Sushant Singh Rajput Demise; Director Dibakar Banerjee | Bollywood Information | सुशांत की मौत पर सब मसाला ढूंढने में लगे थे: डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी बोले- किसी ने सुशांत और उसकी फिल्मों पर बात नहीं की

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल अवॉर्ड विनिंग बॉलीवुड डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। डायरेक्टर ने कहा कि एक्टर के निधन के बाद किसी ने उन्हें याद ही नहीं किया। सब उनकी मौत की खबर में मसाला ढूंढने में लग गए थे।

फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ सुशांत के करियर की चौथी फिल्म थी।

फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ सुशांत के करियर की चौथी फिल्म थी।

कोई उसे मिस नहीं कर रहा था: दिबाकर
यूट्यूबर सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में दिबाकर ने कहा, ‘जब उसका निधन हुआ तो सभी न्यूज चैनलों पर उसके मरने की वजह ढूंढी जा रही थी। मैंने इन सभी चीजों से खुद को कट ऑफ कर लिया था।

मैं सबको सुन रहा था पर किसी ने भी यह नहीं कहा कि एक यंग एक्टर मर गया है। कोई उसे मिस नहीं कर रहा था। उसके निधन का दुख कहीं नजर नहीं आ रहा था। सब बस मसाला ढूंढने में लगे थे।’

‘कोई भी उसकी फिल्मों पर बात नहीं कर रहा था’
दिबाकर ने आगे कहा- ‘कोई यह बात नहीं कर रहा कि उस लड़के ने बाहर से आकर टीवी किया करके, फिल्में करके.. जो उसने किया… कोई उसके बारे में बात नहीं कर रहा था। सब सिर्फ यही बात कर रहे थे क्या षडयंत्र रचा गया, किसने ड्रग्स दी, किसने खून किया।’

सुशांत ने अपने 7 साल के करियर में कुल 12 फिल्मों में काम किया था।

सुशांत ने अपने 7 साल के करियर में कुल 12 फिल्मों में काम किया था।

उसके चाहने वाले एक शोक सभा रख सकते थे: दिबाकर
डायरेक्टर ने आगे कहा- ‘वो शोक सभl कहां हैं जिसमें हमने सुशांत को याद किया हो? जो लोग उसे चाहते थे वो सब मिलकर उसकी फिल्मों की स्क्रीनिंग कर सकते थे। उसके बारे में बातें कर सकते थे। उसकी अच्छी यादों पर बात कर सकते थे। पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।’

दिबाकर और सुशांत ने साथ में साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ में साथ काम किया था। यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी।

वर्कफ्रंट पर दिबाकर की अगली फिल्म ‘LSD 2’ 19 अप्रैल को रिलीज होनी है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

50 सपनों की थी सुशांत सिंह की विशलिस्ट:11 पूरे और 39 रह गए अधूरे; हवाई जहाज उड़ाना सीखा था, नासा जाना चाहते थे

सुशांत सिंह राजपूत की आज 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 34 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मगर, उनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Indore Well being Advisory: लू के प्रकोप से बचाव के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचें

लू (तापघात) के लक्षण दिखाई देते ही निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। बचाव के उपाय करें।

By Vinay Yadav

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 01:03 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 01:03 PM (IST)

Indore Health Advisory: लू के प्रकोप से बचाव के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचें
लू के प्रकोप से बचाव

Indore Well being Advisory: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुये लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु एडवायजरी जारी की गई है। लू (तापघात) से बचाव हेतु नागरिकों से अपील की गई है कि लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव एवं उपचार के लिए जारी एडवायजरी में दिए गए सुझावों का पालन करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने नागरिकों से कहा है कि लू (तापघात) के लक्षण दिखाई देते ही निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। बचाव के उपाय करें। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना लू (तापघात) के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।

naidunia_image

लू से बचाव के लिए यह करें

डा. सैत्या ने कहा है कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, शराब व कैफिन के सेवन से बचें, ठंडे पानी से नहाएं, सर ढंके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 से शाम 04 के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पांव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें।

बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं। बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है।

Climate Alert: देश के इन 5 राज्‍यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, देखें इनके नाम

मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 18 से 21 अप्रैल के बीच देश के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 11:33 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 11:42 AM (IST)

Weather Alert: देश के इन 5 राज्‍यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, देखें इनके नाम
कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

HighLights

  1. – मध्‍य भारत के कुछ राज्‍यों में बारिश, ओलावृष्टि देखी गई
  2. – अगले 72 घंटों में तेजी से बदल सकता है मौसम
  3. – भारी बारिश और बर्फबारी की बन रही है संभावना

