Iran Israel Battle: एक और युद्ध का खतरा, नहीं मान रहा इजरायल, ईरान भी बोला, फिर करेंगे बड़ा हमला

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका सहित दुनियाभर के देश इजरायल से शांति की अपील कर रहे हैं, लेकिन इजरायल मानने को तैयार नहीं है, वहीं ईरान की बड़े हमले की धमकी दे रहा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 08:42 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 08:42 AM (IST)

Iran Israel Conflict: एक और युद्ध का खतरा, नहीं मान रहा इजरायल, ईरान भी बोला, फिर करेंगे बड़ा हमला

HighLights

  1. ईरान ने भी कहा है कि सीरिया में हमारे दूतावास पर 1 अप्रैल को इजराइल के हमले के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की थी।
  2. ईरान के अधिकारियों ने कहा कि यदि इजरायली सेना हमला करती है तो हम फिर कठोर जवाब देंगे।
  3. 1 अप्रैल को ईरानी दूतावास पर इजरायल के हमले में 7 सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है।

रायटर्स, तेल अवीव। ईरान और इजरायल मिडिल ईस्ट में दो ऐसे देश हैं, जिनके बीच जारी जुबानी जंग अब युद्ध के कगार पर पहुंच गई है। हाल ही में ईरान के जवाबी हमले के बाद इजरायल की युद्ध कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें ईरान की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। दुनिया भर से इजरायल को संयम बरतने की सलाह के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वार कैबिनेट की बैठक की, जिसमें ईरान को करारा जवाब देने पर सहमति बनी है। इजरायली सेना के लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कहा कि हम अपने कदम बढ़ा रहे हैं। और इजरायल क्षेत्र में इतनी सारी मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, यूएवी के प्रक्षेपण का जवाब दिया जाएगा।

naidunia_image

इस बीच ईरान ने भी कहा है कि सीरिया में हमारे दूतावास पर 1 अप्रैल को इजराइल के हमले के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की थी। ईरान के अधिकारियों ने कहा कि अब हम इस मामले में बंद मानते हैं, लेकिन यदि इजरायली सेना हमला करती है तो हम फिर कठोर जवाब देंगे। गौरतलब है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में 1 अप्रैल को ईरानी दूतावास पर इजरायल के हमले में 7 सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद ईरान और इजरायल में तनाव बढ़ गया है।

दुनिया ने की शांति की अपील, नहीं मान रहा इजरायल

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका सहित दुनियाभर के देश इजरायल से शांति की अपील कर रहे हैं, लेकिन इजरायल मानने को तैयार नहीं है, वहीं ईरान की बड़े हमले की धमकी दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अब “युद्ध के कगार से पीछे हटने” का समय आ गया है, क्योंकि विश्व नेताओं ने संयम बरतने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति जो बिडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान पर नए हमले शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई में भाग नहीं लेगा।

Chaitra Navratri 2024: महाष्टमी आज, भक्त चढ़ाएंगे अढ़वाई, देवी मंदिरों में हवन व पूर्णाहुति

चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर 17 अप्रैल की सुबह छह बजे मां महामाया का राजसी शृंगार होगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा मां महामाया को सोने से हार, कुंडल, नथनी, मुकुट, छत्र सहित कई किलो आभूषण से सजाया जाएगा।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 08:17 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 08:17 AM (IST)

Chaitra Navratri 2024: महाष्टमी आज, भक्त चढ़ाएंगे अढ़वाई, देवी मंदिरों में हवन व पूर्णाहुति
आदिशक्ति मां महामाया के कालरात्रि स्वरूप में दर्शन, छत्‍तीसगढ़ का एकमात्र लक्ष्मी मंदिर दर्शन मां लखनी का

HighLights

  1. महासप्तमी पर उमड़ी भीड़,पदयात्रा में भक्तों ने लगाए जयकारे
  2. मां महामाया को छप्पन भोग व राजसी शृंगार कल

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी तिथि पर मंगलवार को देवी मंदिरों में महागौरी स्वरूप की पूजा होगी। भक्त मातारानी को प्रसन्न करने श्रीफल व अढ़वाई चढ़ाएंगे। देवी मंदिरों में हवन व पूर्णाहुति दी जाएगी। श्रद्धालु भक्त माता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

