Gold and Silver Value in MP: लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने में 300 और चांदी में 200 रुपये की गिरावट

इंदौर में गुरुवार को सोना कैडबरी नकद में 75350 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 83600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने में 300 और चांदी में 200 रुपये की गिरावट

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपेक्षा और उम्मीदों से ऊंचे दामों पर पहुंची दोनों कीमती धातुएं अब दबाव में हैं। भारतीय बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की ऊंची कीमतों की वजह से कारोबार बेहद सुस्त है। छोटे निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली भी आ रही है। गुरुवार को दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतें नहीं बढ़ी उल्टे कुछ गिरावट भी दर्ज हुई।

इंदौर में सोना कैडबरी नकद में 300 रुपये घटकर 75350 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, चांदी 200 रुपये घटकर 83600 रुपये प्रति किलो रह गई। खास बात यह रही है कि लंबे समय के बाद आरटीजीएस यानी टैक्स के साथ सोने के दाम नकद से भी कम हो गए। आरटीजीएस में नकद के मुकाबले 50 रुपये कम 75300 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। ज्वेलर्स की धारणा है कि सोने के दामों पर आगे दबाव बढ़ सकता है।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी सोना कुछ कमजोर हुआ है। कामेक्स पर सोना 14 डालर टूटकर 2380 डालर प्रति औंस पर रहा। जानकार पहले से ही आशंका जता रहे हैं कि सोने में तेजी अव्यहारिक व फंडामेटल के विरुद्ध दिख रही है। दूसरी ओर मंदी के लिए एक कारण बताया जा रहा है कि इजरायल और ईरान संघर्ष नहीं बढ़ने के चलते सोने में सेफ-हेवन की मांग कमजोर पड़ेगी। साथ अब तब सोने की तेजी के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी की उम्मीद भी बड़ा कारण थी। अब यह अपेक्षा कमजोर पड़ गई है इसके उलट ब्याज दरों में अब वृद्दि की स्थितियां बनती दिख रही है।

दरअसल फेड चेयरमैन जेरोम पावेल सहित शीर्ष अधिकारियों ने मुद्रास्फीति की दो फीसद की लक्ष्य दर पर वापसी के प्रति आश्वस्त होने तक निरंतर प्रतिबंधात्मक मौद्रिक नीति की आवश्यकता पर जोर दिया है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 2380 तथा नीचे में 2359 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 28.61 व नीचे में 28.13 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 75350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 75300 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 69000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 75650 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 83400 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 85000 रुपये तथा चांदी टंच 83500 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी चौरसा (नकद) 83600 रुपये पर बंद हुई थी।