Climate Alert: अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और देश में गर्मी का असर देखा जा रहा है। हालांकि इसी बीच मध्‍य भारत में इसी सप्‍ताह तेज हवाओं और बारिश के भी समाचार प्राप्‍त हुए हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 18 से 21 अप्रैल के बीच देश के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा कुछ राज्‍यों में तीखी धूप, बढ़ा हुआ तापमान परेशान कर सकता है। आइये जानते हैं कहां क्‍या हाल रहेगा।

यह है मौसम का अनुमान

– स्‍कायमेट वेदर के अनुसार 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

– उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में शुष्क मौसम जारी है. सुबह सुखद रहेगी. तेज़ गर्म हवाओं के साथ दिन बहुत गर्म रहेगा। आसमान की स्थिति मुख्यतः साफ रहेगी। अगले 24 घंटों तक सहारनपुर और आसपास के इलाकों में रात सुहावनी रहेगी।

naidunia_image

naidunia_image

A P Dhillon was Brutally trolled for breaking his guitar, reacts later | गिटार तोड़ने पर ट्रोल हुए थे ए पी ढिल्लों: विवाद बढ़ने पर पोस्ट में लिखा- मैं कंट्रोल में नहीं हूं, इंटरनेशनल सिंगर्स को गिटार तोड़ते हुए दिखाया

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सिंगर ए पी ढिल्लों बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर गिटार तोड़ते देखा गया था, हालांकि म्यूजिक प्रेमियों को उनका तरीका पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लगातार हो रहे विवाद के बाद अब ए पी ढिल्लों ने एक पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कुछ इंटरनेशनल सिंगर्स का गिटार तोड़ते हुए वीडियो भी शेयर किया है।

ए पी ढिल्लों ने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो गिटार तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मीडिया कंट्रोल में है, लेकिन मैं कंट्रोल में नहीं हूं। हालांकि अब उन्हें इस पोस्ट पर भी ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

ए पी ढिल्लों हाल ही में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर उन्होंने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट देते हुए ब्राउन मुंडे गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने एग्रेशन के साथ अपना गिटार तोड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कुछ म्यूजिक प्रेमियों का कहना है कि गिटार तोड़कर उन्होंने म्यूजिक का अपमान किया है।

बताते चलें कि 31 साल के सिंगर ए पी ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। साल 2020 में ए पी ढिल्लों को ब्राउन मुंडे गाने से देशभर में पहचान मिली थी। इस गाने में सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी नजर आए थे। इंडो-कनाडियन सिंगर इंसेन, विद यू, एक्सक्यूसेस जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं।

Datia Information: नवजात की मौत को लेकर स्वजन ने मचाया हंगामा

इंदरगढ़ के एक निजी अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद स्वजन ने वहां जमकर हंगामा कर दिया। स्वजन का आरोप था कि अस्पताल के डाक्टर और नर्स की लापरवाही के चलते नवजात की जान गई है।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 11:24 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 11:24 AM (IST)

Datia News: नवजात की मौत को लेकर स्वजन ने मचाया हंगामा

नईदुनिया न्यूज, इंदरगढ़ : इंदरगढ़ के एक निजी अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद स्वजन ने वहां जमकर हंगामा कर दिया। स्वजन का आरोप था कि अस्पताल के डाक्टर और नर्स की लापरवाही के चलते नवजात की जान गई है। साथ ही डिलीवरी के लिए भी अस्पताल ने उसने पर्याप्त रुपये लिए थे। लेकिन सुरक्षित प्रसव नहीं कराए जाने से नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में इंदरगढ़ बीएमओ का कहना था कि इस मामले को लेकर अगर शिकायत की जाएगी तो जांच होगी। साथ ही अस्पताल के पास संचालन का लाइसेंस है या नहीं इसके बारे में पड़ताल करेंगे। उनका कहना था कि वैसे तो अस्पताल के संचालन के लिए लाइसेंस देने का काम मुख्यालय स्तर से होता है।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ के सेवढ़ा रोड पर किराए के मकान में संचालित वृंदावन हास्पिटल में प्रसूता वर्षा पत्नी आशुतोष जाट निवासी नोगुवां को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। प्रसूता के स्वजन मंगलवार सुबह पांच प्रसव का दर्द होने पर उसे लेकर पहले इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां स्टाफ नर्स ने डिलीवरी में देरी बताई। इसके बाद स्वजन प्रसूता को उक्त निजी हास्पिटल में लेकर पहुंचे। प्रसूता के स्वजन के मुताबिक उनसे सात रुपये जमा कराए गए। जिसके बाद प्रसूता वर्षा का प्रसव साढ़े तीन बजे कराया गया। प्रसव के दौरान ही नवजात बच्ची की मौत हो गई।

