IPL 2024 Information: इन खिलाड़ियों ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच, फिल्डिंग में फिसड्डी यह दो टीमें, ऐसा है 29 मैचों का आंकड़ा

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस कैच पकड़ने के मामले में सबसे पीछे है। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 12 और गुजरात ने 11 कैच छोड़े हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल भी बेहाल है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 07:25 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 07:25 PM (IST)

IPL 2024 News: इन खिलाड़ियों ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच, फिल्डिंग में फिसड्डी यह दो टीमें, ऐसा है 29 मैचों का आंकड़ा
शिखर धवन और एमएस धोनी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Information: आईपीएल 2024 में अब तक के मैचों में बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग का सर्वोच्च स्कोर 287 बना दिया है। यह खेलना गलत नहीं होगा कि स्कोर 300 पार भी जा सकता है। गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। हालांकि फील्डिंग के लिहाज से यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। हर मैच में खिलाड़ी कैच छोड़ रहे हैं। IPL 2024 के पहले 29 मैचों में कैच पकड़ने का सक्सेस रेट 75.83% रही है, जो पिछले पांच आईपीएल सीजन में कम है। इस सीजन में प्रति मुकाबला तीन कैच छूट हैं। यह जानकारी ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में सामने आई है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो रिपोर्ट के अनुसा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस कैच पकड़ने के मामले में सबसे पीछे है। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 12 और गुजरात ने 11 कैच छोड़े हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल भी बेहाल है। उसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले दस कैच छोड़ हैं। दिल्ली ने अभी तक कैच लेने के 68% फीसदी मौके बनाए हैं। मुंबई इंडियंस का हाल फील्डिंग में अच्छा है। उन्होंने 81.82 फीसदी कैच पकड़े हैं। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स है। जिसमे 79.41% कैच लपके हैं। एमआई ने 6 और सीएसके ने 7 कैच छोड़े हैं।

इन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक टपकाए कैच

पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल और सनराइजर्स हैदराबाद के अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं। दोनों ने चार-चार जीवनदान बैट्समैन को दिए हैं। हर्षल के पास 6 एवं समद के पास 7 कैच आए थे। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने तीन-तीन कैच टपकाए हैं। इनके अलावा तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत और रमनदीप सिंह ने तीन-तीन कैच गिराए हैं।

इन खिलाड़ियों ने नहीं छोड़ा कैच

इस सीजन में सबसे अधिक कैच ध्रुव जुरेल और केएल राहुल ने लिए हैं। दोनों ने छह-छह कैच लपके हैं। रवींद्र जड़ेजा, पैट कमिंस, रिंकू संह और पैट कमिंस ने चार-चार कैच पकड़े हैं। पंजाब किंग्स को कैच छूटने का फायदा मिला है। टीम को 15 जीवनदान मिले हैं। आशुतोष शर्मा 6, ट्रेविस हेड और रियान पराग को 4-4 जीवनदान मिले हैं।

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या केएल राहुल किसको मिलेगी T20 World Cup 2024 में जगह, ये सीनियर विकेटकीपर भी रेस में

इस बार T20 World Cup के लिए पांच विकेटकीपर दावेदार हैं। इसने चयन समिति का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 06:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 06:35 PM (IST)

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या केएल राहुल किसको मिलेगी T20 World Cup 2024 में जगह, ये सीनियर विकेटकीपर भी रेस में
ऋषभ पंत और संजू सैमसन। (फाइल-फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Group India Squad For T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। टूर्नामेंट के बाद जून में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 खेलना है। ऐसे में आईपीएल की खिलाड़ियों के लिए एकमात्र लीग है। जहां वो अपना परफॉर्मेंस दिखाकर वर्ल्ड कप का टिकट कटवा सकते हैं। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी IPL में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं। इस बार T20 World Cup के लिए पांच विकेटकीपर दावेदार हैं। इसने चयन समिति का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

ऋषब पंत, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन टी20 विश्व कप 2024 के लिए विकेटकीपक के दावेदार हैं। ये आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इन सभी के प्रदर्शन पर।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला इस IPL में आग उगल रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 66 के औसत से 264 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 82* रहा है।

दिनेश कार्तिक

आरसीबी के इस बल्लेबाज ने बैट से कहर बरपाया है। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 83 रन बनाए थे। इसके पहले दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली थी। कार्तिक ने 7 मैचों में 226 रन बनाए हैं। अगर उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिलती है, तो वो फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

ऋषभ पंत

सड़क हादसे के बाद क्रिकेट के दूर रहे ऋषभ पंत मैदान में वापस लौट आए हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 6 मैचों में 194 रन बनाए हैं। इस दौरान दो अर्धशतक लगाया है।

केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर केएल राहुल का बल्ला इस सीजन में चल रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 204 रन बनाए हैं। इस दौरान एक फिफ्टी जड़ी है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 138.77 का रहा। राहुल की दावेदारी थोड़ी कमजोर है।

ईशान किशन

ईशान किशन की दावेदारी भी थोड़ी कमजोर है। मुंबई इंडियंस के ओपनर ने 6 मैचों में 184 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 178.64 का रहा है। उन्होंने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

Terrorist Assault in Anantnag: अनंतनाग में आतंकियों ने किया आतंकी हमला, बिहार का रहने वाले प्रवासी श्रमिक की हत्या

अनंतनाग में आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें बिहार का रहने वाला प्रवासी श्रमिक घायल हो गया। श्रमिक का नाम राजा शाह बताया जा रहा है। उसके गर्दन व पेट में गोलियां लगी हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 10:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 10:35 PM (IST)

Terrorist Attack in Anantnag: अनंतनाग में आतंकियों ने किया आतंकी हमला, बिहार का रहने वाले प्रवासी श्रमिक की हत्या
अनंतनाग में आतंकी हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अनंतनाग में आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें बिहार का रहने वाला प्रवासी श्रमिक मौत हो गई है। श्रमिक का नाम राजा शाह बताया जा रहा है। उसके गर्दन व पेट में गोलियां लगी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। आतंकियों ने जबलीपोरा इलाके में इस घटना को अंजाम दिया।

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

janhavi kapoor’s ulajh teaser launch, Janhvi Kapoor’s rumored boyfriend and Rajkumar Rao reacted | उलझ का टीजर रिलीज: 5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म, जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और राजकुमार राव ने दिया रिएक्शन

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जंगली पिक्चर्स द्वारा फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में जान्हवी कपूर एक मिशन में देश को गद्दारों से बचाने और गद्दारी के आरोपों से बचने की जद्दोजहद करती नजर आई हैं। टीजर जारी होते ही जान्हवी कपूर को राजकुमार राव और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तारीफें मिल रही हैं।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा है, झूठ, धोखे और विश्वासघात की दुनिया में कदम रखें। उलझ, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में। टीजर देखकर साफ है कि जान्हवी कपूर फिल्म में धमाकेदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं।

टीजर सामने आते ही राज कुमार राव ने इसे रीपोस्ट कर लिखा, लुकिंग फैब्यूलस मिसेस माही। बता दें कि दोनों जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही में साथ नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी टीजर रीपोस्ट कर इमोजी के जरिए टीजर पर रिएक्शन दिया है।

बता दें कि फिल्म उलझ में जान्हवी कपूर IFS ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिन पर कुछ लोग गद्दार होने का आरोप लगाते हैं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। जान्हवी कपूर के साथ फिल्म में आदिल हुसैन और गुलशन देवैया अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…
सीनियर सिटिजन को FD पर इन बैंकों में दिया जा रहा सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश पर होगा तगड़ा मुनाफा

कई बैंक एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। इन फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ सीनियर सिटिजन निवेश का जोखिम उठाए बिना अपना पैसा बढ़ा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 04:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 05:50 PM (IST)

सीनियर सिटिजन को FD पर इन बैंकों में दिया जा रहा सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश पर होगा तगड़ा मुनाफा
FD Curiosity Charge

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। FD Curiosity Charge: बुढ़ापे के लिए योजना बनाकर निवेश करना जरूरी है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना काफी सुरक्षित है। इसमें पैसा डूबता नहीं है और निश्चित ब्याज मिलता है। कई बैंक एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। इन फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ सीनियर सिटिजन निवेश का जोखिम उठाए बिना अपना पैसा बढ़ा सकते हैं।

पैसा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरों की पेशकश करने वाले बैंकों की लिस्ट यहां दी गई हैं-

एक्सिस बैंक 17 महीने से 18 महीने से कम की अवधि के लिए 7.85%, पहले साल की अवधि के लिए 7.2%, दो साल की एफडी पर 7.6% और तीन साल की अवधि के लिए 7.75% का ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल और 18 महीने से 21 महीने से कम की एफडी पर 7.75%, एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.1%, दो साल की अवधि के लिए 7.75% और तीन साल की अवधि के लिए 7.5% का ब्याज दे रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक 15 महीने से दो साल की अवधि के लिए 7.75%, एक साल की अवधि के लिए 7.2%, दो साल की एफडी पर 7.5% और तीन साल की अवधि के लिए 7.5% ब्याज दे रहा है।