सोमवार को श्रद्धालु भक्तों ने रतनपुर में आदिशक्ति मां महामाया के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन करने पदयात्रा की। सुबह से मंदिर में भीड़ रही। सूर्यास्त के साथ पदयात्री निकलने लगे। रात जैसे-जैसे बढ़ती गई भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग नजर आए। कोनी रोड पर भक्तों का रेला देखते बन रही थी। माता के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते गए। युवाओं में पदयात्रा को लेकर उत्साह अधिक दिखा। महामाया चौक से लेकर कोनी तक भक्तों का रेला था। इधर महामाया मंदिर में सुबह तक दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस की व्यवस्था की गई थी। यहां तक प्रशासन ने कई रूट को डायवर्ट भी कर दिया था। रतनपुर मार्ग में एक भी भारी वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहा। ट्रक से लेकर अन्य सभी बड़ी गाड़ियों के पहिए महासप्तमी पर थम रहे। अब मंगलवार को महाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। देवी मंदिरों में सुबह से उत्सव का माहौल रहेगा।

मां महामाया को छप्पन भोग व राजसी शृंगार कल

चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर 17 अप्रैल की सुबह छह बजे मां महामाया का राजसी शृंगार होगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा मां महामाया को सोने से हार, कुंडल, नथनी, मुकुट, छत्र सहित कई किलो आभूषण से सजाया जाएगा। विशेष पूजन व आरती के बाद सुबह 10 बजे छप्पन प्रकार का नैवेद्य लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे कन्या पूजन व प्रसाद वितरण के बाद जवारा कलशों का विसर्जन होगा। राजसी शृंगार के बाद माता का स्वरूप देखने भक्तों में भारी उत्साह है।

देवी मंदिरों में आज दिनभर लगा रहेगा तांता

मां महामाया मंदिर रतनपुर सहित मां काली मंदिर तिफरा, मां दुर्गा मंदिर दयालबंद, जरहाभाठा, संतोषी मंदिर लिंक रोड, दुर्गा मंदिर सरकंडा, मां बगलामुखी, दुर्गा मंदिर तेलीपारा सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में दर्शन के लिए अष्टमी तिथि पर दिनभर तांता लगा रहेगा। इधर मंदिर आकर्षक लाइट से जगमग है। ज्योतिकलश और जवारा के बीच जसगीत के माध्यम से मातारानी की सेवा जारी है।

गुडहल फूल की माता 100 रुपये

आमतौर पर गुडहल के फूलों की छोटी माला 20 रुपये में मिलती थी। सोमवार को महासप्तमी पर एक माला की कीमत 100 रुपये पहुंच गई। फूल विक्रेताओं का कहना था कि गुडहल के फूलों की आवक कम होने के कारण हर साल नवरात्र में यही स्थिति रहती है। अष्टमी तिथि के बाद दाम वापस आ जाता है। बड़ी माला का रेट 400 से 600 रुपये के बीच होता है।

कन्या का देवी रूप में होगा पूजन

महाष्टमी पर कन्या पूजन होगा। मंदिरों व घरों में कन्या का देवी रूप में पूजन कर भक्त आशीष लेंगे। कन्याओं का पैर पखारकर उन्हें आमंत्रण दिया जाएगा। उन्हें आसन में विराजित कर उनके पैरों को महावर से सजाया जाएगा और चुनरी ओढाएंगे। इसके बाद उन्हें पूड़ी, हलवा, खीर, छोले व आलू की सब्जी समेत विभिन्न प्रकार के भोग से प्रसन्न किया जाएगा। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भी देंगे।

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Marriage ceremony Video | Bollywood Information | फेरों के वक्त रो पड़े थे पुलकित सम्राट: एक्टर ने सुनाई कविता तो इमोशनल हुईं कृति खरबंदा, कपल ने शेयर किया वेडिंग वीडियो

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल कई मौकों पर डांस करते हुए तो कई मौकों पर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

कपल ने बीते 15 मार्च को दिल्ली में शादी की थी। शादी की पहली मंथ एनिवर्सरी पर उन्होंने अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में कई जगह कपल डांस करते और इमोशनल होते नजर आए।

