Bilaspur Crime Information: एमपी का तस्कर आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा गया

युवक एमपी जाने के लिए बस की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।

By Mohammad Safraj Memon

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 09:44 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 09:44 AM (IST)

Bilaspur Crime News: एमपी का तस्कर आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा गया

HighLights

  1. ओडिशा से लाया था गांजा, एमपी जाने की फिराक में था।
  2. जवानों घेराबंदी युवक को पकड़।
  3. युवक की ट्राली बैग से आठ किलो गांजा मिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने मध्यप्रदेश के युवक को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक ओडिशा से गांजा लाकर बस से एमपी जाने की फिराक में था। इससे पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक लोको कालोनी के पास गांजा लेकर खड़ा है। युवक एमपी जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहा है। इस पर सिरगिट्टी टीआइ भारती मरकाम ने जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जवानों ने लोको कालोनी के पास घेराबंदी कर मध्यप्रदेश के सिधी जिला अंतर्गत ग्राम बोण्डामुडा निवासी (40) सरोज महापात्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। उसके ट्राली बैग की तलाशी में आठ किलो गांजा मिला। गांजा जब्त कर युवक को थाने लाया गया। यहां पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आया था। इसके बाद वह एमपी जाने के लिए बस की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।
राहुल गांधी ने चुनावी सभा में युवाओं से किया वादा, बोले- हर बेरोजगार को देंगे नौकरी का अधिकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के 25 सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ हुआ है। किसान परेशान है, लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं है।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 03:58 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 09:46 PM (IST)

राहुल गांधी ने चुनावी सभा में युवाओं से किया वादा, बोले- हर बेरोजगार को देंगे नौकरी का अधिकार

HighLights

  1. राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में किया प्रचार।
  2. देश के अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ- राहुल
  3. कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों को देगी पहली नौकरी का अधिकार- राहुल

एएनआई, मांड्या। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के 25 सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ हुआ है। किसान परेशान है, लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं है।

राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख अंश…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां कर्नाटक के बेरोजगार युवाओं को बताने आया हूं कि कांग्रेस पार्टी आपके लिए एक ऐतिहासिक काम करने जा रही है। इस योजना का नाम है ‘पहली नौकरी पक्की’। इसका मतलब है कि युवा बेरोजगारों को कांग्रेस पहली नौकरी का अधिकार देने जा रही है। यदि आप डिप्लोमा धारक हैं या कॉलेज से स्नातक हैं, तो कांग्रेस पार्टी आपको पहली नौकरी का अधिकार देने जा रही है।

#WATCH | Karnataka: Whereas addressing a public assembly in Mandya, Congress MP Rahul Gandhi says, “I’m right here to inform the unemployed youth of Karnataka, Congress occasion goes to do a historic be just right for you, the title of the scheme is ‘Pehali Naukari Pakki’. It means, that the youth… pic.twitter.com/XQyWDmpHef

— ANI (@ANI) April 17, 2024

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों ने मुझसे कहा कि करोड़पतियों का कर्ज माफ हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के 25 सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। यह पैसा “मनरेगा के 24 साल के लायक है। किसान पूछ रहे हैं कि जब करोड़पतियों का कर्ज माफ हो सकता है, तो किसानों का क्यों नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी, जो अप्रेंटिस का अधिकार अपने युवाओं को देने जा रही है। हिन्दुस्तान में हम 400 रुपए प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी करेंगे। मनरेगा योजना हम गांव के साथ शहरों में भी लागू करेंगे।

Parineeti Chopra spoke about her first assembly with husband Raghav chadha | राघव से पहली मुलाकात पर बोलीं परिणीति चोपड़ा: नहीं जानती थी वो कौन है, पति की तारीफ कर कहा- वो दुनिया के बेस्ट हसबैंड हैं

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी पर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कहा कि शादी के बाद वो पॉलिटिक्स में बहुत हद तक ढल चुकी हैं। लेकिन अभी भी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही वो पॉलिटिक्स में इन्वॉल्व होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन राघव अभी भी एंटरटेनमेंट में इंटरेस्ट नहीं लेते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा- भगवान ही जाने उन्होंने आखिरी बार स्क्रीन पर क्या देखा था। वो फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। लेकिन म्यूजिक के बारे में उन्हें थोड़ा बहुत पता है। परिणीति ने बताया कि वो मेरी फिल्म का गाना सुनेंगे, लेकिन ये नहीं बता पाएंगे कि वो मेरी ही फिल्म का गाना है।