एसबीएम बैंक इंडिया 3 साल 2 दिन से ऊपर और 5 साल से कम की अवधि के लिए 9%, एक साल की अवधि के लिए 7.6%, दो साल की अवधि पर 8.15% और तीन साल की एफडी पर 7.55% का ब्याज दे रहा है।

यस बैंक 18 महीनों से 2 साल से कम की अवधि के एफडी पर 8.25%, एक साल के लिए 7.75%, दो साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% और तीन साल की अवधि के लिए 8% का ब्याज दे रहा है।

IPL 2024 PBKS vs MI: मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 18 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 05:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 05:25 PM (IST)

IPL 2024 PBKS vs MI: मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 PBKS vs MI

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 अपनी लय पकड़ चुका है। अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। अब 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 18 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। पंजाब इस समय छह में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई ने छह में से दो मैच जीते हैं और 8वें स्थान पर है। नेट रन रेट में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस से आगे है। पीबीकेएस के -0.218 और एमआई का -0.234 एनआरआर है।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (IPL 2024 PBKS vs MI Head To Head)

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। पीबीकेअस ने 15 और एमआई ने 16 मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 230 है। जबकि पीबीकेएस के खिलाफ एमआई का हाईस्कोर 223 है। आईपीएल 2024 के ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे, जबकि अन्य टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट (IPL 2024 PBKS vs MI Pitch Report)

मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज पिचों में से एक है। यह अतिरिक्त उछाल प्रदान करता है। जिसका फायदा तेज गेंदबाज उठाते हैं। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में अक्सर मुश्किल होती हैं। खासकर नई गेंद का सामना करते समय। इसके अलावा ओस भूमिका निभाती है। जिस कारण टॉस जीतने वाली कप्तान पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनते हैं।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs MI Possible Enjoying XI)

पंजाब किंग्स

जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 टीम (IPL 2024 PBKS vs MI Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ईशान किशन, जितेश शर्मा

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह,

ऑलराउंडर- सैम कुरेन, रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), श्रेयस गोपाल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

Ram Navami Excessive Alert in West Bengal: रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट, 5000 से अधिक स्थानों पर निकलेगी शोभा यात्रा

हिंदू जागरण मंच कथित तौर पर राज्य के सभी जिलों में वार्ड या पंचायत स्तर पर लगभग 5,000 धार्मिक जुलूस निकालेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Ram Navami High Alert in West Bengal: रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट, 5000 से अधिक स्थानों पर निकलेगी शोभा यात्रा
किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पूरे बंगाल में कई पुलिस स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं।

HighLights

  1. देशभर में मनाई जा रही रामनवमी
  2. बंगाल में पहले भी हो चुकी हिंसा
  3. चुनावी मुद्दा बनाने की हो सकती है कोशिश

एजेंसी, कोलकाता। रामनवमी का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां 5000 से अधिक स्थानों पर रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाना है। आशंका है कि इस दौरान हिंसा भड़क सकती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बात की आशंका प्रबल है।

किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पूरे बंगाल में कई पुलिस स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। हिंदू जागरण मंच कथित तौर पर राज्य के सभी जिलों में वार्ड या पंचायत स्तर पर लगभग 5,000 धार्मिक जुलूस निकालेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन ने बारासात, सिलीगुड़ी और कोलकाता के बड़ाबाजार में बड़े जुलूस की भी योजना बनाई है।

naidunia_image

(अयोध्या में राम लला का दिव्य अभिषेक, देखिए वीडियो, पीएम मोदी बोले- ‘आज मन भाव-विभोर और कृतार्थ‘…विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, आसनसोल और बैरकपुर में जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। यहां पहले भी रामनवमी उत्सव के दौरान सांप्रदायिक तनाव हुआ था।

twelfth Fail, starring Vikrant Massey, is all set for a large launch in China | चीन में रिलीज होगी twelfth फेल: विक्रांत मैसी बोले, फिल्म 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी; इंडिया में की थी 67 करोड़ की कमाई

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म twelfth फेल 2023 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी। इंडिया में फिल्म ने तकरीबन 67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब twelfth फेल चीन में रिलीज होने जा रही है हालांकि अभी डेट सामने नहीं आई है। फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की है।

विक्रांत ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, कुछ महीनों से ये बात सब जानते हैं कि twelfth फेल अब चीन में भी रिलीज होने जा रही है। वहां हिंदी सिनेमा की बहुत ज्यादा डिमांड है। फिल्म को चीन में करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। विक्रांत ने ये भी कहा कि वो फिल्म के चीन में रिलीज होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगर मौका मिला तो वे चीन में जाकर फिल्म को प्रमोट करेंगे।