इस वीडियो में कई जगह कपल डांस करते और इमोशनल होते नजर आए।

मेहंदी सेरेमनी के दौरान पुलकित को प्यार से देखतीं कृति।

मेहंदी सेरेमनी के दौरान पुलकित को प्यार से देखतीं कृति।

कपल ने फंक्शन में जमकर डांस भी किया।

कपल ने फंक्शन में जमकर डांस भी किया।

पुलकित ने कृति के लिए कविता लिखी
इस वेडिंग वीडियो की शुरुआत में पुलकित, कृति को बताते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के लिए इंग्लिश में एक कविता लिखी है। आधे वीडियो में कपल की शादी के मोमेंट्स के साथ यह कविता बैकग्राउंड में चलती है।

इसके बाद बाकी के वीडियो के बैकग्राउंड में सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट अखिल सचदेवा का गाना ‘तुर चलियां’ चलता है।

वेडिंग फंक्शन के दौरान जब पुलकित ने कविता सुनाई ताे कृति इमोशनल हो गईं।

वेडिंग फंक्शन के दौरान जब पुलकित ने कविता सुनाई ताे कृति इमोशनल हो गईं।

पुलकित रोए तो कृति ने लगाया गले
वीडियो में कपल ने अपनी वेडिंग में हुई संगीत, मेहंदी और मिस्टर एंड मिसेज सेरेमनी की झलक भी दिखाई है। वीडियो में कपल जमकर डांस करते नजर आए।

इसके साथ ही फेरों के वक्त पुलकित सम्राट रोते भी नजर आए। इस दौरान कृति ने उन्हें गले लगा लिया।

फेरों के दौरान पुलकित रो पड़े। उन्हें कृति ने गले लगाकर संभाला।

फेरों के दौरान पुलकित रो पड़े। उन्हें कृति ने गले लगाकर संभाला।

15 मार्च को प्राइवेट फंक्शन में की थी शादी
कृति और पुलकित 15 मार्च को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। कपल ने इंडस्ट्री से किसी को इनवाइट नहीं किया था।

कपल ने बीते कुछ दिनों में हल्दी सेरेमनी के अलावा संगीत सेरेमनी, मेहंदी सेरेमनी और मिस्टर एंड मिसेज सेरेमनी के भी कई फोटोज शेयर किए।

बता दें, कृति-पुलकित ने शादी से पहले 4 से 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। पुलकित की यह दूसरी शादी है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कृति-पुलकित की अनोखी हल्दी सेरेमनी:फोटोज शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- ‘हल्दी के बजाय मुल्तानी मिट्‌टी का यूज किया’

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बीते 15 मार्च को शादी की है। अब कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी के फाेटोज शेयर किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा में करेंगे रोड शो

Lok Sabha Chunav 2024 : गृहमंत्री के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा संगठन द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की जा रही है।

By Ashish Mishra

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 07:24 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 07:24 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा में करेंगे रोड शो

HighLights

  1. श्री राम मंदिर पहुंच दर्शन करेंगे।
  2. फव्वारा चौक क्षेत्र में की गई बेरिकेटिंग।
  3. छिंदवाड़ा में होगा रात्रि विश्राम।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। इस दौरान गृहमंत्री स्थानीय फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार छिंदवाड़ा तक रोड-शो करेंगे। दोपहर 4 बजे हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पर आगमन होगा। जहां से वे 4:30 बजे फव्वारा चौक पहुंचेंगे। फव्वारा चौक (अमित स्वीट्स के सामने) से गृहमंत्री रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री राम मंदिर पहुंच दर्शन करेंगे।

गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की

गृहमंत्री के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा संगठन द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की जा रही है। मंगलवार को होने वाले रोड शो कुल 720 मीटर लंबा होगा।जो कुल 16 फेज में होगा यानि फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक कुल 16 गलियों को कनेक्ट करेगा। रोड शो में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने को अपील करेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा,महाकौशल क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

Going through rejection shouldn’t be simple – Vijay Vikram Singh | सालों डिप्रेशन में रहे विजय विक्रम सिंह: शराब इतनी पी कि मरने की नौबत आ गई, बिग बॉस की आवाज बने तो बदली जिंदगी