परिणीति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं उन्हें ऐसे प्रिटेंड करने के लिए कहती हूं, जैसे उन्हें सब पता हो। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ये बहुत स्वीट लगता है। उन्होंने कहा कि ये सबसे अच्छी बात है, कि वो पॉलिटिक्स के बारे में नहीं जानती हैं, और राघव एंटरटेनमेंट के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

राघव कौन हैं नहीं जानती थी परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने खुलासा किया कि वो जब पहली बार राघव से मिली थीं। उस समय वो नहीं जानती थीं कि राघव कौन हैं। लेकिन अब मैं उन्हें जानती हूं, कि वो कौन हैं और क्या करते हैं। वो सबसे इम्प्रेसिव लोगों में से एक हैं। सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाले मेंबर हैं। वो 35 साल की उम्र में इतनी बड़ी पार्टी का हिस्सा बनें। वो जो काम कर रहे हैं, वो वाकई तारीफ के काबिल है।

परिणीति ने कहा- मैं कभी-कभी सोचती हूं, कि वो ये कैसे कर लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि तुम बच्चे हो अभी…इतना सबकुछ कैसे कर रहे हो। एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना अच्छा है जो इंडस्ट्री से नहीं है। मैं बहुत ज्यादा सूफी आत्मा हूं।

फिल्म इंडस्ट्री से बाहर भी मेरी लाइफ है। तो अगर मेरे पति भी इसी इंडस्ट्री से होते तो मैं पागल हो जाती। उसने मेरे जीवन को और भी सामान्य बना दिया है। मैं हमेशा ऐसे ही रहना चाहती थी। मैंने दुनिया के सबसे अच्छे इंसान से शादी की है। बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को AAP सांसद राघव से चड्ढा से शादी की थी।

खबरें और भी हैं…
Indore Information: इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मामले में अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, उच्च स्तरीय जांच होगी, जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 08:50 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 08:50 AM (IST)

Indore News: इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मामले में अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में
इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल

HighLights

  1. दो माह पहले ही सामने आ गई थी गड़बड़ी
  2. वर्ष 2022 से पहले हुए काम और भुगतान की भी होगी जांच
  3. जिन अधिकारियों के पास उस समय संबंधित जिम्मेदारी नहीं थी, उनके भी हस्ताक्षर किए गए।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 28 करोड़ रुपये के फर्जी बिल नगर निगम के ड्रेनेज विभाग से होते हुए भुगतान के लिए लेखा शाखा तक पहुंचने के मामले में संदेह के घेरे में निगम के अधिकारी, कर्मचारी भी हैं। बगैर इनकी जानकारी और साठगांठ के कोई फर्म इस तरह से फर्जी बिल तैयार कर लेखा शाखा तक पहुंचा दे, यह संभव नहीं। अब उच्च स्तरीय कमेटी वर्ष 2022 से पहले हुए कामों की जांच करेगी।

इस बात की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि ऐसे ही फर्जीवाड़े निगम में लंबे समय से चल रहे हों और करोड़ों रुपये के भुगतान हो भी चुके हों। जो बिल लेखा शाखा पहुंचे थे, उन पर अपर आयुक्त और कार्यपालन यंत्री के फर्जी हस्ताक्षर होने की बात सामने आ रही है। जिन अधिकारियों के पास उस समय संबंधित जिम्मेदारी नहीं थी, उनके भी हस्ताक्षर किए गए।
naidunia_image

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ड्रेनेज विभाग ने फर्जी हस्ताक्षरों वाले दस्तावेज और बिल लेखा शाखा भेज कैसे दिए? संलिप्तता के बगैर यह संभव ही नहीं है। खास बात यह भी है कि ये बिल आडिट में भी पकड़ में नहीं आए। ऐसे में आडिट विभाग की भूमिका पर भी संदेह उठ रहा है।

पांच फर्मों के 20 पे आर्डर

उल्लेखनीय है कि निगम के लेखा विभाग में पिछले दिनों ड्रेनेज एवं जल यंत्रालय विभाग से पांच फर्मों के 20 पे आर्डर आडिट के बाद लेखा शाखा में प्रस्तुत किए गए थे। ये पे आर्डर 28 करोड़ रुपये के थे। पांच फर्मों को इतनी बड़ी राशि का भुगतान होने से शंका हुई और इसे वापस ड्रेनेज विभाग भेज दिया गया। पता चला कि ये पे-आर्डर फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित हैं। ये भुगतान जिस काम का बताया जा रहा है, वह कभी हुआ ही नहीं।

