने 10वें ओवर में 77 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में आशुतोष ने फिर से पारी को संवारा। इस सत्र में पहली बार उन्हें 15 ओवरों से पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने एक बार धमाकेदार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्य से टीम को जब जीत के लिए नौ रनों की जरूरत थी, तब वह आउट हो गए।

क्रिकेट के लिए कम उम्र में घर छोड़ा

रतलाम में जन्में आशुतोष ने आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए घर छोड़ा और इंदौर आकर रहने लगे। मप्र क्रिकेट अकादमी में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अमय खुरासिया की निगरानी में क्रिकेट की बारिकियां सीखीं। उन्होंने कहा कि अमय सर ने मेरे जीवन में अहम योगदान दिया। उन्होंने मुझे अनुशासन के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य क बारे में सीखाया। मैंने उनसे बल्लेबाजी में भी काफी कुछ सीखा। आशुतोष ने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया। अगले सत्र में वह तीन अर्धशतकों के साथ दूसरे सर्वोच्च रन स्कोरर रहे, लेकिन अगला सत्र उनके लिए दुखद रहा।

बुरे दौर से गुजरे आशुतोष

यह इस खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा मौका था, जो साल 2020 से 2022 के बीच अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजरे। इस समय वह यह तय नहीं कर पा रहे थे कि खेल को जारी रखें या नहीं। यह वह दौर था मध्य प्रदेश में पेशेवर कोच (चंद्रकांत पंडित) की नियुक्ति हुई। उनकी खिलाड़ियों के चयन में अपनी पसंद रही। आशुतोष को टीम से बिना कारण बताए बाहर कर दिया गया।

आशुतोष ने उस बुरे दौर को याद करते हुए कहा- मप्र के लिए अपने अंतिम मैच में मैंने 84 रन बनाए थे। अगले सत्र में पेशेवर कोच आ गए और उनकी अपनी पसंद थी। वह मुझे पसंद नहीं करते थे और उन्होंने मुझे टीम से बाहर कर दिया। मप्र टीम चयन के ट्रायल्स के दौरान मैंने 45 गेंदों पर 90 रन बनाएं, लेकिन मुझे टीम से निकाल दिया गया। मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में तीन अर्धशतकों के बाद भी मुझे मैदान पर नहीं जाने दिया जाता था। यह कोविड का दौर था, तो केवल 20 लोग ही टीम के साथ थे। मैं होटल में ही रहता था। उस समय मैं करीब एक से दो महीने होटल में ही रहा। इस दौरान मैंने मैदान भी नहीं देखा था। मैं केवल जिम जाता था और फिर से अपने रूम पर आ जाता था। मैं बहुत निराश हो गया था और अवसाद की स्थिति में पहुंच गया था। कई दिनों तक नींद भी नहीं आई थी। मैं सोच रहा था कि खेल जारी रखना है या नहीं। वह दो-तीन साल बहुत खराब थे।

युवराज के रिकार्ड की बराबरी

इसके बाद रेलवे से खेलने का प्रस्ताव मिला। वहां पर 2023 में मुश्ताक अली ट्रॉफी से पदार्पण किया। अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने 11 गेंदों पर 50 रन बनाते हुए टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए, युवराज सिंह के रिकार्ड की बराबरी कर ली। इस पारी के दौरान पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर की नजर पड़ी और दो महीने पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा। यहां पर सफलता के लिए उन्होंने टीम के कोच संजय बांगर और कोच शिखर धवन को श्रेय दिया। सत्र से पहले शिविर में कोच बांगर ने उनसे कहा कि तुम केवल स्लागर नहीं हो, तुम कुछ शानदार क्रिकेटीय शॉट्स खेलते हो। इन बातों ने उनका मनोबल बढ़ा दिया। इसके बाद वह टाइमिंग व क्रिकेटीय शॉट्स खेलने पर ध्यान देने लगे।

Iran Israel Battle: ईरानी मीडिया का दावा, इजरायल ने कई न्यूक्लियर साइट्स पर दागी मिसाइल, कई फ्लाइट डायवर्ट

दुबई स्थित वाहक एमिरेट्स और फ्लाई दुबई ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे पश्चिमी ईरान के आसपास फ्लाइट डायवर्ट करना शुरू किया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 08:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 09:03 AM (IST)

Iran Israel War: ईरानी मीडिया का दावा, इजरायल ने कई न्यूक्लियर साइट्स पर दागी मिसाइल, कई फ्लाइट डायवर्ट
पश्चिमी ईरान में वाणिज्यिक उड़ानों ने बिना किसी स्पष्टीकरण के शुक्रवार सुबह डायवर्ट कर दिया गया है।

HighLights

  1. ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ ने दावा किया है कि धमाकों की आवाज कई जगह सुनी गई है।
  2. अचानक मिसाइल हमलों जैसी आवाज सुनने के बाद लोगों में काफी ज्यादा दहशत है।
  3. इजरायल पर रविवार ईरान ने कई स्थानों पर मिसाइल दागी थी।