36 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस की आवाज से मशहूर एक्टर और वॉइस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने दैनिक भास्कर के साथ अपनी जर्नी और रिजेक्शन के बारे में बात की। विजय ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अपनी लाइफ के पहले रिजेक्शन को झेल नहीं पाए थे। दरअसल, विजय शुरुआत से ही आर्मी जॉइन करना चाहते थे। उन्होंने कभी वॉइस आर्टिस्ट या एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था। 21 साल की उम्र में जब उन्होंने आर्मी की परीक्षा दी, तो वो परीक्षा के आखिरी पड़ाव में फेल हो गए।

अपने दोनों बच्चों के साथ विजय विक्रम सिंह।

अपने दोनों बच्चों के साथ विजय विक्रम सिंह।

ये उनका पहला रिजेक्शन था, जिसे वो संभाल नहीं पाए। उन्होंने शराब को अपने गम का साथी बना लिया। कुछ देर शराब ना पीने से उनके हाथ कांपने लगते थे। वो 6 साल तक डिप्रेशन से जूझते रहे। उन्होंने कई बार परीक्षा दी, लेकिन हर बार वो उस आखिरी पड़ाव पर आकर रिजेक्ट हो जाते थे। उन्होंने 8 बार ये परीक्षा दी, हर बार रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने इसका इलाज ढूंढा शराब। रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया।

हर बार रिजेक्ट होने के बाद उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनकी जिंदगी का मकसद खत्म हो गया है। वो इस परीक्षा के साथ ही अपनी हर लड़ाई हार चुके हैं। लगभग 6 साल तक लगातार नशे को अपना सहारा बनाने के बाद एक दिन उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर ने यह साफ कह दिया था कि उनके बचने की गुंजाइश केवल 10% है।

इन सबके दौरान एक ही चीज अच्छी हुई कि उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। वो पढ़ाई में शुरू से ही काफी अच्छे थे।

पैंक्रियाइटीस बीमारी से कई महीनों तक जूझे विजय विक्रम सिंह

कई सालों तक बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से विजय विक्रम सिंह को पैंक्रियाइटीस हो गया था। इस हादसे में विजय के बचने के चांसेस केवल 10% ही थे। उनका कहना है कि इस हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। अस्पताल से जब वो ठीक होकर घर लौटे तो उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने पढ़ाई करके सरकारी परीक्षा पास की। इसके बाद मुंबई में उनकी नौकरी लग गई।

'द फैमिली मैन' के सेट की तस्वीर।

‘द फैमिली मैन’ के सेट की तस्वीर।

हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी डबिंग कर चुके हैं विजय

विजय कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी डबिंग कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस फिल्म ‘इनग्लोरियस बास्टर्ड्स’ की डबिंग की है। वहीं ओटीटी सीरीज ‘खाकी’ की इंग्लिश डबिंग में आशुतोष राणा की आवाज विजय ने दी है। एक्टिंग में उन्हें पहला ब्रेक इत्तेफाक से मिला था।

दरअसल, रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में वो ट्रेनिंग देने के लिए गए थे। वहीं उनकी मुलाकात फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से हुई। मुकेश छाबड़ा ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया। इसके बाद ही विजय को ‘द फैमिली मैन’ में अजीत का किरदार ऑफर किया गया। ऑडिशन के 4 दिन बाद ही वो शूट करने चले गए। हाल ही में वो सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज ‘ताली’ में नजर आए थे। विजय अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पेरेंट्स और अपनी पत्नी को देते हैं।

खबरें और भी हैं…
Aaj ka Rashifal 16 April 2024: परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, आर्थिक लाभ हो सकता है

कार्य और व्यवसाय में आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। व्यावसायिक अवसरों में सुधार होगा। बड़े लक्ष्य हासिल करने के प्रयास करेंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Aaj ka Rashifal 16 April 2024: परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, आर्थिक लाभ हो सकता है
घर में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यक्तित्व को मजबूती मिलेगी। लंबित मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। हर तरफ सकारात्मकता का संचार रहेगा।