निगम ने एमजी रोड पुलिस थाने में मे. नींव कंस्ट्रक्शन प्रोप्राइटर मो. साजिद, मे. ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्रोप्राइटर मो. सिद्दिकी, मे. किंग कंस्ट्रक्शन प्रोप्राइटर मो. जाकिर, मे. क्षितिज इंटरप्राइजेस प्रोप्राइटर रेणु वडेरा और मे. जाह्नवी इंटरप्राइजेस प्रोप्राइटर राहुल वडेरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

इस वजह से हुआ शक

  • एक ही दिन में पांच-पांच किमी सीवर लाइन की खोदाई और पाइप लाइन बिछाने का काम रिकार्ड में दिखाया गया था।
  • एक ही दिन में 500-500 चैंबर का निर्माण खोदे गए मटेरियल का परिवहन और खोदाई की हुई ट्रेंच का भराव रिकार्ड में दिखाया गया।

कठोर कार्रवाई करेंगे

लेखा शाखा तक बिलों को पहुंचाने का काम संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि लेखा शाखा ने जो देयक प्राप्त किए हैं, उनमें कहीं न कहीं इसमें निकाय के संबंधित विभागों की संलिप्तता प्रतीत होती है। इस संबंध में उच्च स्तरीय समिति से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। प्रकरण में जिस भी जिम्मेदार की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं हो।

-पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

1st Part of Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान कल, जानिए टाइमिंग

मतदान के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है। इस चरण में कुल मिलाकर 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 07:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 07:46 AM (IST)

1st Phase of Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान कल, जानिए टाइमिंग
मध्य प्रदेश में कुल 29 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें से छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी और शहडोल में पहले चरण में मतदान होगा।

HighLights

  1. 21 राज्यों में होगा पहले चरण का मतदान
  2. कुल 625 उम्मीदवार मैदान में
  3. 4 जून को आएगा नतीजा

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल मिलाकर 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें केवल 134 महिला उम्मीदवार (8%) हैं, जबकि बाकी 1,491 पुरुष हैं।

मतदान के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है। जो मतदाता निर्धारित समय से पहले लाइन में लग जाएंगे, उन्हें समय पूरा होने के बाद भी मताधिकार का अधिकार होगा।

प्रमुख राज्य जहां पहले चरण में होगी वोटिंग

तमिलनाडु: तिरुवल्लूर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबुदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरनी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल , इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सहित राज्य के सभी 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

राजस्थान: राज्य में पहले चरण में 25 में से 12 सीटों पर मतदान होगा। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश: पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आठ पर मतदान होगा। शुक्रवार को पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मोरादाबाद और रामपुर में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

असम: उत्तर-पूर्वी राज्य की 14 सीटों में से पांच- लडिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर शामिल हैं, जहां पहले चरण में वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश: राज्य में कुल 29 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें से छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी और शहडोल सहित छह सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा।

naidunia_image

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 19 अप्रैल को नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और रामटेक मैदान में हैं।

AR Rehman And Subhash ghai Battle Particulars, Reveal Ram gopal verma | राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा: सुभाष घई से फीस लेकर एआर रहमान ने सुखविंदर से गाना बनवाया, कहा था- नाम के पैसे दिए हैं म्यूजिक के नहीं

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में सुभाष घई और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के झगड़े का किस्सा शेयर किया है। फिल्म कंपेनियन से बातचीत में उन्होंने बताया है कि फिल्म युवराज की शूटिंग के दौरान दोनों की जमकर बहस हुई थी। बहस के बाद एआर रहमान ने अपना गाना सुभाष घई की जगह दूसरे फिल्ममेकर को दिया था, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर मिला था।

सुभाष घई की युवराज के म्यूजिक डायरेक्टर थे एआर रहमान

राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि एआर रहमान को साल 2008 की फिल्म युवराज में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर रखा गया था। डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें एक गाने का म्यूजिक तैयार करने को कहा था, लेकिन व्यस्त होने पर वो समय पर गाना नहीं दे पाए। जब गाना बनने में देरी हुई तो सुभाष घई ने एआर रहमान को कॉल कर खूब सुनाया। जवाब में एआर रहमान ने कहा था, मैं लंदन मैं हूं। चेन्नई के लिए निकल रहा हूं, वापस आकर आपसे सुखविंदर सिंह के स्टूडियो में मिलूंगा।