जब अस्पताल के स्टाफ ने इस बात की खबर स्वजन को दी तो वह भड़क गए। उन्होंने हास्पिटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ व प्रसूता के स्वजन के बीच नोंकझाेंक भी हुई। रात आठ बजे तक हंगामा चलता रहा। बताया जाता है कि इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वजन से राजीनामे की बात भी की गई। फिलहाल इस मामले में स्वजन की ओर भी कोई मामला दर्ज नहीं कराए जाने की जानकारी मिली है।इस मामले में नोगुवां निवासी प्रसूता की सास मिथिला देवी का आरोप था कि वे अपनी बहू वर्षा को प्रसव पीड़ा होने पर इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से उक्त निजी हास्पिटल में दिखाने आए थे।जहां उन्होंने नार्मल डिलीवरी करने के सात हजार रुपये भी जमा कर दिए थे। अस्पताल में प्रसूता को काफी दर्द होता रहा तो हमने कई बार डाक्टर से कहाकि अगर वहां डिलीवरी न हो सके तो बता दें, हम बहू को झांसी लेकर चले जाएंगे। लेकिन डाक्टरों ने डिलीवरी की गारंटी ली और साढ़े तीन बजे डिलीवरी हुई। लेकिन बच्ची के जन्म लेने के पांच मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।

निजी हास्पिटल को परमिशन देना जिला मुख्यालय का काम है। निरीक्षण भी वही करते हैं। मुझे जानकारी नहीं है वृंदावन हास्पिटल का लाइसेंस है या नहीं। जानकारी करता हूं अगर अवैध रूप से अस्पताल संचालित है तो कार्रवाई करूंगा।

अरुण शर्मा, बीएमओ इंदरगढ़

Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला, दोनों का नामांकन आज

नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 10:40 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 10:40 AM (IST)

Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला, दोनों का नामांकन आज

एजेंसी, बारामती। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस बार यहां चुनावी मैदान में पवार परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं। शरद पवार ने जहां बेटी सुप्रिया सुले को फिर से टिकट दिया है तो अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पर दांव खेला है।

इस तरह बारामती सीट पर इस बार ननद-भाभी की टक्कर देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि सुप्रिया और सुनेत्रा गुरुवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं।

नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। देखिए वीडियो

#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने नामांकन से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/ymVGewbcQE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2024

वहीं मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने नामांकन से पहले दावा किया कि मेरा काम, मेरी योग्यता देखने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मेरे साथ जरूर खड़ी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसलिए मुझे लगता है कि प्रशासन को आज इस सूखे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Salman Khan Home Firing Case Replace; Lawrence Bishnoi | Mumbai Police | सलमान को मारना नहीं, सिर्फ डराना चाहते थे आरोपी: मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दी जानकारी, सलमान का भी बयान दर्ज होगा

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दोनों आरोपियों ने सलमान को मारने के इरादे से नहीं, बल्कि सिर्फ एक्टर को डराने के मकसद से उनके घर के बाहर फायरिंग की थी।

मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक बिहार में दोनों आरोपियों के परिवार वालों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब तक हरियाणा और बाकी राज्यों से तकरीबन 7 लोगों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी हैं।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान के घर उनसे और उनके पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे थे।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान के घर उनसे और उनके पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे थे।

सलमान ने जताई सुरक्षा को लेकर नाराजगी
इसी बीच सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में सलमान खान का भी बयान दर्ज करेगी।

इससे पहले सलमान अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारियों से नाराजगी और चिंता जता चुके हैं। उन्होंने पुलिस से यह सवाल भी किया कि इतनी भारी सुरक्षा होने के बावजूद भी यह घटना कैसे घटी।

दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
मामले में मुख्य आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर और पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है।

गुजरात के भुज से किया था अरेस्ट
दोनों आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया था।

इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान को धमकी दी है।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी सलमान के घर के बाहर नजर आए थे।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी सलमान के घर के बाहर नजर आए थे।

इन दोनों आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर:उन्हीं के फार्म हाउस के पास ठहरे थे, एक्टर से मिलने घर पहुंचे महाराष्ट्र के CM

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Lok sabha chunav 2024: मुख्यमंत्री आज आएंगे भिंड, नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के रहेंगे साथ, करेंगे रोड शो

भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव नामंकन रैली में शामिल होंगे और रोड शो भी करेंगे।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 10:42 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 10:42 AM (IST)

Lok sabha chunav 2024: मुख्यमंत्री आज आएंगे भिंड, नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के रहेंगे साथ, करेंगे रोड शो

HighLights

  1. 2.50 मिनट पर आएंगे सीएम भिंड
  2. सीएम इंदिरा गांधी चौराहा, बायपास रोड, सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड: भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव नामंकन रैली में शामिल होंगे और रोड शो भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए 18 अप्रैल को पुलिस लाइन से सदर बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहन ले जाने पर भी रोक रहेगी। वहीं वाहनों को रोकने के लिए इस मार्ग से जुड़ने वाली गलियों में भी बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

व्यवस्थाएं देखने आईजी पहुंचे

सीएम के दौरे से पहले बुधवार को चंबल आईजी सहित जिले के अधिकारियों ने रोड शो मार्ग का निरीक्षण भी किया। 18 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी संध्या राय अपना नामांकन दाखिल करेंगी, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ही भी शामिल होंगे। सीएम 18 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2.50 बजे 17वीं बटालियन में बनाए गए हेलीपेड पहुंचेगे। इसके बाद इंदिरा गांधी चौराहा, बायपास रोड, सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे। जहां भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराते समय उनके साथ रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन, जेल रोड, वीरेंद्र वाटिका, किला रोड, हनुमान बजरिया, गोल मार्केट, सदर बाजार में रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे पन्ना के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम 1 घंटा 25 मिनट रुकेंगे शहर में

सीएम महज एक घंटा 25 मिनट ही शहर में रुकेंगे। पुलिस महानिरीक्षक ने भिंड पहुंचकर देखी व्यवस्था मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सुशांत कुमार सक्सेना बुधवार को भिंड पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। सीएम जिस मार्ग पर रोड शो करेंगे उस मार्ग का चंबल आईजी ने देखा। वहीं छोटी-छोटी कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा असित यादव भी उनके साथ रहे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर की रिहर्सल गुरुवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन ने रोड शो मार्ग पर रिहर्सल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के नेतृत्व में रिहर्सल की गई। इस दौरान सीएसपी अरुण कुमार, डीएसपी हेडक्वाटर दीपक तोमर, आरआई अरविंद सिकरवार, यातायात प्रभारी राघवेंद्र भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- वह धर्म व जाति में बांटने की करेंगे कोशिश

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक समय भारत के टुकड़े-टुकड़े नारे लगाने वाला का समर्थन किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 09:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 09:28 PM (IST)

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- वह धर्म व जाति में बांटने की करेंगे कोशिश
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर निशाना।

एएनआई, अमेठी। केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक समय भारत के टुकड़े-टुकड़े नारे लगाने वाला का समर्थन किया। वह 26 तारीख को यहां आकर आपको धर्म व जाति में बांटने की कोशिश करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे दुख है कि अमेठी जो संतों और सनातनियों की भूमि है, जहां से हर वर्ग के लोगों ने बलिदान दिया है। इस क्षेत्र में एक ऐसे नेता हुआ करते थे, जिन्होंने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे का भी समर्थन किया था।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग पूरे देश में किसानों की बात करते हैं, उन्होंने गौरीगंज विधानसभा में किसानों की जमीन लूट ली है। मैं आखिरी बार अनुरोध कर रही हूं जमीन लौटाने में 10 साल लग गए, क्योंकि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी खुद उस फाउंडेशन में हैं। हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी 26 तारीख के बाद यहां आएंगे।

धर्म व जाति में बांटने की करेंगे कोशिश

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि उनके हर दो दिन के बयान में इस बात का जिक्र होता है कि वायनाड उनका परिवार है। हम लोगों को घर बदलते देखते थे, लेकिन हम पहली बार देख रहे हैं कि किसी ने परिवार बदल दिया है। 26 तारीख के बाद जब वह आएंगे, तो वह हमें धर्म और जाति में विभाजित करने की कोशिश करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण किया अस्वीकार

अदालत में कहा गया कि राम का अस्तित्व ही नहीं है। आज भगवान ने उस व्यक्ति को रामनवमी की बधाई देने पर मजबूर कर दिया। यह जानते हुए भी कि वह सनातनी विरोधी है, रामभक्तों ने उसे ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में आमंत्रित किया। यह दुखद है। वह पहले अमेठी का प्रतिनिधित्व करते थे, उन्होंने अहंकार के कारण निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।