HighLights

  1. आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप जोखिम भरे कार्यों में रुचि लेंगे।
  2. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धर्म, आस्था और अध्यात्म की शक्ति मिलेगी।
  3. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी। आप काम पर ध्यान देंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल, घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक कार्य शीघ्रता से पूरे होंगे। जीवन में सुख और आराम रहेगा। मेहमानों का आगमन लगातार होगा।

वृषभ राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

घर में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यक्तित्व को मजबूती मिलेगी। लंबित मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। हर तरफ सकारात्मकता का संचार रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार मधुर रहेगा।

मिथुन राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

जरूरी कार्यों में विवेक के साथ काम करें। काम में स्पष्टता लाएंगे। बजट पर आपका नियंत्रण बना रहेगा। कानूनी मामलों में गलतियों से बचें। आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। अति उत्साह से बचें।

कर्क राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

कार्य और व्यवसाय में आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। व्यावसायिक अवसरों में सुधार होगा। बड़े लक्ष्य हासिल करने के प्रयास करेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं।

सिंह राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

प्रबंधन में आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप अपने काम में संतुलन बनाए रखेंगे। सामाजिक मामलों में सुधार होगा। अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। आप उत्साह से काम करेंगे। आप प्रदर्शन में उत्कृष्ट बने रहेंगे।

कन्या राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप जोखिम भरे कार्यों में रुचि लेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धर्म, आस्था और अध्यात्म की शक्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी। आप काम पर ध्यान देंगे। मुनाफा बढ़ाने में सफल होंगे।

तुला राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

आप धैर्यपूर्वक काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही से बचें। परिवार में सुख और आराम रहेगा। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों पर भरोसा रखें। अनुशासन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

निजी जीवन में संबंधों में सुधार होगा। आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। साझेदारों को सफलता मिल सकती है। मानसिक रिश्ते मजबूत होंगे। जरूरी मामलों में आप घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें।

धनु राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

रोजमर्रा के कार्यों में सहजता बनाए रखें। सहयोगियों से संपर्क बढ़ेगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कामकाज के मामले में सतर्क रहें। जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें। नए लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। बहुत जल्दी प्रतिक्रिया न करें।

मकर राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। आप अपने मित्रों को उत्साहित करेंगे। अध्ययन कार्य में आप आगे रहेंगे। करियर और बिजनेस में प्रगति होगी। आप सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

भौतिक संसाधनों में रुचि लेंगे। निजी उपयोग की वस्तुओं में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं पर आपका ध्यान रहेगा। आप जरूरतों पर ध्यान देंगे। धैर्य से काम लें। रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ेगी।

मीन राशि, 16 अप्रैल 2024, राशिफल

आप सामाजिक गतिविधियों को गति देंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। भव्य आयोजनों में भाग लेंगे। संचार में सुधार होगा। सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपसी विश्वास मजबूत होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

मध्य प्रदेश का बड़ा मुद्दा : मैंटिनेंस के नाम पर उद्योगों से होती है दोहरी टैक्स वसूली, निर्यात के लिए सरकार से नहीं मिलती मदद

अधिकारियों की कार्य संस्कृति में लाना होगा सुधार, ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां सर्वाधिक निवेश होता है।

By sourabh soni

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 04:09 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 04:09 AM (IST)

मध्य प्रदेश का बड़ा मुद्दा : मैंटिनेंस के नाम पर उद्योगों से होती है दोहरी टैक्स वसूली, निर्यात के लिए सरकार से नहीं मिलती मदद
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश का मद्दा।

HighLights

  1. सबसे ज्यादा खराब स्थिति विंध्य, महाकोशल और बुंदेलखंड की है।
  2. यहां निवेश के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है और न ही सरकार का इन क्षेत्रों की ओर ध्यान हैं।
  3. औद्योगिक घरानों का भरोसा जीतने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

सौरभ सोनी, नईदुनिया, भोपाल। बीमारू से मध्य प्रदेश विकासशील राज्य श्रेणी में तो आ गया है, लेकिन अब भी उद्योगों को आकर्षित करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनी है। मध्य प्रदेश में उद्योगों से मैंटिनेंस के नाम पर दोहरी टैक्स वसूली होती है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश से निर्यात के लिए कोई बेहतर व्यवस्था भी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण है अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली।