तय तारीख पर जब सुभाष घई सुखविंदर सिंह के स्टूडियो में पहुंचे, तो देखा कि वो म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। जब सुभाष घई ने म्यूजिक के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि एआर रहमान ने उन्हें एक गाने के लिए म्यूजिक तैयार करने को कहा है। ये सुनकर सुभाष घई भड़क गए। उन्हें लगा कि दबाव बनाने पर एआर रहमान ने खुद काम न करके सुखविंदर से काम करवाना शुरू कर दिया है। उन्हें लगा कि सुखविंदर ने गलती से उन्हें बता दिया।

कुछ समय बाद जैसे ही एआर रहमान स्टूडियो पहुंचे, उन्होंने सुभाष घई के सामने ही सुखविंदर से पूछ लिया कि गाना तैयार हुआ या नहीं। एआर रहमान ने सुखविंदर का बनाया हुआ गाना सुना और सुभाष घई से पूछा कि आपको ये गाना कैसा लगा।

ये सुनते ही सुभाष घई और भड़क गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, मैं तुम्हें अपना म्यूजिक डायरेक्टर बनाकर करोड़ों दे रहा हूं और तुम सुखविंदर से ट्यून बनवा रहे है। मेरे सामने ये कहने कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। अगर मैं सुखविंदर से ट्यून बनवाना चाहता, तो मैं तुम्हें पैसे क्यों देता। मैं उसे ही साइन कर लेता। तुम होते कौन हो मुझसे पैसे लेकर सुखविंदर से गाना बनवाने वाले।

सुभाष घई की बात सुनकर एआर रहमान ने उनसे कहा था, सर आप मुझे मेरे नाम के पैसे दे रहे हैं, मेरे म्यूजिक के लिए नहीं। अगर मैं इस गाने को एंडोर्स कर रहा हूं, तो ये मेरा गाना है। आप यहां आ गए, तो आपको पता चल गया, लेकिन आपको क्या पता कि मैंने ताल का म्यूजिक किससे बनवाया। हो सकता है वो म्यूजिक मेरे ड्राइवर ने तैयार किया है या किसी और ने।

युवराज से पहले एआर रहमान और सुभाष घई फिल्म ताल और किसना में साथ काम कर चुके हैं।

युवराज से पहले एआर रहमान और सुभाष घई फिल्म ताल और किसना में साथ काम कर चुके हैं।

उसी गाने के लिए एआर रहमान ने जीता ऑस्कर

एआर रहमान और सुभाष घई की बहस हुई और वो गाना फिल्म में नहीं रखा गया। कुछ सालों बाद वही गाना एआर रहमान ने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में इस्तेमाल किया, जिसका टाइटल जय हो था। इस गाने के लिए एआर रहमान को ऑस्कर मिला था। कुछ समय पहले सुभाष घई ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जय हो गाना फिल्म युवराज के लिए बना था, लेकिन वो फिल्म की थीम के हिसाब का नहीं था, तो उन्होंने उसे फिल्म से हटा दिया था।

बताते चलें कि साल 2008 की फिल्म युवराज भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने काफी पसंद किए गए थे। फिल्म का गाना तू ही तो मेरी दोस्त है चार्टबस्टर रहा था।

MP First Section Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा और मंडला में कांटे का संघर्ष, बालाघाट व सीधी में तीसरे प्रत्याशी ने भी झोंकी ताकत

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की ओर से मात्र राहुल गांधी की मंडला में हुई सभा, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने की सभाएं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 06:10 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 07:23 AM (IST)

MP First Phase Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा और मंडला में कांटे का संघर्ष, बालाघाट व सीधी में तीसरे प्रत्याशी ने भी झोंकी ताकत

HighLights

  1. आदिवासी बहुल सीट बालाघाट, सीधी में तीसरे प्रत्याशी ने भी झोंकी ताकत।
  2. पहले चरण में जहां राम मंदिर, दलित-आदिवासियों का मुद्दा हावी रहा!
  3. छिंदवाड़ा में कमल नाथ के वर्चस्व को खत्म करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी।

MP First Section Lok Sabha Election: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को प्रचार थम गया। छह सीटों वाले इस गोंडवाना अंचल में जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी तो कांग्रेस का चुनाव प्रचार फीका रहा।

कांग्रेस की ओर मात्र राहुल गांधी ने मंडला के धनौरा गांव में सभा ली लेकिन भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने सभाएं कीं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने छह सीटों पर कई सभाएं और रोड शो किए।

