Rajkumar Rao and Tripti Dimri will make an ideal pair | राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जमेगी जोड़ी: फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में आएंगे नजर, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अब एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। कुछ समय पहले ही फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य करेंगे। राज शांडिल्य ने इससे पहले ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी कॉमेडी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस मूवी की अनाउंसमेट के बाद से हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस नई जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स ये दावा कर रहे हैं कि 97 प्रतिशत ये फिल्म एक फैमिली मूवी होगी, जो आपको 1990 के दशक में वापस ले जाएगी।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ में नजर आएंगे। ‘एनिमल’ से चर्चा में आईं तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है। इसके अलावा तृप्ति विक्की कौशल के साथ ‘बैड न्यूज’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद तिवारी करेंगे।

खबरें और भी हैं…