एपी, दुबई। इजरायल ने ईरान के खिलाफ बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के कई ऐसे शहरों को टारगेट बनाया है, जहां पर न्यूक्लियर साइट हैं। ईरान के के इस्फ़हान शहर के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है। इस्फ़हान शहर में ईरान के कई न्यूक्लियर प्लांट हैं, साथ ही ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम प्लांट भी इसी शहर से संचालित किया जा रहा है। इजराइल की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद कई फ्लाइट्स का डायवर्ट किया गया है।

ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

सरकारी IRNA समाचार एजेंसी ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी है कि इजराइल के हमले की रिपोर्ट के बाद ईरान ने कई प्रांतों में अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। ईरान के विशिष्ट सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश में अपने सभी ठिकानों और शिविरों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

naidunia_image

कई जगह सुनी गई धमाकों की आवाज

ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ ने दावा किया है कि धमाकों की आवाज कई जगह सुनी गई है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। अचानक मिसाइल हमलों जैसी आवाज सुनने के बाद लोगों में काफी ज्यादा दहशत है। गौरतलब है कि इजरायल पर रविवार ईरान ने कई स्थानों पर मिसाइल दागी थी। इसके बाद गुस्साए इजराइल ने वार कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया था कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।

ईरान में कई उड़ानें डायवर्ट

समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि पश्चिमी ईरान में वाणिज्यिक उड़ानों ने बिना किसी स्पष्टीकरण के शुक्रवार सुबह डायवर्ट कर दिया गया है। दुबई स्थित वाहक एमिरेट्स और फ्लाई दुबई ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे पश्चिमी ईरान के आसपास फ्लाइट डायवर्ट करना शुरू किया। उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, हालांकि विमान चालकों को स्थानीय चेतावनियों से पता चला कि हवाई क्षेत्र बंद हो सकता है।

ईरानी विदेश मंत्री ने दी धमकी

गौरतलब है कि ईरान के विदेश मंत्री ने अमीर-अब्दुल्लाहियन गुरुवार को ही इजरायल को सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी थी। एक चैनल के साथ बातचीत में अमीर ने कहा था कि इजरायली शासन फिर से दुस्साहस करते हुए ईरानी हितों के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो हमारी ओर से अगली प्रतिक्रिया तत्काल की जाएगी। एक 24 घंटे के भीतर ही इजरायल ने ईरान पर मिसाइल अटैक कर दिया।

LIVE Lok Sabha Chunav 2024 1st Section Voting 102 Lok Sabha Seats Chunav Congress BJP Information In Hindi

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 19 Apr 2024 07:54 AM (IST)

Revealed: Thu, 18 Apr 2024 07:21 PM (IST)

LIVE: जबरदस्त उत्साह के बीच 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी, सुबह से लंबी कतारें, देखिए फोटो-वीडियो
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को रहा है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान में 16 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। जिन प्रमुख राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हो जाएगा। यहां बीजेपी के स्टार नेता व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, डीएमके की कनिमोझी, डीएमके के दयानिधि मारन का भविष्य तय होगा। हिंदी पट्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, जितिन प्रसाद, किरिन रिजिजू जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 Section 1st Voting LIVE Information Updates

19 April 2024

7 : 54 : 11 AM

MP 1st Section Voting Stay: मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग जारी

 मध्य प्रदेश की छह सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है। एमपी से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

naidunia_image

7 : 50 : 42 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: बीकानेर लोकसभा सीट पर वोटिंग

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आज लोकतंत्र का त्योहार है। बीकानेर लोकसभा समेत देश की कुल 102 और राजस्थान की 12 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। सभी सीट पर आज ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखी जाएगी।

7 : 46 : 09 AM

Uttarakhand Lok Sabha Chunav: कहीं-कहीं ईवीएम खराब होने की सूचना

  • उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।
  • कुछ जगह ईवीएम खराब शुरू होने की सूचना मिल रही है।
  • पांच सीटों पर 55 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • देहरादून के बंजारावाला, कारगी और मसूरी स्थित बूथ में ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली है।
  • मानव भारती स्कूल में वीवीपैट में मॉक पोल में खराबी आने से यहां मतदान शुरू होने में कुछ विलंब हुआ है।

7 : 43 : 04 AM

Tamil Nādu Lok Sabha Election 2024: अभिनेता अजित कुमार ने किया मतदान

तमिलनाडु में अभिनेता अजित कुमार ने तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। 

7 : 34 : 50 AM

Bastar Lok Sabha Seat: कांग्रेस के प्रत्याशी ने किया मतदान

 बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के अपने गृह ग्राम में मतदान किया।

naidunia_image

7 : 30 : 37 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: पीएम मोदीे का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न भाषाओं में अपने संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया और लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा- लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