शुक्रवार 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले छह सीटों में से छिंदवाड़ा और मंडला में कांटे का संघर्ष है तो आदिवासी बहुल सीट बालाघाट और सीधी में तीसरे प्रत्याशी ने भी झोंकी ताकत झोंककर त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। बालाघाट में भाजपा-कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी के कंकर मुंजारे और सीधी में भाजपा के बागी व गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

naidunia_image

पहले चरण में जहां राम मंदिर, दलित-आदिवासियों का मुद्दा हावी रहा, वहीं धान के समर्थन मूल्य को लेकर भी किसानों की नाराजगी सामने आई। भाजपा ने छिंदवाड़ा में परिवारवाद को भी मुद्दा बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी-दलित और ओबीसी के स्वाभिमान का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस ने सदैव इनका अपमान किया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सिवनी जिले के धनौरा गांव में आदिवासी अस्मिता को संकट में बताते हुए आदिवासी क्षेत्र में छटी अनुसूची लागू करने का वादा किया।

कमल नाथ के खिलाफ भाजपा ने ताकत झोंकी

छिंदवाड़ा में कमल नाथ के वर्चस्व को खत्म करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा ने यहां से बंटी साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबलपुर, बालाघाट और पिपरिया आकर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छिंदवाड़ा की जनता को अपना संदेश दिया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने छिंदवाड़ा में रोड शो कर माहौल बदलने का प्रयास किया।

यहां कांग्रेस से नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं पर प्रतिष्ठा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की दांव पर लगी है। यही एक मात्र सीट ऐसी है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल लगातार दौरे कर रहे हैं। उधर, कमल नाथ, नकुल नाथ और उनकी मां अलका नाथ व पत्नी प्रिया नाथ ने मोर्चा संभाला हुआ है।

मंडला से केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के मरकाम से

मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम से है। दोनों 2014 के लोकसभा चुनाव में भी आमने-सामने आ चुके हैं। कुलस्ते को हाल ही में विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था इसलिए इस चुनाव में उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह के मुकाबले में कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को हैं तो बालाघाट में भाजपा ने भारती पारधी और कांग्रेस ने सम्राट सिंह सरस्वार, जबलपुर में भाजपा ने आशीष दुबे और कांग्रेस ने दिनेश यादव के बीच संघर्ष है।

मेरा आप सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य वोट देकर देश में परिवर्तन का शंखनाद करेंI यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह देश का संविधान, युवाओं के लिए रोजगार, देश के आर्थिक हालात और किसानों, श्रमिकों एवं हमारी मातृशक्ति के भविष्य को सुरक्षित रखने का चुनाव है इसलिए कांग्रेस का साथ दीजिए..हाथ बदलेगा हालात। – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस

यह चुनाव परिवारवाद को समाप्त करने का है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने जो काम किए हैं, उनसे सारी दुनिया में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। चाहे राम मंदिर का निर्माण हो, धारा 370 हटाना हो, ट्रिपल तलाक विरोधी कानून या नागरिकता संशोधन कानून हो या फिर महिला आरक्षण बिल हो, मोदी सरकार के इन ऐतिहासिक कामों से भारत विश्व में मानवता की प्रबल पक्षधर शक्ति के रूप में उभरा है। मोदी सरकार के इन कामों ने सारी दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है इसलिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर आपका वोट दनिया के शीर्ष में भारत का नाम पहुंचा सकता है। – विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मध्य प्रदेश

अखिलेश का आरोप संविधान बदलना चाहती है भाजपा, अग्निवीर योजना को लेकर दिखे हमलावर

अखिलेश यादव मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। उनकी मानसिकता संविधान को बदलने की है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 10:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 10:18 PM (IST)

अखिलेश का आरोप संविधान बदलना चाहती है भाजपा, अग्निवीर योजना को लेकर दिखे हमलावर
अखिलेश का भाजपा पर हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अखिलेश यादव मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। उनकी मानसिकता संविधान को बदलने की है। अग्निवीर योजना के जरिए भाजपा ने हरी वर्दी में नौकरी को चार साल का कर दिया। भाजपा की सरकार अगर फिर से बन गई तो अबकी बार खतरा खाकी वर्दी पर होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में नौकरियां नहीं मिल रही हैं। सरकारी पद खाली हैं। परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। युवा परेशान हैं, क्योंकि उनका भविष्य खतरे में हैं। भाजपा चार सौ पार नहीं पहुंचेगा।

‘भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में जाएगी’

सपा मुखिया ने कहा कि सपा प्रत्याशई रुचिवीरा को वोट दें। भाजपा वाले तो परिवार वालों के खिलाफ हैं। उन्हें यह तय कर लेना चाहिए कि वह किसी भी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे। वह किसी भी परिवार वाले से वोट भी नहीं मांगेंगे। भाजपा 2014 में सरकार में आई थी। अब 2024 में वापस चली जाएगी।

