IPL 2024 PBKS vs MI: मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 18 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 05:23 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 05:25 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 अपनी लय पकड़ चुका है। अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। अब 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 18 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। पंजाब इस समय छह में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई ने छह में से दो मैच जीते हैं और 8वें स्थान पर है। नेट रन रेट में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस से आगे है। पीबीकेएस के -0.218 और एमआई का -0.234 एनआरआर है।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (IPL 2024 PBKS vs MI Head To Head)
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। पीबीकेअस ने 15 और एमआई ने 16 मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 230 है। जबकि पीबीकेएस के खिलाफ एमआई का हाईस्कोर 223 है। आईपीएल 2024 के ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे, जबकि अन्य टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट (IPL 2024 PBKS vs MI Pitch Report)
मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज पिचों में से एक है। यह अतिरिक्त उछाल प्रदान करता है। जिसका फायदा तेज गेंदबाज उठाते हैं। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में अक्सर मुश्किल होती हैं। खासकर नई गेंद का सामना करते समय। इसके अलावा ओस भूमिका निभाती है। जिस कारण टॉस जीतने वाली कप्तान पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनते हैं।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs MI Possible Enjoying XI)
पंजाब किंग्स
जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।
मुंबई इंडियंस
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 टीम (IPL 2024 PBKS vs MI Dream11 Predication)
विकेटकीपर- ईशान किशन, जितेश शर्मा
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह,
ऑलराउंडर- सैम कुरेन, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), श्रेयस गोपाल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