'12th फेल' में विक्रांत मैसी लीड रोल में थे।

‘twelfth फेल’ में विक्रांत मैसी लीड रोल में थे।

25 हफ्तों से थिएटर में चल रही है फिल्म

twelfth फेल 27 अक्टूबर, 2023 को इंडिया में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन देशभर में केवल 1347 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था। फिल्म वर्ड ऑफ माउथ की वजह से चल गई और इसकी स्क्रीन्स बढ़ा दी गई थीं। फिल्म देश के कई थिएटरों में 25 हफ्ते पूरे कर चुकी है।

IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की लाइफ पर बेस्ड है कहानी

फिल्म IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की लाइफ पर लिखी बेस्टसेलर बुक ‘twelfth फेल’ पर आधारित है। UPSC एंट्रेंस एग्जाम अटेंप्ट करने वाले लाखों छात्रों के जीवन में किस तरह के संघर्ष आते हैं और उन्हें कैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, ये सब फिल्म में दिखाया गया है। विक्रांत मेसी ने IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

'12th फेल' के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी और मेधा शंकर।

‘twelfth फेल’ के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी और मेधा शंकर।

twelfth ने जीता था बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड

twelfth फेल के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा हैं जिन्होंने परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी, मिशन कश्मीर, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

twelfth फेल के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा twelfth फेल ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले के फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वहीं विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Chaitra Navratri 2024: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर इंदौर के इस माता मंदिर में होता है कन्या पूजन

बियाबानी स्थित कैला माता मंदिर में नवरात्र ही नहीं, प्रतिदिन भक्तों का लगा रहता है तांता।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Chaitra Navratri 2024: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर इंदौर के इस माता मंदिर में होता है कन्या पूजन
कैला माता मंदिर में स्थापित कैला देवी और चामुंडा देवी का विग्रह।

Chaitra Navratri 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यूं तो कैला देवी का मुख्य मंदिर करौली (राजस्थान) में है, लेकिन इंदौर के मध्य भी कैला देवी मंदिर है, जहां नवरात्र ही नहीं, बल्कि हर दिन भक्तों का तांता लगता है। यह कैला माता मंदिर बियाबानी में स्थित है। मंदिर बेशक प्राचीन नहीं है, लेकिन इसकी मान्यता बहुत है। यहां चैत्र और अश्विन मास की नवरात्र में हर दिन देवी को 56 भोग लगाया जाता है और फूल बंगला सजाया जाता है। प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर भी मां का विशेष शृंगार कर 56 भोग अर्पित किया जाता है और कन्या पूजन होता है।

naidunia_image

मंदिर का इतिहास – घर में स्थापित की मूर्ति, बाद में मंदिर बनाया

मंदिर का निर्माण 36 वर्ष पूर्व अमरचंद और नंदूबाई राजोरिया ने कराया था। नंदूबाई कैला देवी की भक्त थीं और घर में नियमित उनकी पूजा किया करती थी। स्वप्न में कैला देवी के दर्शन होने के बाद वे राजस्थान से कैला माता की मूर्ति लेकर आईं और घर में ही उन्हें स्थापित किया। कुछ महीनों बाद जिस घर में मूर्ति स्थापित की थी, उसे मंदिर में परिवर्तित कर दिया। तब से यहां विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला शुरू हो गया। यहां कैला देवी और उनकी छोटी बहन चामुंडा देवी की सफेद संगमरमर से बनी मूर्तियां स्थापित है।

हर दिन होता है विशेष श्रृंगार

कैला देवी वही महामाया है जो कंस के हाथ से छूटकर आकाश में चली गई और देवी के रूप में उसे सचेत किया कि उसे मारने वाला जन्म ले भी चुका है। कैला देवी के साथ उनकी छोटी बहन चामुंडा माता भी यहां विराजित हैं। हर दिन मां का विशेष शृंगार किया जाता है। भक्त यहां अपनी मनोकामना लिए दर्शन करने आते हैं। – मंजू राजोरिया, मुख्य पुजारी

मां से जो मांगा, वह पाया

मैं करीब 30 वर्ष से इस मंदिर में दर्शन करने आ रहा हूं। मां के दर्शन करने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। मां से जब भी कुछ मांगा गया, वह पाया ही है। हर बार करौली स्थित कैला माता मंदिर तो नहीं जाया जा सकता, लेकिन यहां आकर तो मां की भक्ति की ही जा सकती है। इसलिए मैं और मेरा परिवार यहां दर्शन व पूजन करने आता है। – ताराचंद अग्रवाल, भक्त