janhavi kapoor’s ulajh teaser launch, Janhvi Kapoor’s rumored boyfriend and Rajkumar Rao reacted | उलझ का टीजर रिलीज: 5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म, जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और राजकुमार राव ने दिया रिएक्शन
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जंगली पिक्चर्स द्वारा फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में जान्हवी कपूर एक मिशन में देश को गद्दारों से बचाने और गद्दारी के आरोपों से बचने की जद्दोजहद करती नजर आई हैं। टीजर जारी होते ही जान्हवी कपूर को राजकुमार राव और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तारीफें मिल रही हैं।
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा है, झूठ, धोखे और विश्वासघात की दुनिया में कदम रखें। उलझ, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में। टीजर देखकर साफ है कि जान्हवी कपूर फिल्म में धमाकेदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं।

टीजर सामने आते ही राज कुमार राव ने इसे रीपोस्ट कर लिखा, लुकिंग फैब्यूलस मिसेस माही। बता दें कि दोनों जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही में साथ नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी टीजर रीपोस्ट कर इमोजी के जरिए टीजर पर रिएक्शन दिया है।

बता दें कि फिल्म उलझ में जान्हवी कपूर IFS ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिन पर कुछ लोग गद्दार होने का आरोप लगाते हैं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। जान्हवी कपूर के साथ फिल्म में आदिल हुसैन और गुलशन देवैया अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