‘Tarak Mehta…’s ‘Tappu Sena’ is wealthy | ‘तारक मेहता…’ की ‘टप्पू सेना’ है मालामाल: कोई 2 करोड़ के घर का मालिक तो किसी ने शुरू किया बिजनेस

4 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू भिड़े उर्फ पलक सिधवानी ने हाल ही में अपनी दूसरी कार (हुंडई क्रेटा) खरीदी है। एक्ट्रेस ने इससे पहले साल 2021 में अपनी पहली कार (हुंडई i20) खरीदी थी। इसी साल उन्होंने मुंबई में एक घर भी खरीदा था। खास बात ये है कि पलक महज 26 साल की हैं।

वैसे, ‘तारक मेहता…’ की टीम में पलक इकलौती एक्ट्रेस नहीं जो छोटी उम्र में ही घर और गाड़ियों की मालकिन बनी हैं। शो में ‘टप्पू सेना’ के हर एक एक्टर ने खास छाप छोड़ी है। शो और किरदार की पॉपुलैरिटी के दम पर इन एक्टर्स ने काफी पैसे कमाए।

इनमें से कइयों ने अपना घर खरीदने के सपने को साकार किया तो किसी ने अपनी कमाई से खुद का बिजनेस शुरू किया। आइए जानते हैं इनके बारे में:

गोगी उर्फ समय शाह
उम्र: 23 साल

गुरुचरण सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले समय शाह 23 साल के हैं। आज भी वह शो से जुड़े हुए हैं। 15 साल पहले जब समय ने शो में काम करना शुरू किया तो वो महज 7 साल के थे। बीते 15 सालों में, समय ने काफी पैसे कमाए। एक्टर का मुंबई के पॉश इलाके में 3 BHK फ्लैट है। इस घर की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ है।

जब समय ने इस शो को ज्वाइन किया था तब उन्हें 2000 रूपए प्रति एपिसोड मिलते थे। अब उनकी फीस 15000 रूपए प्रति एपिसोड हो चुकी है।

पिंकू उर्फ अजहर शेख
उम्र: 31 साल

शो में अजहर पिंकू का किरदार निभा रहे हैं। इन्होंने इस शो से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। 7 साल पहले अजहर ने मुंबई के मीरा रोड इलाके में अपना खुद का घर खरीदा था। तब उस घर की कीमत तकरीबन 50 लाख की थी। वैसे, अजहर ने अपनी कमाई के कुछ हिस्से को इंवेस्ट भी किया है।

एक्टिंग के साथ-साथ उनका खुद का बिजनेस भी है। अजहर ने गुजरात स्थित सूरत शहर में अपनी एक जूस की शॉप भी खोली है जिससे उन्हें अच्छी इनकम होती है। ‘तारक मेहता…’ के लिए अजहर को 15000 प्रति एपिसोड मिल रहे हैं।

दूसरी सोनू उर्फ निधि भानुशाली
उम्र: 25 साल

शो में सोनू की भूमिका निभा चुकीं निधि ने महज 21 साल की उम्र में अपनी पहली स्कोडा रैपिड कार खरीदी। साल 2022 में उन्होंने अलीबाग में एक बीच हाउस खरीदा जिसकी कीमत तकरीबन 25 लाख बताई जा रही है।

निधि ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने 5 सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया। साल 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।

तीसरी सोनू उर्फ पलक सिधवानी
उम्र: 26 साल

पलक के लिए साल 2021 काफी स्पेशल रहा। उसी साल एक्ट्रेस ने मुंबई में 3 BHK फ्लैट और हुंडई कार खरीदी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरी कार भी खरीदी। महज 26 साल की उम्र में, पलक के पास एक घर और दो कार हैं।

पहला टप्पू उर्फ भव्य गांधी
उम्र: 26 साल

शो में कई साल तक ‘छोटे टप्पू’ के रोल में भव्य गांधी ने काम किया था। हालांकि फिर उन्होंने करियर को देखते हुए साल 2017 में शो को छोड़ दिया था। साल 2012 में भव्य ने ऑडी कार खरीदी थी। मौजूदा समय में भव्य गुजराती फिल्मों में काम करते हैं।

गोली उर्फ कुश शाह
उम्र: 25 साल

कुश शुरू से ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा हैं। उन्हें शो में काम करते हुए 15 साल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कुश पूरी कमाई अपनी पढ़ाई पर लगाना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि वे अमेरिका से अपनी बिजनेस की पढ़ाई पूरी करें।