बिना नाम लिए अखिलेश का जयंत पर तंज

अखिलेश यादव ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार पश्चिम में एनडीए साफ हो जाएगा। कुछ लोग कह रहे थे कि पश्चिम की हवा अलग बह रही है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत सभी जगह गठबंधन प्रत्याशी बाजी मार रहे हैं। 2019 के चुनाव की तरह इस बार भी बिजनौर और नगीना क्षेत्र की जनता भाजपा को हराएगी।

Aayush Sharma said- Khan household doesn’t take my selections | आयुष शर्मा बोले-मेरे फैसले खान फैमिली नहीं लेती: कहा-मेरे पास भी अपना दिमाग है, मैं सलमान खान का स्टूडेंट हूं

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म रुसलान में नजर आएंगे। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में आयुष ने सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग और लोगों की गलतफहमियों के बारे में बात की है।

सलमान और आयुष शर्मा।

सलमान और आयुष शर्मा।

मैं सलमान खान का स्टूडेंट हूं: आयुष

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में आयुष ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, जब भी किसी चीज को सपोर्ट करते हैं तो ये उनके दिल से जुड़ जाता है। जब रुसलान का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो मैं नहीं जानता था कि वो उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने वाले हैं लेकिन जब मैंने कैप्शन देखा तो ये मेरे दिल को छू गया। जिस व्यक्ति ने आपको ग्रूम किया है और आपको सिखाया है, जब वो आपकी तारीफ करे तो ये बहुत अच्छा लगता है। हर अर्जुन अपने द्रोणाचार्य से कॉम्प्लीमेंट पाना चाहता है। ये तारीफ वो इसलिए नहीं करते कि मैं उनका जीजा हूं। ऐसा वो इसलिए करते हैं क्योंकि मैं उनका स्टूडेंट हूं। ऐसी तारीफ हमेशा दिल को छू जाती है।

‘मेरे फैसले खान फैमिली नहीं लेती’

आयुष ने आगे कहा कि लोगों को ये गलतफहमी है कि मेरे बारे में सारे फैसले सलमान खान और खान फैमिली लेती है।आयुष बोले, ऐसा बिलकुल नहीं है। मेरे पास भी अपना दिमाग है और इन ख़बरों में कोई सच्चाई नहीं है। वो मुझसे बेहद प्यार करते हैं। इस दौरान आयुष ने अपनी पहली फिल्म लवयात्री पर भी बात की। उन्होंने फिल्म में अपनी परफॉरमेंस को बेहद खराब बताया।

आयुष और अर्पिता।

आयुष और अर्पिता।

अर्पिता खान से की है शादी

आयुष ने सलमान की छोटी बहन अर्पिता से शादी की है। दोनों की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। लवयात्री के बाद आयुष सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम में भी नजर आ चुके हैं।

Aaj Ka Panchang 18 April 2024: 18 अप्रैल का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां

आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। गुरुवार की दिशा शूल दक्षिण है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 18 April 2024: 18 अप्रैल का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां
आज का पंचांग 18 अप्रैल

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Panchang 18 April 2024: आज 18 अप्रैल 2024, गुरुवार का दिन है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। गुरुवार की दिशा शूल दक्षिण है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है। आइए, जानें आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ें शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), राहुकाल।

आज का पंचांग (Panchang 18 April 2024)

03, चैत्र मास शुक्ल पक्ष, दशमी

2081 नल, विक्रम संवत

ऋतु – बसंत

चन्द्र राशि – कर्क

नक्षत्र – आश्लेषा

तिथि – दशमी, शाम 05:34 तक।

पक्ष – शुक्ल पक्ष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर।
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 48 मिनट पर।
  • चंद्रोदय – रात्रि 05 बजकर 59 मिनट पर।
  • चन्द्रास्त – सुबह 03 बजकर 28 मिनट पर।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 08 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

अशुभ समय

  • कुलिक योग – सुबह 10 बजकर 11 से दोपहर 11 बजकर 02 मिनट तक।
  • राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से शाम 03 बजकर 34 मिनट तक।
  • गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक।
  • यमघण्ट – सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक।
  • यमगण्ड – सुबह 05 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक।
  • ज्वालामुखी योग – सुबह 05 बजकर 52 मिनट से 19 अप्रैल प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक।

दिशा शूल – दक्षिण

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल – वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’