जिसके चलते निवेशक हताश और निराश होकर मध्य प्रदेश में निवेश से पीछे हट जाता है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विंध्य, महाकोशल और बुंदेलखंड की है। यहां निवेश के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है और न ही सरकार का इन क्षेत्रों की ओर ध्यान हैं। जनप्रतिनिधि इस दिशा में पहल करें हैं तो निश्चित ही मध्य प्रदेश में औद्योगिक वातावरण ओर बेहतर होगा।

हालांकि ऐसा भी नहीं है कि प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ हो। प्रदेश में उद्योग मित्र माहौल का ही परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में यहां तीन लाख करोड़ के उद्योग धंधे लगे और दो लाख युवाओं को रोजगार मिला। उद्योगों के लिए आवश्यक सड़क, बिजली, पानी, और अधोसंरचना सहित सुशासन के हर पैमाने में मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए पहली पसंद बन रहा है।

औद्योगिक घरानों का भरोसा जीतने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम, बिना अनुमति उद्योग की स्थापना सहित जो वादे उद्योग जगत से किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। हालांकि अब भी कुछ कमियां है, जैसे उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभागों के अधिकारियों की कार्य संस्कृति में सुधार लाना पड़ेगा। ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां सर्वाधिक निवेश होता है।

मध्य प्रदेश में 10 साल में 30 लाख 13 हजार 41.607 करोड़ रुपये के 13 हजार 388 निवेश प्रस्ताव आए। इनमें तीन लाख 47 हजार 891.4039 करोड़ रुपये के 762 पूंजी निवेश हुए हैं। इन पूंजी निवेश से प्रदेश में दो लाख सात हजार 49 बेरोजगार को रोजगार मिला है। इसी तरह वर्ष 2007 से अक्टूबर 2016 तक आयोजित इन्वेस्टर समिट के आयोजन पर 50.84 करोड़ रुपये व्यय किए गए और 366 औद्योगिक इकाईयों को 1224 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई।

naidunia_image

इधर, मध्य प्रदेश से अधिकांश उत्पादों को जीआइ टैग दिलाने भी प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग की जा रही है। इसके लिए अलग से एक सेल गठित किया गया है। इधर, मप्र की औद्योगिक राजधानी इंदौर व मालवा निमाड़ का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश के राजस्व में 80 प्रतिशत का योगदान देता है। इसके बाद भी औद्योगिक क्षेत्र आधारभूत संरचना व अन्य सुविधाओं से जूझ रहे हैं।

मप्र में छोटे उद्योगों के लिए वातावरण बनाने की जरूरत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का विस्तार सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बन सकता है। इसे प्राथमिकता में लेकर सरकार वो सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए जो छोटे उद्योगों के लिए वातावरण बनाने आवश्यक है। सरकार इस दिशा में आगे भी बढ़ रही है।

194 औद्योगिक क्षेत्र केवल एमएसएमई के लिए बनाए गए हैं और प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर में क्लस्टर बनाए गए हैं। सरकार के अनुसार तीन लाख 54 हजार एमएसएमई इकाइयों को पंजीकृत किया है। इनमें 18.33 लाख नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता है। इसके साथ-साथ ग्रामीण कुटीर उद्योग पर भी फोकस करना होगा। स्थानीय स्तर पर इसको लेकर काफी संभावनाएं भी हैं।

महंगी बिजली और ज्यादा स्टांप ड्यूटी ने रोका उद्योगों का रास्तादिल्ली से नजदीक होने के बाद भी ग्वालियर में उद्योग सिमटते चले गए, लेकिन जैसे ही हवाई सेवाएं धरातल पर आना शुरू हुई तो अब उद्योगपति ग्वालियर में आने का मन बनाने लगे हैं। हालांकि अब भी मध्य प्रदेश शासन की पालिसी उद्योगों के बीच अड़चन बन रही है।

