Ram Navami Excessive Alert in West Bengal: रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट, 5000 से अधिक स्थानों पर निकलेगी शोभा यात्रा
हिंदू जागरण मंच कथित तौर पर राज्य के सभी जिलों में वार्ड या पंचायत स्तर पर लगभग 5,000 धार्मिक जुलूस निकालेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 10:38 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 10:38 AM (IST)

HighLights
- देशभर में मनाई जा रही रामनवमी
- बंगाल में पहले भी हो चुकी हिंसा
- चुनावी मुद्दा बनाने की हो सकती है कोशिश
एजेंसी, कोलकाता। रामनवमी का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां 5000 से अधिक स्थानों पर रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाना है। आशंका है कि इस दौरान हिंसा भड़क सकती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बात की आशंका प्रबल है।
किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पूरे बंगाल में कई पुलिस स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। हिंदू जागरण मंच कथित तौर पर राज्य के सभी जिलों में वार्ड या पंचायत स्तर पर लगभग 5,000 धार्मिक जुलूस निकालेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन ने बारासात, सिलीगुड़ी और कोलकाता के बड़ाबाजार में बड़े जुलूस की भी योजना बनाई है।

(अयोध्या में राम लला का दिव्य अभिषेक, देखिए वीडियो, पीएम मोदी बोले- ‘आज मन भाव-विभोर और कृतार्थ‘…विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)
हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, आसनसोल और बैरकपुर में जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। यहां पहले भी रामनवमी उत्सव के दौरान सांप्रदायिक तनाव हुआ था।