7 : 26 : 09 AM

Tamil Nadu: पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने किया मतदान

तमिलनाडु में बीजेपी की दक्षिण चेन्नई से उम्मीदवार तमिलिसाई साउंडराजन ने चेन्नई के सालिग्रामम में मतदान किया।

7 : 23 : 27 AM

Pilibhit Lok Sabha Election 2024: जितिन प्रसाद का दावा- खिलेगा कमल

 आज पीलीभीत में मतदान का दिन है। प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। कमल खिलेगा। – जितिन प्रसाद (यूपी के मंत्री और पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार) 

7 : 19 : 57 AM

TN Polling: चिदंबरम ने शिवगंगा में किया मतदान

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट पर अपना वोट डाला।

7 : 18 : 37 AM

Nagpur Lok Sabha Chunav 2024: संघ प्रमुख ने सबसे पहले किया मतदान

आरएसएस प्रमुख मोहन ने नागपुर में सबसे पहले मतदान किया। साथ ही संदेश दिया, ‘मतदान हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है। 100% मतदान होना चाहिए। मैंने अपना वोट डाल दिया है।’

7 : 17 : 09 AM

#LokSabhaElections2024:

तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सलेम में मतदान किया।

naidunia_image

7 : 06 : 19 AM

1st Section Voting: तमिलनाडु और उत्तराखंड की सभी सीटों पर वोटिंग

    • पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों और उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है।
    • उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां सभी सात चरणों में मतदान होगा। 
    • वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे खत्म होगी।
    • चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।
    • कुल 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

7 : 02 : 59 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: एमपी-सीजी में भी वोटिंग शुरू

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। 

7 : 02 : 09 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: पहले चरण का मतदान शुरू

 7 बजे से पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। 

8 : 23 : 57 PM

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था से वोट डालने में मिलेगी मदद

पश्चिम बंगाल: एक ग्रामीण ने कहा कि हम सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं। इससे हमें वोट डालने में बहुत मदद मिलेगी। हम सुबह जल्दी आकर मतदान करेंगे, क्योंकि मौसम गर्म होगा।

7 : 47 : 42 PM

इम्फाल पूर्व में स्थापित किया गया विशेष इको-फ्रेंडली मतदान केंद्र

 कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इम्फाल पूर्व में विशेष इको-फ्रेंडली मतदान केंद्र और ग्रीन मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

7 : 41 : 35 PM

इंफाल पूर्व में विस्थापित लोगों के लिए स्थापित किया विशेष मतदान केंद्र

मणिपुर के इंफाल पूर्व में एक राहत शिविर के पास विस्थापित लोगों के लिए एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इंफाल ईस्ट की डीसी खुमनथेम डायना देवी ने आज स्टेशन का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। 

Aamir Khan seen in a brand new look, Disha Patani’s no make-up look, many celebs together with Ananya have been seen | सेलेब्स स्पॉटेड: नए लुक में दिखे आमिर खान, दिशा पाटनी का नो मेकअप लुक, अनन्या समेत कई सेलेब्स दिखे

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी 18 अप्रैल को आमिर खान बांद्रा के क्रोम स्टूडियो में स्पॉट हुए। आमिर को नए लुक में देखा गया। उनके लुक की बात करें तो, इस दौरान वो ब्लू कुर्ता पहने शॉर्ट हेयर में नजर आए। आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इन दिनों वे तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जहां वो सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ और अपने बेटे जुनैद की डेब्यू रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बतौर एक्टर उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है।

वहीं दिशा पाटनी नो मेकअप लुक और कैजुअल आउटफिट में दिखीं। दिशा अपना डांस रिहर्सल करके लौट रही हैं। बता दें, दिशा हाल ही में फिल्म ‘योद्धा’ में दिखाई दी थीं। दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो ‘कल्कि 2898 advert’, ‘कंगुवा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस वामिका गब्बी को भी डेनिम जीन्स और क्रॉप टॉप पहने देखा गया। वामिका आखिरी बार ‘खुफिया’ सीरीज में नजर आई थीं। इसमें उनके काम की काफी सराहना हुई थी।

ट्राउजर और टी-टॉप पहने दिखीं अनन्या पांडे।

ट्राउजर और टी-टॉप पहने दिखीं अनन्या पांडे।

नो मेकअप लुक में दिखीं दिशा पाटनी।

नो मेकअप लुक में दिखीं दिशा पाटनी।

स्मार्ट कैजुअल लुक में दिखीं वामिका गब्बी।

स्मार्ट कैजुअल लुक में दिखीं वामिका गब्बी।

आमिर खान का न्यू लुक।

आमिर खान का न्यू लुक।

डेनिम मिडी पहने नजर आईं तापसी पन्नू।

डेनिम मिडी पहने नजर आईं तापसी पन्नू।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे विक्रांत मैसी।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे विक्रांत मैसी।

खबरें और भी हैं…