महंगी बिजली और ज्यादा स्टांप ड्यूटी की वजह से उद्योगपतियों यहां निवेश में कम रुचित दिखा रहे हैं। दूसरा बड़ा कारण सुरक्षा व्यवस्था है। मालनपुर औद्योगिक केंद्र में जिस तेजी से उद्योग स्थापित हुए, बंद भी उसी तेजी से हुए। इसकी प्रमुख समस्या सुरक्षा, सफाई न होना और जर्जर सड़कें है।

कुछ बढ़ी कंपनियां दिल्ली से आने वाले समय में अपने उद्योग ग्वालियर में स्थापित कर सकती है। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल बताते हैं कि दिल्ली में मजदूरी प्रति व्यक्ति 21000 रुपये प्रतिमाह है जबकि ग्वालियर में 12000 हजार रुपये है। बढ़ती एयर कनेक्टिविटी उद्योगों के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

धरातल पर 3.47 लाख करोड़ का आया पूंजी निवेश

आयोजन स्थल- निवेश संख्या- पूंजी निवेश- रोजगार मिला

– जीआइएस अक्टूबर 2007 – 19- 26,165.35 करोड़ – 7240

– जीआइएस अक्टूबर 2010 – 27- 24883.91 करोड़ – 13,447

– जीआइएस अक्टूबर 2012 – 257- 26929.76 करोड़ – 1,02,425

– जीआइएस अक्टूबर 2014 – 143- 59136.39 करोड़ – 13,863

– जीआइएस अक्टूबर 2016 – 223- 197647.8039 करोड़ – 27,462

– जीआइएस जनवरी 2023 – 93 – 13,128.19 करोड़ – 42,612

कुल निवेश – 762 – पूंजी निवेश – 3,47,891.4039 करोड़ – कुल रोजगार- 2,07,049

मध्य प्रदेश में औद्योगिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। मप्र से निर्यात की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सरकार को बंदरगाह (पोर्ट) तक जाने के लिए माल के भाड़े में सब्सिडी की व्यवस्था करनी चाहिए। कुछ राज्यों ने इस दिशा में बेहतर काम किया है। टैक्स की दोहरी व्यवस्था बंद होनी चाहिए। अभी नगर निगम और एमपीआइडीसी दोनों ही मैंटिनेंस के नाम पर टैक्स लेते हैं। औद्योगिक इकाइयों के लिए आवश्यक सामग्री जैसे गैस पर सबसे अधिक भारत में वेट है इसे कम किया जाना चाहिए। राज्य सरकार को बड़े उद्योगों को भी आमंत्रित करना चाहिए, बड़े उद्योग आते हैं तो उसकी मदद के लिए छोटे उद्योगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। – राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष एसोसिएशन आफ आल इंडस्ट्रीज मंडीदीप

मैंटिनेंस के नाम पर उद्योगों से दोहरी टैक्स वसूली की पिछले 15 साल से हो रही है। उद्योग विभाग इसे समाप्त करने के लिए सहमत भी है लेकिन स्थानीय नगर निगम या नगरीय निकाय इसे सहमत नहीं हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में उद्योगपतियों को दोहरा टैक्स का भार उठाना पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं प्रदेश के उन क्षेत्रों को भी निवेश के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है जहां लोग रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं। – आरएस गोस्वामी, अध्यक्ष फिक्की, एमपी चेप्टर

सरकार छोटे उद्योगों को नीलामी प्रक्रिया में उलझा देती है, वहीं बड़े उद्योगों को सीधे जमीन मिल जाती है। ऐसे में छोटे उद्योगों को महंगी दरों पर जमीने लेना पड़ रही है। यदि औद्योगिक क्षेत्र के आसपास अस्पताल, स्कूल व लोगों की जरूरत की सुविधाएं मिलें तो वहां काम करने मजदूर व कर्मचारी वर्ग के लिए वहां बसना सुविधापूर्वक हो जाता है। यहां उद्योगों को एक हजार लीटर पानी 50 रुपये 68 पैसे की दर पर दिया जा रहा है। प्रदेश में यह सबसे महंगी दर है। पहले यह नियम था कि औद्योगिक इकाइयों से जो मैंटिनेंस चार्ज लेंगे, उसे वहीं खर्च करेंगे। इस नियम का भी पालन ही नहीं हो रहा है। गौतम कोठारी, अध्यक्ष, पीथमपुर औद्योगिक संगठन